Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • शहीद कैप्टन आयुष यादव डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग
    Football league : हर्ष स्पोर्टिंग और कैंटोनमेंट क्लब ने जीते अपने मुकाबले Sports
  • नोएडा की अग्रिमा सिंह अंडर 15 व 17 दोनों वर्गों के फाइनल में प्रवेश किया Sports
  • Sansad Khel Spardha
    Sansad Khel Spardha : कानपुर में सांसद खेल स्पर्धा 19 व 20 फरवरी को ग्रीनपार्क में, करें आवेदन Sports
  • लखनऊ मेट्रो
    Lucknow Metro : लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली एनपीजी की मंजूरी UP Government News
  • द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में हुए रोमांचक मुकाबले Sports
  • बुजुर्ग दंपति, पुत्रवधू और पौत्री की नृशंस हत्या, Elderly couple, daughter-in-law and granddaughter brutally murdered. Crime
  • मारुति सुजुकी
    पांच जनपदों में डीटीआई का ऑटोमेशन व मेंटिनेंस करेगी मारुति सुजुकी UP Government News
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    9 सितंबर को बन रहा है ट्रिपल 9 का दुर्लभ संयोग धर्म अध्यात्म

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को भी गोली से उड़ाया

Posted on June 24, 2025June 24, 2025 By Manish Srivastava No Comments on प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को भी गोली से उड़ाया

-सौरिख कन्नौज के सुल्तानपुर गांव में प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मारी
-घर से बाहर जाकर पिता की लाइसेंसी बंदूक ने खुद को भी गोली मार ली
– प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज था युवक, रविवार को हुई थी पंचायत


कन्नौज। सुल्तानपुर गांव में शादी न हो पाने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुस कर उसे अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर मार डाला। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। वारदात से गांव में हड़कंप मच गया और भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने जांच पड़ताल की और फिर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात किया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के कुठला गांव निवासी महिपाल सिंह यादव उर्फ फौजी के बेटे देवांशू उर्फ अन्नू (22) का पड़ोस के गांव सुल्तानपुर की युवती दीप्ती (21) पुत्री अशोक कुमार पाल से तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने 15 दिन पहले उसकी शादी जनपद औरैया के एरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिट्ठा में तय कर दी। जिस युवक से शादी तय हुई, वह तालग्राम कस्बे में प्राइवेट क्लीनिक संचालित करता है। पता चलने पर देवांशू ने तालग्राम जाकर उस लड़के को धमकाया और दीप्ती से शादी न करने के लिए कहा।

इस पर लड़के ने दीप्ती के पिता को जानकारी दी। रविवार को पड़ोस के गांव नगला भजूं में दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई, जिसमें देवांशू ने दीप्ती से सारे संबंध खत्म करने की बात कही थी। इसके बाद सोमवार तड़के तीन बजे देवांशू अपने पिता की 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक लेकर चुपचाप सुल्तानपुर पहुंच गया और छत के सहारे प्रेमिका के मकान में उतर कर कमरे में पहुंच गया। कमरे में दीप्ती अपनी छोटी बहन दीपांशु के साथ सो रही थी। देवांशू ने दीप्ती के माथे पर बन्दूक की नाल सटाकर गोली मार दी और भाग गया। इसके बाद करीब 15 मीटर दूर तालाब के किनारे जाकर खुद को भी गोली मार ली। घटना में दोनों की मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।

परिवार की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ छिबरामऊ सुरेश मलिक, थाना प्रभारी दिनेश कुमार, सकरावा थानाध्यक्ष अजब सिंह, विशुनगढ़ थानाध्यक्ष गौरव चौधरी, छिबरामऊ कोतवाल विष्णुकांत तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक और खोखे को बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद देवांशू के परिवारीजन मकान में ताला डालकर भाग गए। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Blog

Post navigation

Previous Post: बागी विधायकों में से तीन को सपा ने किया बाहर SP expelled three of the rebel MLAs
Next Post: Basketball Competition : राजेंद्र बहादुर मिश्रा ने जीता 71वर्ष की आयु में प्रदेश बैडमिंटन का स्वर्ण

Related Posts

  • Padma Shri Award 2024 : यूपी की 12 विभूतियों को मिलेगा पद्म श्री पुरस्कार Blog
  • Warm-up match rules : वार्म-अप मैच के नियम होते हैं बड़े ही रोचक Blog
  • Veer Baal Divas
    Veer Baal Divas : वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में सीएम योगी ने किया श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत Blog
  • World winner list
    World winner list : कब-कब किसने जीता वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट Blog
  • IRCTC
    आईआरसीटीसी से शून्य सुविधा शुल्क पर अपने हवाई टिकट बुक करें और कार्ड से लेनदेन पर छूट पाएं Blog
  • Shradh 2023
    Shradh 2023 : श्राद्ध में तर्पण से मिलता है पूर्वजों का आशीर्वाद, जानें अनुष्ठान, विशष स्थान, रखें एहतियात Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Durga Ashtami
    Durga Ashtami : दुर्गा अष्टमी में माता महागौरी की पूजा की जानें विधि व महत्व धर्म अध्यात्म
  • Durga Navami
    Choti Diwali-2025 : छोटी दीपावली को ऐसे करें काली पूजा, होगा चमत्‍कार, जानें शुभ मुहूर्त Blog
  • वैष्णवी शर्मा
    किस्मत में लिखा था क्रिकेट बनना : स्पिनर वैष्णवी शर्मा Sports
  • गणतंत्र दिवस
    गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए योगी सरकार ने शुरू की तैयारी Blog
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    इस संसार में मां से बढ़कर कोई भी नहीं है : डॉ. मधुलिका शुक्ला Motivation
  • Amrit Station Yojana
    Amrit Station Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे स्टेशनों के अभूतपूर्व कायाकल्प की आज रखेंगे नीव Railway
  • Railway Update
    Railway Update : वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज हिमांशु शुक्ला ने किया कानपुर के स्टेशनों का औचक निरीक्षण Railway
  • गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को : कौन हो सकता है गुरु, जाने pt. हृदयरंज शर्मा जाने से धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme