Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Hariyali Teej
    Akshay Trtiya : अक्षय तृतीया को शुभ कार्य करने हेतु पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • Hartalika Teej
    Shri Krishna Janmashtami : श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत करने से मिलेंगे 5 विशेष शुभ आशीर्वाद धर्म अध्यात्म
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक दवा से साइड इफेक्ट नहीं होते : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • कानपुर सहोदया स्कूल योगा प्रतियोगिता
    कानपुर सहोदया स्कूल योगा प्रतियोगिता में चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर व गार्डेनिया पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी Sports
  • Railway News
    Railway News : सूझबूझ भरा निर्णय लेकर रेल यातायात को सुचारू कराने वाले रेलकर्मी सम्मानित Railway
  • जयपुर
    विकास के क्लिक पर जयपुर में लोगों के चेहरे पर आती है ‘गुलाबी मुस्कान’ Motivation
  • बेटी को निखारने में मां ‘यशोदा’ हिमानी की ‘भूमिका ‘ Education
  • Shri Ram Navami : श्री राम नवमी 17 अप्रैल को, ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा से जानें महत्त्व Blog
पब्लिक चार्जिंग स्टेशन

बुंदेलखंड, पूर्वांचल, आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बनाए जाएंगे पब्लिक चार्जिंग स्टेशन

Posted on December 21, 2023 By Manish Srivastava No Comments on बुंदेलखंड, पूर्वांचल, आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बनाए जाएंगे पब्लिक चार्जिंग स्टेशन
  • अब तक 11 कंपनियों ने पब्लिक चार्जिंग स्टेशन बनाने में दिखाई है रुचि
  • प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन के लिए 10 साल की लीज पर सरकार देगी 2 हजार वर्गफुट जमीन
  • पार्किंग, फूड बेवरेज आउटलेट, टॉयलेट, वॉशरूम, वेयरहाउस, ऑटो वर्कशॉप, रिपेयरिंग सेंटर की भी मिलेगी सुविधा

लखनऊ, 20 दिसंबर। उत्तर प्रदेश की पहचान अब एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में बन चुकी है। प्रदेश में अभी 6 एक्सप्रेसवे संचालित हैं जबकि 7 निर्माणाधीन हैं। योगी सरकार अब प्रदेश के चार बड़े एक्सप्रेस-वे पर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन बनाने जा रही है। यूपीडा की तरफ से इसे लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इसके अंतर्गत बुंदेलखंड, पूर्वांचल, आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर कुल 26 पब्लिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इन्हे प्रदेश की ईवी पॉलिसी और भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की गाइडलाइन्स के अनुरूप तैयार किया जाएगा। वहीं इसके अलावा एक्सप्रेसवे के किनारे सरकार अन्य यात्री सुविधाओं को भी डेवलप करेगी।




दो पहिया से लेकर बसों की हो सकेगी चार्जिंग
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष इससे संबंधित एक विस्तृत कार्ययोजना को प्रस्तुत किया गया है। वहीं इससे पहले प्री-बिड मीटिंग में 11 कंपनियों की ओर से पब्लिक चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने के लिए रुचि दिखाई गई है। इसमें रिलायंस, जीएमआर एनर्जी, अडानी टोटल एनर्जी, बेलेक्ट्रिक, लाइट जिप टेक्नोलॉजी, ईवी प्लेक्सस, सिमेन्स लिमिटेड, कैश और ड्राइव, एएम एंड सीई ई मोबिलिटी, एम्पवोल्ट्स और रैज एंड शाइन कंपनियों की तरफ से पब्लिक चार्जिंग स्टेशन के निर्माण में रुचि दिखाई गयी है। योगी सरकार की ओर से 26 चार्जिंग स्टेशन के लिए प्रति स्टेशन 2 हजार वर्गफुट की जगह 10 साल के लीज पर दी जाएगी। चार्जिंग प्वाइंट ऑपरेटर को दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया और ई बस की चार्जिंग के लिए फास्ट चार्जर स्थापित करना होगा। साथ ही सुरक्षा के लिए भी सरकार के मापदंडों का पालन करना होगा। जमीन मुहैया कराए जाने के 180 दिन के अंदर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन को क्रियान्वित करना होगा। चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के 5 साल बीतने पर छठे साल से सरकार को प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन के सकल राजस्व में से 5 प्रतिशत प्राप्त होगा।

एक ही परिसर में मिलेंगी कई सुविधाएं भी
इसके अलावा योगी सरकार बुंदेलखंड, पूर्वांचल और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे वे-साइड एमिनिटीज (सुविधाएं) भी विकसित करेगी। इन्हें डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट, ट्रांसफर (डीबीएफओटी) के आधार पर विकसित किया जाएगा। यूपीडा के अधिकारियों के अनुसार तीनों एक्सप्रेसवे पर वे साइड एमिनिटीज के लिए भी पूरी कार्ययोजना तैयार है। इसके अंतर्गत कार, बस और ट्रकों के लिए पार्किंग स्पेस, फूड एंड बेवरेज के आउटलेट्स, ढाबा, एटीएम, मुफ्त बेसिक मेडिकल एड फैसिलिटी, छोटे रिपेयर शॉप, पीने का शुद्ध पानी, टॉयलेट और वॉशरूम सुविधा, बजट होटल, ट्रकों के लिए अलग से सुविधाएं, वेयरहाउस, ऑटो वर्कशॉप की सुविधा मिलेगी, जबकि लैंडस्केपिंग, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और हाईमास्ट लाइटों को भी स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा भविष्य में बैंक्वेट और वेडिंग हॉल की सुविधा भी प्रदान की जा सकती है। ये सभी सुविधाएं एक ही विशाल परिसर में प्रदान की जाएंगी।

UP Government News Tags:पब्लिक चार्जिंग स्टेशन

Post navigation

Previous Post: कंबल ना खरीदने पर तीन जिलों के डीएम से जवाब-तलब
Next Post: स्मार्ट इंडिया हैकथान में युवा प्रतिभाओं ने दिखाया दम

Related Posts

  • यूपी में अब तमंचे नहीं लहराए जाते, डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग से देश को बनाएंगे आत्मनिर्भर : योगी UP Government News
  • मारुति सुजुकी
    शारदीय नवरात्रि से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को मिलेगा गर्म और पौष्टिक आहार UP Government News
  • Haryana Textile Industry : उत्तर प्रदेश में शिफ्ट होगी हरियाणा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री UP Government News
  • Renewable Energy
    Renewable Energy : अब रिन्यूएबल एनर्जी से रौशन होगा प्रदेश UP Government News
  • Inauguration of electric vehicle manufacturing plant
    Inauguration of electric vehicle manufacturing plant :यूपी अब संभावनाओं को परिणाम में बदलने वाला राज्य : मुख्यमंत्री UP Government News
  • Filariasis Liberation Campaign
    Filariasis Liberation Campaign : फाइलेरिया के लक्षण का न करें इंतजार, दवा का सेवन ही है बचाव: सीएम योगी UP Government News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Shri Ganesh Chaturthi : आखिर श्रीगणेश चतुर्थी 10 दिन ही क्यों होती है धर्म अध्यात्म
  • Durga Navami
    Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि 09 से 17 अप्रैल तक, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप बनाएंगे जेवर में फिल्म सिटी Blog
  • लोहड़ी पर्व
    Bhai Dooj : आखिर क्यों मनाया जाता है भाई दूज, जानें शुभ मुहूर्त, कथा Why is Bhai Dooj celebrated, know the auspicious time and story Festival
  • रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना–2026: यात्रियों की कहानियों को मिलेगा सम्मान Railway
  • कार्तिक पूर्णिमा
    Shri Krishna Janmastami : कृष्ण के चरण कमल का स्मरण मात्र से जीवन में होता जादुई असर धर्म अध्यात्म
  • Health Tips
    Health Tips : नियमित एक्सरसाइज से शरीर को बना सकते हैं सुडौल : रजनीत कौर गरचा Health
  • Pandit Deendayal Upadhyay
    Pandit Deendayal Upadhyay के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं General

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme