Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Lohri festival : लोहड़ी पर्व का लोक महत्व, अग्नि पूजन और गीत Blog
  • Durga Navami
    Durga Navami : दुर्गा मां के नवे रूप सिद्धिदात्री या रामनवमी का जानें महत्व धर्म अध्यात्म
  • Kanpur Badminton
    Kanpur Badminton : राईजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब इशिता व विहान ने जीता Blog
  • Writer Rohit Rana
    Writer Rohit Rana : मेरठ के रोहित राणा की कलम से अब बनेंगी बाॅलीवुड की फिल्में मनोरंजन
  • होली
    श्रीगणेश उत्सव 19 से 28 सितम्बर तक, अपनी राशि अनुसार करें आराधना धर्म अध्यात्म
  • संजय टंडन बने अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में निर्णायक Sports
  • भारतीय संस्कृति
    भारतीय संस्कृति और परिधानों को संजोए हैं बिंदिया शर्मा धर्म अध्यात्म
  • Diwali 2023
    Diwali 2023 : दीपावली पर्व का जानें ऐतिहासिक, पौराणिक एवं वैज्ञानिक महत्व धर्म अध्यात्म

एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदा

Posted on September 1, 2025September 1, 2025 By Manish Srivastava No Comments on एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदा

राजगीर, (बिहार), एजेंसी : भारत ने एकतरफा मुकाबले में कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदकर सोमवार को यहां पूल तालिका में शीर्ष स्थान के साथ एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर चार चरण में प्रवेश किया। भारत ने मुकाबला शुरू होने से पहले ही सुपर चार का टिकट पक्का कर लिया था लेकिन टीम ने इस बड़ी जीत के बाद पूल ए में शीर्ष स्थान पक्का किया। भारत के लिए भारत के लिए अभिषेक (5वें, 8वें, 20वें और 59वें मिनट), सुखजीत सिंह (15वें, 32वें, 38वें), जुगराज सिंह (24वें, 31वें, 47वें) हैट्रिक गोल करने वालों में शामिल रहे जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह (26वें), अमित रोहिदास (29वें), राजिंदर सिंह (32वें), संजय सिंह (54वें), दिलप्रीत सिंह (55वें) ने गोल कर टीम की जीत की हैट्रिक पक्की की।

भारत ने अपने पहले दो मैचों में चीन और जापान को हराया था। भारत के साथ चीन भी इस पूल से सुपर चार के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहा, जबकि मलेशिया और कोरिया पूल बी से अगले चरण में पहुंचने वाली टीमें हैं। सभी चार टीमें टूर्नामेंट के अगले चरण में एक दूसरे से खेलेंगी और शीर्ष दो टीमें रविवार के फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। मैच में शुरुआती कुछ मिनटों के बाद सुखजीत ने कजाकिस्तान के हाफ में गेंद को रोका और अभिषेक को पास दिया, जिन्होंने सर्कल के ऊपर से रिवर्स शॉट के साथ भारत का खाता खोला। इसके तीन मिनट बाद अभिषेक ने उसी जगह से फोरहैंड का इस्तेमाल कर दूसरा गोल किया।




भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर के अंत से ठीक पहले पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन हरमनप्रीत के प्रयास को कजाकिस्तान के गोलकीपर येरजान येलुबायेव ने बचा लिया। सुखजीत ने हालांकि इसके बाद मिले फ्रीहिट पर अभिषेक के पास को नियंत्रित करके गोल कर दिया। कजाकिस्तान को भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा पाए। भारत को 18वें मिनट में अपना दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन हरमनप्रीत बदकिस्मत रहे क्योंकि उनकी फ्लिक पोस्ट से जा टकराई।

अभिषेक के इसके तुरंत बाद हरमनप्रीत से मिले पास पर मुश्किल कोण से गेंद को गोल में डालकर अपनी हैट्रिक पूरी की। कजाकिस्तान को अपना दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीयों ने शानदार बचाव किया। भारत को मैच के 23वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और जुगराज ने स्कोर 5-0 करने में कोई गलती नहीं की। कुछ ही मिनटों के बाद भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार हरमनप्रीत नहीं चूके। दिलप्रीत हालांकि गोल करने का आसान मौका चूक गये लेकिन मध्यांतर से एक मिनट पहले रोहिदास ने एक और सेट पीस को गोल में बदलकर स्कोरशीट में अपना नाम दर्ज कराया। हाफ टाइम के बाद भारत ने मैच पर अपनी पकड़ और मजबूत की और जुगराज ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल कर भारत को 8-0 से आगे कर दिया। इस हाफ में गेंद अधिकतर समय कजाखिस्तान के गोल पोस्ट के आस-पास ही रही।

राजिंदर और सुखजीत ने गोल की बरसात जारी रखते हुए टीम को 10 गोल की बढ़त दिला दी। चौथे क्वार्टर में संजय के एक पेनाल्टी कॉर्नर को भुनाने से पहले जुगराज ने एक पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अपनी हैट्रिक पूरी की।

Sports Tags:एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट

Post navigation

Previous Post: महिला विश्व कप चैंपियन की पुरस्कार राशि में बंपर बढ़ोतरी , अब मिलेंगे करीब 40 करोड़ रुपये
Next Post: US Open : सबालेंका, जोकोविच, अल्काराज यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Related Posts

  • Siraj praised Akashdeep
    Siraj praised Akashdeep : मोहम्मद सिराज ने आकाशदीप की तारीफ की, कहा- घोड़े की तरह हो Sports
  • Jijamata felicitation ceremony
    Jijamata felicitation ceremony : कुलदीप यादव, कोच कपिल पांडे व कुश चतुर्वेदी की माता को किया आमंत्रित Sports
  • महिला क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय बनीं स्मृति मांधा ना Sports
  • कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन ने बाजी मारी, द्वितीय स्थान पर रहा बांदा Sports
  • 2nd कॉस्को बैडमिंटन चैंपियनशिप 10 जनवरी से Sports
  • कानपुर के 3 स्पेशल खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबॉल में दिखाएंगे प्रतिभा, देखें वीडियो Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Kharmas
    Diwali 2025 : श्री गणेश महालक्ष्मी की पूजन विधि व शुभ मुहूर्त Blog
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक दवा में केमिकल फ्लेवर या कलर का इस्तेमाल नहीं होता : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • डॉ अंजना सिंह सेंगर
    मॉरिशस के विश्व हिंदी सचिवालय में सम्मानित हुई डॉ अंजना सिंह सेंगर Motivation
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर में कबड्डी टूर्नामेंट प्रारंभ Sports
  • एक सप्ताह के अंदर मिलेंगे आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र UP Government News
  • textile
    टेक्सटाइल के क्षेत्र में है उज्जवल भविष्य: जेके पांडे Education
  • विजेता बास्केटबाल टीम में लाएबा अख्तर का दमदार प्रदर्शन Sports
  • प्रश्न मंच प्रतियोगिता
    अंतर्विद्यालयीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन प्रथम व जय नारायण विद्या मंदिर दूसरे स्थान पर रहा Education

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme