Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Fitness Model
    Fitness Model : अपने टैलेंट से फिटनेस मॉडलिंग में दिखाया ‘करिश्मा ‘ Sports
  • लोहड़ी पर्व
    Bhai Dooj : आखिर क्यों मनाया जाता है भाई दूज, जानें शुभ मुहूर्त, कथा Why is Bhai Dooj celebrated, know the auspicious time and story Festival
  • ब्रह्मचारिणी
    Shravan month special : शिव जी पर चढ़ाये गये प्रसाद को ग्रहण करने से मिट जाते हैं समस्त पाप धर्म अध्यात्म
  • दगाबाज बीवी
    दगाबाज बीवी : एक पत्नी ने फिर दिन बहुरते ही पति को दिखाया ठेंगा, सारी संपत्ति बेंच कर पत्नी को दिया पैसा, अब भटक रहा दर-दर Crime
  • Famous songs of Karva Chauth
    भगवान शिव जी को आखिर क्यों इतना प्रिय है बिल्वपत्र, क्या-क्या चढ़ाने से क्या मिलता है लाभ धर्म अध्यात्म
  • Skandamata Fifth Day
    Holika Dahan 2024 : होलिका दहन की अग्नि से जानें आने वाले साल का भविष्य धर्म अध्यात्म
  • प्रणव अग्रवाल, राघव जिंदल, और तनुवीर जयचांग ने किया स्टेट शूटिंग कंपटीशन क्वालीफाई Sports
  • Shravan month special : भगवान शिव और श्रावण मास का आपस में है बहुत गहरा संबंध धर्म अध्यात्म

जयनारायण विद्या मंदिर में भावभीनी विदाई समारोह, मधुर स्मृतियों एवं स्वर्णिम सपनों से सजा विदाई समारोह–2026

Posted on February 1, 2026February 1, 2026 By Manish Srivastava No Comments on जयनारायण विद्या मंदिर में भावभीनी विदाई समारोह, मधुर स्मृतियों एवं स्वर्णिम सपनों से सजा विदाई समारोह–2026

Kanpur: जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विकास नगर, कानपुर के विद्यालय प्रांगण में कक्षा 12 (द्वादश) के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के सम्मान में एक भव्य, गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक मा. प्रेम बाबू जी गुप्ता, प्रबंधक मा. प्रो. सुनील मिश्रा जी, प्रधानाचार्य मा. श्री अनिल कुमार त्रिपाठी जी, शिशु वाटिका की प्रधानाचार्या मा. श्रीमती अर्चना तिवारी जी एवं उप-प्रधानाचार्या मा. डॉ. नमिता गुप्ता जी द्वारा मां शारदे एवं भारत माता के श्रीचरणों में पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

विदाई समारोह
विदाई समारोह

कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा विद्यालय के प्रधानाचार्य मा. श्री अनिल त्रिपाठी जी द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात मां सरस्वती की वंदना की अलौकिक प्रस्तुति ने संपूर्ण वातावरण को दिव्यता से भर दिया। कार्यक्रम का श्रीगणेश गुरु वंदना से हुआ।

कक्षा 11 (एकादश) के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस विदाई समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मधुर गीत एवं मनमोहक नृत्यों ने सभी को भावविभोर कर दिया। मंच पर प्रस्तुत कार्यक्रम केवल प्रदर्शन नहीं थे, बल्कि साथ बिताए गए पलों की जीवंत अभिव्यक्ति थे। जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर कक्षा 12 के विद्यार्थियों के साथ बिताए गए अनुभवों को शब्दों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।

विदाई समारोह
विदाई समारोह

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्रधानाचार्य मा. श्री अनिल त्रिपाठी जी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा— “अनुशासन, लगन, परिश्रम और आत्मविश्वास ही सफलता की सच्ची कुंजी हैं।”
उन्होंने कहा कि आज ये विद्यार्थी विद्यालय से नई जीवन यात्रा की ओर अग्रसर हो रहे हैं और संस्कार व चरित्र निर्माण के माध्यम से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएँगे।

शिक्षकों द्वारा साझा किए गए अनुभवों एवं स्नेहिल शब्दों ने अनेक विद्यार्थियों की आँखें नम कर दीं। मा. श्री आलोक द्विवेदी जी ने विद्यार्थियों को मनवांछित सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

विदाई के क्षणों में विद्यार्थियों की अश्रुपूरित आँखों में ऊँचे सपने और मन में दृढ़ संकल्प स्पष्ट झलक रहा था। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए तथा उन्होंने श्रद्धा एवं कृतज्ञता भाव से विद्यालय एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य मा. वीरेंद्र राव जी एवं पूर्व छात्र मा. अनुज प्रताप सिंह जी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।मा. वीरेंद्र राव जी ने अपने आशीर्वचनों में विद्यार्थियों को अनुशासित रहने एवं वाणी पर नियंत्रण रखने का संदेश दिया। वहीं पूर्व छात्र अनुज प्रताप सिंह जी ने अपनी मधुर स्मृतियाँ साझा करते हुए कहा कि विद्यालय एवं शिक्षकों के संस्कारों ने ही उन्हें जीवन में सफलता की दिशा दी।




कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच संचालन श्रीमती रमा अग्निहोत्री जी द्वारा कुशलता से किया गया।कार्यक्रम के अंत में उप-प्रधानाचार्या डॉ. नमिता गुप्ता जी ने विद्यार्थियों के श्रेष्ठतम परीक्षा परिणाम एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया। मीडिया प्रभारी: आशुतोष सत्यम झा ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की।

विदाई समारोह
विदाई समारोह
Education Tags:जय नारायण विद्या मंदिर, विदाई समारोह

Post navigation

Previous Post: अतिदुर्लभ रवि_पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग मे माघ पूर्णिमा आज
Next Post: महाशिवरात्रि पर शुभ योग, जानें चारों प्रहर का मुहूर्त, होगी भोलेनाथ की कृपा

Related Posts

  • वृंदा अग्रवाल
    मेरठ की वृंदा अग्रवाल का हुआ आईआईएम अहमदाबाद में चयन Education
  • Multiple Talents
    Multiple Talents : चर्चित हस्तियों में शुमार हैं जम्मू की मल्टीपल टैलेंटड अमर चौहान Education
  • संस्कारयुक्त शिक्षा
    संस्कारयुक्त शिक्षा से होगा समाज का कल्याण : यतीन्द्र Education
  • textile
    टेक्सटाइल के क्षेत्र में है उज्जवल भविष्य: जेके पांडे Education
  • अखिल भारतीय संगठन मंत्री विज्ञान भारती
    जुगल देवी सरस्वती विद्या मन्दिर का 46वां वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक समारोह सम्पन्न Education
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कथक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Ram Navami : जानें हवन, यज्ञ, अनुष्ठान, दुर्गा सप्तशती का पाठ, कन्या लांगुर की संपूर्ण जानकारी धर्म अध्यात्म
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    हर बीमारी को जड़ से खत्म करती है होम्योपैथिक दवा : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • मंडल रेल प्रबंधक, झाँसी द्वारा झाँसी – धौलपुर रेलखंड का निरीक्षण Blog
  • Dental Care in Winter
    Dental Care in Winter : ठिठुरन वाली ठंड से रहे सावधान वरना गिरेंगे दांत Health
  • मुख्यमंत्री ने नागरिकों की सभी तरह की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर तत्काल समाधान कराने के दिए निर्देश UP Government News
  • कानपुर के 3 स्पेशल खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबॉल में दिखाएंगे प्रतिभा, देखें वीडियो Sports
  • बुलंद हौसलों से इबारत लिख रहीं गोल्डन गर्ल अहाना मिश्रा Health
  • Warm-up match rules : वार्म-अप मैच के नियम होते हैं बड़े ही रोचक Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme