Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • कर्क राशि
    मेष राशि फल 2024 : मेष राशि वालों का कैसा रहेगा नया वर्ष, जानें डॉ रोशनी टाक से धर्म अध्यात्म
  • ताइक्वांडो प्रतियोगिता
    उप्र ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कानपुर ने हासिल किया दूसरा स्थान, 4 स्वर्ण समेत नौ पदक जीते Sports
  • योनेक्स सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट सब जूनियर अंडर 15 और 17 बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क में 9 से Sports
  • गणतंत्र दिवस
    गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए योगी सरकार ने शुरू की तैयारी Blog
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर में कबड्डी टूर्नामेंट प्रारंभ Sports
  • मारुति सुजुकी
    पांच जनपदों में डीटीआई का ऑटोमेशन व मेंटिनेंस करेगी मारुति सुजुकी UP Government News
  • दिव्या सिंह
    कड़ी मेहनत से 500 K फालोवर्स हासिल किए : दिव्या सिंह मनोरंजन
  • ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट
    ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम लायी योगी सरकार UP Government News

Saree ka Fashion : भारतीय परिधान की मिसाल है साड़ी : डा. रोशनी टाक

Posted on September 13, 2024September 13, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Saree ka Fashion : भारतीय परिधान की मिसाल है साड़ी : डा. रोशनी टाक

Jaipur : परिवर्तन संसार का नियम है। हमारे समाज में लगातार परिवर्तन देखने को मिले हैं। चाहे वो खान-पान हो या फिर रहन सहन। समय के साथ-साथ हर जिले व शहर में लोगों की सोच में बदलाव के साथ ही उनके पहनावे में भी काफी अंतर देखने को मिला है। इन बदलावों के बाद भी हमारी संस्कृति से जुड़े परिधान आज भी इस आधुनिक जमाने में अपना वर्चस्व कायम किए हुए हैं।

इस विषय पर अपने अनुभव साझा करते हुए जयपुर की मशहूर एंकर, माडल, टीवी एक्ट्रेस व एस्ट्रोलॉजर डा. रोशनी टाक ने बताया कि हाईटेक जमाने में आज बहुत से कपड़े आ गए हैं, लेकिन आज भी साड़ी में जो बात है वो किसी और कपड़े में नहीं। इसलिए विशेष अवसरों पर साड़ी पहनने से विशेष छवि बनती है।

हमारी भारतीय संस्कृति सबसे अच्छी है, जिसमें राजस्थान का विशेष स्थान है। वेशभूषा के मामले में भी राजस्थान का विशेष स्थान है। इसलिए मुझे राजस्थानी होने पर बहुत गर्व महसूस होता है।




महिलाओं के परिधान की बात की जाए तो “साड़ी” एक ऐसा पहनावा है जो देश ही नहीं पूरी दुनिया में आज भी बहुत पसंद किया जाता है। “साड़ी” को भारतीय समाज में विशेष स्थान दिया गया है। जब भी कोई खास अवसर या त्योहार होता है, लड़कियां और महिलाएं अधिकतर साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। इसीलिए “साड़ी” सिर्फ एक परिधान ही नहीं, हमारी परंपरा भी है।

यही वजह है कि वर्षों तक परदादी, दादी और मां की साड़ियां अगली पीढ़ी को दी जाती रही है और इसे हमेशा सहेजा गया है। “साड़ी” को आप जिस रूप में पहने, ये सौंदर्य को निखारने का काम करती है। भारत में तो इसे एक तरह से अघोषित राष्ट्रीय परिधान भी कह सकते हैं। हजारों प्रकार की साड़ियां हमारे देश में उपलब्ध हैं।

जयपुरी साड़ियां, बनारसी सिल्क, कांजीवरम, चंदेरी, माहेश्वरी, पोचमपल्ली, तांतकी, पैठणी सहित हर प्रांत की अपनी खास साड़ी होती है। प्रिंट और डिजाइन के आधार पर लाखों तरह की साड़ियां बाजार में उपलब्ध हैं। अपने मनपसंद कपड़े, रंग और प्रिंट की साड़ियां आपको कुछ सौ रुपये से लेकर लाखों तक में मिल जाएगी। इसे पहनने के भी सैंकड़ों तरीके हैं।

“साड़ी” के विषय में आम लड़की या महिला किस परिधान को ज्यादा तरजीह देती हैं, उसके प्रति उनकी क्या सोच है और उसे पहने के पीछे मूलतः: क्या कारण है।इसके लिए कुछ शहरों में सर्वे किया गया। हर क्षेत्र की कामकाजी व घरेलू महिलाओं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए यही कहा कि फैशन की दुनिया में हजारों आधुनिक और महंगे कपड़े आ चुके हैं, लेकिन जो “साड़ी” में बात है वो किसी और में कहा।

मनोरंजन Tags:Saree ka Fashion

Post navigation

Previous Post: सही समय पर ब्रेस्ट में गांठ के इलाज से कैंसर से बचा जा सकता है : डॉ. मधुलिका शुक्ला
Next Post: Laxmi Narayan Serial : धार्मिक सीरियल में एक्टिंग करना चैलेंजिंग होता है : भावना रोकड़े

Related Posts

  • मल्टी टैलेंटेड हैं मेकअप गुरु प्रीति रंजन मनोरंजन
  • प्रीति रंजन
    प्रीति रंजन ने बिखेरा अब कानपुर में भी मेकअप का जलवा मनोरंजन
  • लखनवी अंदाज में “चार चांद”लगा देती है साड़ी : अहाना मिश्रा मनोरंजन
  • बिकनी दिवा
    भारत की पहली बिकनी दिवा हैं दिल्ली की खूबसूरत बिंदिया शर्मा मनोरंजन
  • खूबसूरती और टैलेंट का दूसरा नाम है डॉ. रोशनी टाक मनोरंजन
  • दिव्या सिंह
    कड़ी मेहनत से 500 K फालोवर्स हासिल किए : दिव्या सिंह मनोरंजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Solution to Obesity
    Solution to Obesity : आधुनिक इलाज से मोटापा से छुटकारा पाना हुआ आसान, विशेषज्ञ डाक्टरों ने दिए सुझाव Health
  • बैडमिंटन चैम्पियनशिप
    तृतीय कॉस्को कानपुर सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट 20 सितंबर से Sports
  • Raja Bhaiya’s wife Bhanavi fear : राजा भैया की पत्नी भानवी की कौन लेना चाहता है जान Crime
  • शैलपुत्री
    Ahoi Ashtami : इस बार 4 शुभ संयोग के साथ पड़ रही है अहोई अष्टमी धर्म अध्यात्म
  • Tejas, Road ART
    Tejas, Road ART : दुर्घटना राहत गाड़ी तेजस, रोड एआरटी का शुभारंभ Railway
  • बैडमिंटन प्रतियोगिता
    रागेन्द्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकेडमी में वर्ष की पहली बैडमिंटन प्रतियोगिता का रोमांच जारी Sports
  • कार्तिक पूर्णिमा
    shri krishna janmashtami : इन उपायों से मिलेगी सभी रोगों से मुक्ति, घर में आएगी समृद्धि धर्म अध्यात्म
  • UP News
    UP News : उत्तर प्रदेश के 12 शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए जारी हुआ नियुक्ति पत्र UP Government News

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme