Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • कार्तिक पूर्णिमा
    Shri Krishna Janmastami : कृष्ण के चरण कमल का स्मरण मात्र से जीवन में होता जादुई असर धर्म अध्यात्म
  • मुख्यमंत्री ने नागरिकों की सभी तरह की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर तत्काल समाधान कराने के दिए निर्देश UP Government News
  • लोहड़ी पर्व
    Bhai Dooj : आखिर क्यों मनाया जाता है भाई दूज, जानें शुभ मुहूर्त, कथा Why is Bhai Dooj celebrated, know the auspicious time and story Festival
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर में कबड्डी टूर्नामेंट सम्पन्न : सीनियर वर्ग में प्रताप हाउस विजेता, जूनियर में केशव हाउस ने मारी बाजी Sports
  • Table Tennis Tournament
    Table Tennis Tournament : द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर का टेबल टेनिस टूर्नामेंट में रहा दबदबा Sports
  • UP News
    UP News : उत्तर प्रदेश के 12 शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए जारी हुआ नियुक्ति पत्र UP Government News
  • लालकुआँ-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस
    Railway Update : लालकुआँ-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ, स्थानीय जनता और व्यापारियों में खासा हर्ष Railway
  • प्रथम रागेन्द्र स्वरूप मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन Sports

नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत ‘सीता तत्व परिसंवाद एवं रामायण शक्ति तत्व उत्सव’ का सफल आयोजन, देखें वीडियो

Posted on April 20, 2026April 20, 2026 By Manish Srivastava No Comments on नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत ‘सीता तत्व परिसंवाद एवं रामायण शक्ति तत्व उत्सव’ का सफल आयोजन, देखें वीडियो

Kanpur: अंतर्रराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, अयोध्या (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवं जय नारायण विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत ‘सीता तत्व परिसंवाद एवं रामायण शक्ति तत्व उत्सव’ का भव्य आयोजन आज सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के आदर्श स्वरूप, विशेषकर माता सीता के जीवन-मूल्यों, त्याग, धैर्य एवं शक्ति के विविध आयामों पर विचार-विमर्श करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात विद्वान एवं शिक्षाविद आचार्य ओमशंकर त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक प्रो० सुनील मिश्र उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में आचार्य त्रिपाठी ने कहा कि रामायण में नारी शक्ति का सर्वोच्च उदाहरण माता सीता के रूप में मिलता है, जो आज भी समाज को नैतिकता, धैर्य और मर्यादा का संदेश देती हैं।

मुख्य अतिथि प्रो० मिश्र ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करने और नारी सम्मान को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

वक्ताओं के रूप में प्रो० निशा अग्रवाल, प्रो० रंजू कुशवाहा, प्राचार्या – जुहारी देवी बालिका महाविद्यालय, तथा साहित्यकार डॉ० पवन मिश्रा ने ‘सीता तत्व’ और ‘रामायण में नारी शक्ति’ जैसे विषयों पर गहन एवं प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए।



डॉ मिश्र ने कहा कि राम यदि मर्यादा पुरुषोत्तम हैं तो

सीता उस मर्यादा की परिभाषा हैं। उन्होंने नारी के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक योगदान को विस्तार से रेखांकित किया।

कवि श्री मुकेश श्रीवास्तव, डॉ० अतुल बाजपेई, कवयित्री श्रीमती पूजा सिंह और श्रीमती हेमा पांडेय ने अपनी काव्यात्मक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर डॉ नमिता गुप्ता,आलोक द्विवेदी, सुशील शुक्ला, आशुतोष सत्यम झा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कवि अतुल बाजपेयी की नारी शक्ति वंदन की पंक्तियों आन-बान-शान, धर्म-गौरव की रक्षा हेतु, निर्भय समर मध्य लड़ती हैं नारियां को सबने खूब सराहा।

कार्यक्रम संयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, संस्कृति एवं सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विद्यालय की जीविका गुप्ता, द्वितीय स्थान पर वनिका एवं तृतीय स्थान पर तान्या रही। जबकि शिखा श्रीवास्तव एवं सिद्धि झा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। नृत्य नाटिका में संक्षिप्त रामायण उकेरने का कार्य प्रज्ञा शुक्ला के नेतृत्व में 40बच्चों की टीम ने किया।इस प्रकार
कार्यक्रम में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की विशेष छटा देखने को मिली।

उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा अंतर्रराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के निदेशक जयेंद्र कुमार (आईएएस), विशेष सचिव संजय कुमार तथा अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में तैयार की गई।

कार्यक्रम का सफल एवं सुसंगठित संचालन भरत दीक्षित द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों सहित क्षेत्र के कई समाजसेवियों की उपस्थित रही।

https://thexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260420-WA0040.mp4
Education Tags:सीता तत्व परिसंवाद

Post navigation

Previous Post: आईएमए कानपुर के डॉक्टरों को चम्पतराय ने समझाया जन्मभूमि विवाद का इतिहास, देखें वीडियो
Next Post: जुगल देवी स्कूल में प्रथम मां जुगल देवी मेमोरियल इंट्राम्यूरल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

Related Posts

  • UP Board Exam Preparation
    UP Board Exam Preparation : यूपी बोर्ड शुचितापूर्ण परीक्षा कराने को  तैयार Education
  • महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में छात्रों ने ली शपथ Education
  • बेटी को निखारने में मां ‘यशोदा’ हिमानी की ‘भूमिका ‘ Education
  • वृंदा अग्रवाल
    मेरठ की वृंदा अग्रवाल का हुआ आईआईएम अहमदाबाद में चयन Education
  • एसएन सेन बालिका महाविद्यालय
    एसएन सेन बालिका महाविद्यालय में 563 छात्राओं को दिए गए स्मार्टफोन Education
  • रथ सप्तमी
    सूर्य नमस्कार के माध्यम से भव्य रूप से रथ सप्तमी मनाएगी क्रीड़ा भारती, देखें वीडियो Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • MLAs had darshan of Shri Ram
    Ayodhya Ramlala darshan : मंत्रियों-विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये रामलला के दर्शन धर्म अध्यात्म
  • Constable Recruitment Exam
    Summer Special Train : लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 25 से चलेगी, जानें समय Railway
  • Hartalika Teej
    महाशिवरात्रि पर शुभ योग, जानें चारों प्रहर का मुहूर्त, होगी भोलेनाथ की कृपा धर्म अध्यात्म
  • ब्रह्मचारिणी
    Pitru Paksh 2023 : तर्पण के लिए सर्वोत्तम तिथियॉ हैं 3, 7 और 14 अक्टूबर : पं. ह्रदयरंजन शर्मा धर्म अध्यात्म
  • Ahoi Ashtami 2023 : ब्रज के राधाकुंड में डुबकी लगाने से भर जाती है निसंतानों की गोद धर्म अध्यात्म
  • बैडमिंटन चैम्पियनशिप
    तृतीय कॉस्को कानपुर सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट 20 सितंबर से Sports
  • Ganga Express Way
    Ganga Express Way : उप्र को साल के अंत तक मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात UP Government News
  • पहलगाम में जिन महिलाओं ने पतियों को खोया, उनमें नहीं था वीरांगना का भाव Crime

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme