Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Hartalika Teej
    Shri Krishna Janmashtami : श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत करने से मिलेंगे 5 विशेष शुभ आशीर्वाद धर्म अध्यात्म
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : जय नारायण के शटलर एक बार फिर राष्ट्रीय बैडमिंटन में Sports
  • Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad : गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला आज Sports
  • Ashtami Fast
    Holi ka Shubh Muhort :होली की स्थापना एवं पूजन का शुभ मुहूर्त धर्म अध्यात्म
  • टेबल टेनिस स्टेट चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों का जलवा Sports
  • प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से पीएम का काशी में अभिनंदन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Blog
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : आरल द्विवेदी ने पांच, आयुष कुमार, शार्दुल ने जीते चार खिताब Sports
  • होली
    Dhanteras-2025 : धनतेरस का शुभ मुहूर्त, खरीदारी में रखे ये ध्‍यान धर्म अध्यात्म
मानसिक तनाव

मानसिक तनाव और पूरी नींद नहीं लेना ब्लड प्रेशर के प्रमुख कारण : डॉ. मधुलिका शुक्ला

Posted on June 18, 2024 By Manish Srivastava No Comments on मानसिक तनाव और पूरी नींद नहीं लेना ब्लड प्रेशर के प्रमुख कारण : डॉ. मधुलिका शुक्ला
  • सांस फूलने या अन्य लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर के पास जाकर जांच कराएं
  • अपने अनुसार मेडिकल स्टोर से कोई भी दवा लेने से परहेज करना चाहिए
  • शरीर के वजन को संतुलित रखने के लिए बैलेंस डाइट और नियमित एक्सरसाइज आवश्यक

कानपुर  : वर्तमान समय में हर इन्सान अपनी योग्यता और जरूरत के हिसाब से जीवन में तरक्की करने के प्रयास में दिन और रात कठिन परिश्रम कर रहा है। इस वजह से वह अपने स्वास्थ्य पर पूर्णतया ध्यान नहीं दे पा रहा है। न समय से भोजन करना, न समय से विश्राम या पूरी नींद लेना। इतना ही भोजन में जरूरी पोषक तत्व पर भी ध्यान न देना। इस वजह से अधिकांश लोग मानसिक तनाव के कारण ब्लड प्रेशर यानी रक्त चाप की बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। इस विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए कानपुर की मशहूर होम्योपैथिक डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने बताया कि रक्तचाप वह बल है जो आपका रक्त आपकी धमनियों में प्रवेश करने के लिए उपयोग करता है। जब आपका हृदय पंप करता है, तो यह ऑक्सीजन युक्त रक्त को आपकी धमनियों में धकेलने के लिए बल का उपयोग करता है। वे इसे आपके शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों तक पहुंचाते हैं।




जब इन्सान तनाव में होता है तो परिस्थितियां विकट हो जाती हैं। तनाव के उच्च स्तर से रक्तचाप में अस्थायी वृद्धि हो सकती है। इसके प्रमुख कारण अधिक खाना, तंबाकू का सेवन या शराब पीना है। किडनी रोग, मधुमेह और स्लीप एपनिया कुछ ऐसी स्थितियां हैं जो उच्च रक्तचाप का कारण बन सकती हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर आपकी सांस हमेशा फूलती रहती है या फिर आप किसी भी काम को करने में परेशान हो जाते हैं और सांस फूलने लगती है तो यह अधिक हाई बीपी के लक्षण हो सकते हैं। कमजोरी और थकान महसूस करना, गंभीर सिरदर्द भी ज्यादा ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं।

डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने बताया कि ऐसे किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर के पास जाकर ठीक से जांच करवानी चाहिए। उनकी सलाह पर ही संबंधित दवा का प्रयोग करना चाहिए। कोई भी दिक्कत होने पर अपने अनुसार मेडिकल स्टोर से दवा लेने से परहेज करना चाहिए। दवा के अलावा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की भी जरूरत है। हमेशा संतुलित आहार ही लेना चाहिए, कभी भी किसी भी प्रकार का नशा मत कीजिए और शरीर के वजन को हमेशा संतुलित रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज भी जरूरी है। संतुलित आहार में साबुत अनाज, फल, सब्जी और जूस को नियमित पीना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है अपने जीवन में किसी बात को लेकर मानसिक तनाव को हावी नहीं होने देना चाहिए और पूरी नींद नियमित लेनी चाहिए।

Health

Post navigation

Previous Post: Ganga Dussehra 2024 : आखिर गंगास्नान करने पर भी क्यों नहीं मिटते लोगो के किए हुए पाप
Next Post: कानपुर बैडमिंटन अकादमी में खिलाड़ियों को मिली स्पॉन्सरशिप

Related Posts

  • Arthritis : गठिया आज विश्व की बहुत तेज बढ़ती हुई बीमारी है : डॉ एके अग्रवाल Health
  • Health : स्वस्थ रहने पर ही हर काम में सफल होंगे : प्राची दीक्षित Health
  • स्वस्थ शरीर
    स्वस्थ शरीर से बढ़कर कोई धन नहीं : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    डॉ. मधुलिका शुक्ला के इलाज से मरीजों के चेहरों पर आ रही है मुस्कान Health
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    कारगर इलाज के लिए चिकित्सक और मरीज के बीच भरोसा बहुत जरूरी : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • भीषण गर्मी में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • World Health Day
    World Health Day : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशाल स्वास्थ शिविर आयोजित करेगा Health
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : आरल द्विवेदी ने पांच, आयुष कुमार, शार्दुल ने जीते चार खिताब Sports
  • रथ सप्तमी
    सूर्य नमस्कार के माध्यम से भव्य रूप से रथ सप्तमी मनाएगी क्रीड़ा भारती, देखें वीडियो Education
  • ब्रेस्ट में गांठ
    सही समय पर ब्रेस्ट में गांठ के इलाज से कैंसर से बचा जा सकता है : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • Holi Special Trains : होली पर घर जाने पहले जान लें विशेष गाड़ियां Railway
  • फिटनेस मॉडल गरिमा बरनोलिया
    महत्वपूर्ण हेल्थ टिप्स फिटनेस मॉडल गरिमा बरनोलिया के संग Health
  • PM Narendra Modi Bulandshahar Visit
    PM Narendra Modi Bulandshahar Visit : मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री Politics
  • टीएसएच थर्ड स्टैग ग्लोबल यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट आज से Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme