Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • PM Narendra Modi Bulandshahar Visit
    PM Narendra Modi Bulandshahar Visit : मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री Politics
  • Tips of Health
    Tips of Health : स्वस्थ शरीर ही असली धन : फरहीन Blog
  • प्रतियोगिता
    एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज ने नवीन पाठ्यक्रम को बनाया रोचक Education
  • योनेक्स सनराइज द्वितीय अंडर 19उत्तर प्रदेश स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क में 5 जून से Sports
  • Ganesha and Lakshmi Pooja : आखिर क्यों की जाती है गणेश-लक्ष्‍मी की पूजा एक साथ धर्म अध्यात्म
  • Rain in Kanpur
    Rain in Kanpur : बारिश ने बिगाड़ा कानपुर का मिजाज General
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    सफलता का दूसरा नाम है डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • प्रयागराज की फिटनेस मॉडल चित्रांगदा पांडेय बनीं ‘गोल्डन गर्ल ‘ Sports
Lucknow Super Giants Vs Chennai Super Kings

Lucknow Super Giants Vs Chennai Super Kings : हार का सिलसिला तोड़ने को बेताब होगी चेन्नई सुपर किंग्स

Posted on April 13, 2025April 13, 2025 By Manish Srivastava No Comments on Lucknow Super Giants Vs Chennai Super Kings : हार का सिलसिला तोड़ने को बेताब होगी चेन्नई सुपर किंग्स

Lucknow  (Lucknow Super Giants Vs Chennai Super Kings) : चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल में इससे खराब दौर कभी नहीं देखा है। उसके बल्लेबाजों को सोमवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मैच में लगातार हार के सिलसिले पर लगाम लगाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा। सीएसके ने आईपीएल के इतिहास में लगातार पांच मैच कभी नहीं गंवाये हैं। जिसमें अपने गढ़ चेपॉक में लगातार तीन मैच में हार मिलना भी पहली दफा हुआ है। सीएसके को अगर कोई मुश्किल दौर से निकाल सकता है तो वह महेंद्र सिंह धोनी हैं। लेकिन रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद कप्तानी में धोनी की वापसी भी शुक्रवार को टीम के पिछले मैच में उनकी किस्मत नहीं बदल सकी।

घरेलू मैदान पर स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजों के संघर्ष को देखते हुए बल्लेबाजों को फॉर्म हासिल करने के लिए घर से बाहर खेलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गायकवाड़ की अनुपस्थिति ने टीम की वापसी की कोशिश को और भी मुश्किल बना दिया है। सीएसके पर अपने उन खिलाड़ियों को रखने का आरोप लगाया गया है जो अब अपनी शीर्ष फॉर्म में नहीं हैं। और अब लगातार हार के रिकॉर्ड के बाद यह सवाल फिर से उठने लगा है। उनकी टीम में ‘पावर-हिटर’ की कमी भी चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि धोनी ने खुद स्वीकार किया है कि पावरप्ले में 60 रन बनाने का लक्ष्य भी उनके लिए बहुत महत्वाकांक्षी है।




सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे दो बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन उनसे पहली गेंद से ही जोरदार बल्लेबाजी की उम्मीद करना उनके खेलने की शैली के खिलाफ है। गायकवाड़ की जगह तीसरे नंबर पर आने वाले राहुल त्रिपाठी पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होगा। टीम को अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा से भी अच्छे प्रदर्शन की दरकार है। शिवम दुबे को ‘पावर-हिटिंग’ के मोर्चे पर अधिक समर्थन की जरूरत है और ऐसा करने के लिए सबसे बेहतर खुद धोनी हैं लेकिन बल्लेबाजी क्रम में उनका लगातार बदलाव करना विश्व कप विजेता कप्तान के लिए मुश्किल काम हो गया है। वह पिछले मैच में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।
पिछले मैच के बाद सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने कहा कि उनकी टीम अभी हार नहीं मानने वाली है। हसी ने कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली हार के बाद कहा, ‘‘मुझे अब भी लगता है कि हमारे पास सही खिलाड़ी हैं। हमारे खेलने के तरीके के बारे में बहुत चर्चा होती है। लेकिन हमारे पास जो खिलाड़ी हैं, हम उनसे बिल्कुल अलग तरीके से खेलने के लिए नहीं कहना चाहते। यह उनके लिए स्वाभाविक है। ’’ वहीं मेजबान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार चौथी जीत की तलाश में होगी। टीम ने अच्छे अंतर से जीत दर्ज करने के बाद टूर्नामेंट में जरूरी निरंतरता हासिल की है। मुख्य तेज गेंदबाजों के चोटिल होने के कारण प्रतियोगिता की शुरुआत में उनकी गेंदबाजी सबसे कमजोर कड़ी थी लेकिन शनिवार को गुजरात टाइटंस पर जीत हासिल करने में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई।
आवेश खान, रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर जैसे गेंदबाजों ने जिस तरह से गुजरात टाइटन्स की शानदार शुरुआत के बाद लगाम कसी, यह देखना शानदार था। गेंदबाज पारी के अंत में रनों के प्रवाह को रोकने में सक्षम रहे। लखनऊ की पिच पारंपरिक रूप से धीमी है और बल्लेबाजी के लिए बेहतर रही है। पिच निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ियों के लिए अनुकूल है जो हमेशा की तरह ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। शीर्ष क्रम में मिचेल मार्श की अनुपस्थिति ने शनिवार को ऋषभ पंत को फॉर्म में चल रहे एडेन मारक्रम के साथ पारी का आगाज करने का मौका दिया। पंत ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन क्या मार्श की वापसी के बाद वह खुद को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका देंगे? यह सवाल बना हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्श अब तक उनके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं जिससे पंत का शीर्ष पर बल्लेबाजी करना मुश्किल है।




टीम इस प्रकार हैं :
लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मारक्रम, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, शिवम दूबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, सैयद खलील अहमद, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, सैम करन, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुड्डा, गुरजनप्रीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्णन घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ।
मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Sports Tags:IPL-2025, Lucknow Super Giants Vs Chennai Super Kings

Post navigation

Previous Post: Delhi Capitals vs Mumbai Indians : अपने ही मैदान पर टूटा दिल्ली की जीत का क्रम, , मुंबई ने 12 रन से हराया
Next Post: ICC Sourav Ganguly : गांगुली को फिर आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति का अध्यक्ष चुना गया

Related Posts

  • क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जयनारायण विद्या मंदिर टीम बनी चैंपियन Sports
  • सूर्य नमस्कार सप्ताह
    रथ सप्तमी के अवसर पर क्रीड़ा भारती आयोजित करेगा सूर्य नमस्कार सप्ताह Sports
  • कानपुर में पहली बार खिलाड़ियों की माताओं को मिलेगा विशिष्ट सम्मान Sports
  • Delhi Capitals vs Mumbai Indians
    Delhi Capitals vs Mumbai Indians : अपने ही मैदान पर टूटा दिल्ली की जीत का क्रम, , मुंबई ने 12 रन से हराया Sports
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट
    कास्को बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट के पंजीकरण प्रारंभ Sports
  • Special Olympics power lifting Championship
    Special Olympics power lifting Championship : महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश एवं पुरुष वर्ग में केरल बना टीम चैंपियन Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • उत्तर प्रदेश में शीघ्र जारी होगी ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी UP Government News
  • होली
    Ganesh Chaturthi-2023 : गणेशजी को दूर्वा और मोदक चढ़ाने का महत्व क्यों Blog
  • शराबी वीरांगना ने पति को कुल्हाड़ी से मार डाला, The drunk woman killed her husband with an axe Crime
  • Argentina World Cup : सिफत ने दिलाया अर्जेंटीना विश्व कप में भारत को पहला स्वर्ण Sports
  • Tejas, Road ART
    Tejas, Road ART : दुर्घटना राहत गाड़ी तेजस, रोड एआरटी का शुभारंभ Railway
  • योगी सरकार की सुपोषण पहल: 2026-27 तक उत्तर प्रदेश में 347 नई टीएचआर इकाइयां स्थापित होंगी Blog
  • Famous songs of Karva Chauth
    Durga Navami : 01 अक्टूबर को मनाई जाएगी महानवमी, जानें देवी मां को प्रसन्‍न करने के अचूक मंत्र, पूजा विधि व मुहूर्त Blog
  • MLAs had darshan of Shri Ram
    Ayodhya Ramlala darshan : मंत्रियों-विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये रामलला के दर्शन धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme