Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Ashtami Fast
    Vedic Raksha bandhan : जानें वैदिक रक्षा सूत्र बनाने की विधि, पांच वस्तुओं का महत्त्व व राखी मंत्र धर्म अध्यात्म
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक में लोगों का बढ़ रहा विश्वास : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर में कबड्डी टूर्नामेंट सम्पन्न : सीनियर वर्ग में प्रताप हाउस विजेता, जूनियर में केशव हाउस ने मारी बाजी Sports
  • Karni Fashion
    Karni Fashion : राजस्थानी संस्कृति की अद्भुत झलक है करणी फैशन : रतन चौहान Blog
  • Child Helpline News : प्रदेश में चाइल्ड हेल्पलाइन की 18 नई यूनिट शुरू करेगी योगी सरकार UP Government News
  • Kharmas
    रात में शिवलिंग के पास जलाना चाहिए दीपक, जानिये क्यों धर्म अध्यात्म
  • ब्रह्मचारिणी
    Shravan month special : शिव जी पर चढ़ाये गये प्रसाद को ग्रहण करने से मिट जाते हैं समस्त पाप धर्म अध्यात्म
  • Ashtami Fast
    Dashara: विजय दशमी की पूजा का मुहूर्त, अचूक मंत्र और महत्व धर्म अध्यात्म
Wimbledon- 2025

Wimbledon- 2025 : सबालेंका ने स्थानीय दावेदार राडुकानु को दी शिकस्त

Posted on July 5, 2025July 5, 2025 By Manish Srivastava No Comments on Wimbledon- 2025 : सबालेंका ने स्थानीय दावेदार राडुकानु को दी शिकस्त

लंदन, एजेंसी (Wimbledon- 2025)
शीर्ष रैंकिंग वाली एरीना सबालेंका ने विम्बलडन में स्थानीय दावेदार एम्मा राडुकानु के शानदार सफर को विम्बलडन में 7-6(6) 6-4 की जीत के साथ रोक दिया। ऑल इंग्लैंड क्लब में दो बार की सेमीफाइनलिस्ट सबालेंका ने शुक्रवार रात को दोनों सेटों में 2021 यूएस ओपन चैंपियन के खिलाफ जोरदार वापसी की। राडुकानु 18 साल की उम्र में यूएस ओपन में एक क्वालीफायर के रूप में अपने खिताब के बाद से अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेल रही थीं। राडुकानु 74 मिनट के पहले सेट में एक समय 4-2 से आगे थी लेकिन सबालेंका ने अगले 12 में से 11 अंक हासिल कर 5-4 की बढ़त बना ली।

राडुकानु इसके बाद टाईब्रेकर में भी 6-5 से आगे थी लेकिन सबालेंका ने शानदार वापसी कर अंतिम तीन अंक को जीत कर बढ़त कायम की। तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सबालेंका ने इसके बाद दूसरे सेट में ब्रिटेन की खिलाड़ी को ज्यादा मौके नहीं दिये। सबालेंका पिछले लगातार तीन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं, जिसमें उन्होंने पिछले साल सितंबर में यूएस ओपन जीता था। वह जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में मैडिसन कीज़ से और जून में फ्रेंच ओपन में कोको गॉफ से हार कर उपविजेता रही थी।
script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-3118341154143228″ crossorigin=”anonymous”>



युकी-गैलोवे तीसरे दौर में, बालाजी और बोलिपल्ली विम्बलडन से बाहर :  युकी भांबरी विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम में एकमात्र भारतीय बचे हैं जिन्होंने शनिवार को यहां अपने अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे के साथ मिलकर पुरुष युगल के तीसरे दौर में प्रवेश किया। चैंपियनशिप में 16वीं वरीयता प्राप्त युकी-गैलोवे की जोड़ी ने पुर्तगाल के नूनो बोर्गेस और मार्कोस गिरोन को डेढ़ घंटे में 6-3, 7-6 (8-6) से शिकस्त दी। अब प्री क्वार्टर फाइनल में उनका सामना स्पेन के मार्सेलो ग्रैनोलर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबेलोस से होगा। अन्य नतीजे भारत के पक्ष में नहीं रहे जिसमें एन श्रीराम बालाजी और रित्विक बोलिपल्ली अपनी-अपनी जोड़िदारों के साथ दूसरे दौर में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गये। बालाजी और मैक्सिको के उनके जोड़ीदार मिगुएल रेयेस-वारेला ने चौथी वरीयता प्राप्त मार्सेल ग्रैनोलर्स और होरासियो जेबालोस की जोड़ी को कड़ी टक्कर दी लेकिन सीधे सेटों में हार गए।

स्पेन-अर्जेंटीना की जोड़ी ने गैर वरीयता प्राप्त बालाजी और रेयेस-वारेला को एक घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-4 से हराया। बोल्लिपल्ली और उनके कोलंबिया के उनके जोड़ीदार निकोलस बैरिएंटोस ने भी छठी वरीयता प्राप्त सैलिसबरी और नील स्कूपस्की की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को कड़ी टक्कर दी। भारत और कोलंबिया के खिलाड़ियों की जोड़ी को हालांकि एक घंटे 47 मिनट के मुकाबले में  4-6, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा। रोहन बोपन्ना पहले दौर में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे इस बीच लड़कों के एकल में कृष त्यागी चेक गणराज्य के जान कुमस्टैट के खिलाफ 3-6, 3-6 से हारकर पहले दौर से बाहर हो गए।

Sports Tags:Wimbledon- 2025

Post navigation

Previous Post: Siraj praised Akashdeep : मोहम्मद सिराज ने आकाशदीप की तारीफ की, कहा- घोड़े की तरह हो
Next Post: द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में युवा प्रतिभाओं ने दिखाया दम

Related Posts

  • बास्केटबॉल
    कानपुर की बास्केटबॉल बालिका टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची Sports
  • योनेक्स सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट सब जूनियर अंडर 15 और 17 बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क में 9 से Sports
  • Stag Global table tennis tournament स्टैग ग्लोबल- टीएसएच 4th यू पी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 19 सितम्बर से Sports
  • महिला क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय बनीं स्मृति मांधा ना Sports
  • नवनीत कौर
    सफलता का दूसरा नाम है दिल्ली की एथलीट नवनीत कौर Health
  • महाराष्ट्र राज्य बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन ने प्रीति अरोड़ा को किया सम्मानित Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • पावर लिफ्टिंग की नेशनल चैंपियनशिप
    मानसिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ियों के लिए पावर लिफ्टिंग की नेशनल चैंपियनशिप 26 फरवरी से Sports
  • मानसिक तनाव
    मानसिक तनाव और पूरी नींद नहीं लेना ब्लड प्रेशर के प्रमुख कारण : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • Ayodhya
    Ayodhya :अयोध्या में अब सुग्रीव पथ बनवाएगी योगी सरकार धर्म अध्यात्म
  • उत्तर प्रदेश सब जूनियर व जूनियर ताइक्वांडो टीम का चयन शुरू Sports
  • फिटनेस मॉडलिंग को नई “दिशा” दे रही हैं अहाना मिश्रा Sports
  • Karni Fashion
    Karni Fashion : राजस्थानी संस्कृति की अद्भुत झलक है करणी फैशन : रतन चौहान Blog
  • Maha Kumbh 2025
    Maha Kumbh 2025 : श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर मिल रही मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम की सुविधा Maha Kumbh-2025
  • गीताप्रेस
    Ramlala ki Pran Pratishtha : अतिथियों को मिलेगा गीताप्रेस के ‘अयोध्या दर्शन’ का प्रसाद Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme