Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • एसएन सेन बालिका महाविद्यालय
    एसएन सेन बालिका महाविद्यालय में 563 छात्राओं को दिए गए स्मार्टफोन Education
  • बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप बनाएंगे जेवर में फिल्म सिटी Blog
  • यूएई के राष्ट्रपति
    एयरपोर्ट पहुंच मोदी ने की यूएई के राष्ट्रपति की मेजबानी General
  • आईएमए कानपुर के डॉक्टरों को चम्पतराय ने समझाया जन्मभूमि विवाद का इतिहास, देखें वीडियो धर्म अध्यात्म
  • Ram Navami : जानें हवन, यज्ञ, अनुष्ठान, दुर्गा सप्तशती का पाठ, कन्या लांगुर की संपूर्ण जानकारी धर्म अध्यात्म
  • Govardhan Puja : गोवर्धन की पूजा विधि, पूजा सामग्री और प्राचीन कथा Govardhan Puja worship method, worship material and ancient story Festival
  • Renewable Energy
    Renewable Energy : अब रिन्यूएबल एनर्जी से रौशन होगा प्रदेश UP Government News
  • Railway update
    Railway update : बनारस-नई दिल्ली- बनारस वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के प्रारंभिक/गंतव्य स्टेशन मे परिवर्तन Railway
होली

Guru Nanak Ji Prakash Parv : जानें गुरु नानक देव जी से जुडी कथा और शिक्षायें

Posted on November 17, 2023November 17, 2023 By Manish Srivastava No Comments on Guru Nanak Ji Prakash Parv : जानें गुरु नानक देव जी से जुडी कथा और शिक्षायें

27 नवंबर 2023 गुरुनानक जी प्रकाश पर्व (Guru Nanak Ji Prakash Parv) के विषय में जानकारी दे रहे हैं श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित ह्रदय रंजन शर्मा व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

🌷जाने कुछ बातें गुरुनानक जी से जुड़ी हुई

☀प्राचीन समय से ही गुरु का स्थान माता पिता और भगवान से भी बड़ा माना जाता है, गुरु से जुडी अनेक महिमायें ग्रंथो और पुराणों में मिलती है इसी तरह सिख धर्म के सबसे बड़े और प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी ने भी अपने सम्पूर्ण जीवन में गुरु की महिमा का ही व्याख्यान किया है और समाज में प्रेम भाव को फैलाने का प्रयास किया है. गुरु नानक देव जी की शिक्षा से लोगो में एकता और प्रेम का भाव बढ़ा. इन्हें सिख धर्म का संस्थापक भी माना जाता है

☘गुरु नानक देव जी सिक्खों के आदि गुरु कहलाते है और इन्हें बाबा नानक और नानकशाह के नाम से भी जाना जाता है इनका जन्म आज के पाकिस्तान में लाहौर के पास तलवंडी में एक हिन्दू परिवार में हुआ था और इनका जन्मदिन प्रकाश दिवस के रूप में कार्तिक माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है. जिस जगह इनका जन्म हुआ था अब उस जगह को ननकाना साहब के नाम से भी जाना जाता है इनका पढाई लिखाई में बिलकुल भी मन न था, इसी वजह से इन्होने 7–8 साल की उम्र में ही स्कूल को छोड़, अपना सारा समय आध्यात्म चिंतन और सत्संग में लगाना शुरू कर दिया था

💥इनका विवाह 16 साल की उम्र में सुखमिनी नाम की कन्या से हुआ था और इनके दो पुत्र थे जिनका नाम श्री चाँद और लक्ष्मीचंद था. गुरु नानक देव जी को एक महान क्रांतिकारी, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी व्यक्ति माना जाता था, इनके व्यक्तित्व में धर्मसुधारक, कवी, दार्शनिक,समाज सुधारक, योगी, गृहस्थ, देशभक्त और विश्वबंधु के गुण समाहित थे. ये मूर्तिपूजा के खिलाफ थे, साथ ही इन्होने रुढ़िवादी और कुसंस्कार जैसी प्रथाओं का भी विद्रोध किया




🔥गुरु नानक देव जी से जुडी कथा

🌟गुरु नानक देव जी प्रतिदिन बेई नदी में स्नान करने जाते थे. एक दिन की बात है जब वे स्नान करने के बाद सीधे वन में चले गये और प्रभु का ध्यान करने लगे. कथा के अनुसार उस दिन उन्हें वहां परमात्मा का साक्षात्कार हुआ. परमात्मा ने गुरु नानक को अमृत पिलाया और कहा कि “ मै सैदव तुम्हारे साथ हूँ, मैंने तुम्हे आनंदित किया है तो जो भी तुम्हारे संपर्क में आएगा, वो भी आनंदित होगा. जाओ नाम में रहो, दान दो, उपासना करो, स्वयं नाम लो और दुसरो को भी नाम स्मरण कराओ ”.इस घटना के बाद वो अपने परिवार को छोड़कर धर्म के प्रचार के लिए निकल गये

🍁 गुरु नानक जी की शिक्षायें

🌷 गुरु नानक जी ने की सबसे पहली शिक्षा के अनुसार बताया गया है कि ईश्वर एक है

🌷 साथ ही कहा गया है कि हमेशा एक ही ईश्वर की उपासना करनी चाहियें

🌷 उन्होंने कहा है कि ईश्वर सब जगह है, साथ ही ईश्वर हर प्राणी में मौजूद है

🌷 नानक जी कहते है कि ईश्वर की भक्ति करने वाले व्यक्ति को किसी का भय नही होता

🌷 इन्होने कहा कि ईमानदारी से जियो और अपनी मेहनत से अपने पेट को भरो

🌷 अगली शिक्षा में इन्होने कहा कि व्यक्ति को बुरा काम नही करना चाहियें और न ही किसी व्यक्ति को सताना चाहियें

🌷 व्यक्ति को हमेशा खुश रहना चाहियें, साथ ही ईश्वर से सदा अपने अपराधो की क्षमा मांगनी चाहियें

🌷 इनका मानना था कि व्यक्ति को अपनी मेहनत की कमाई का छोटा सा हिस्सा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को देना चाहियें

🌷 नानक साहब मानते थे कि स्त्री और पुरुष दोनों बराबर है

🌷 इनकी शिक्षा बताती है कि व्यक्ति को जीवित रहने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है किन्तु उनका लोभ लालच और संग्रहवृति इनकी बुराई को दिखाती है




💥प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित ह्रदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योति शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250


 

धर्म अध्यात्म Tags:Guru Nanak Ji Prakash Parv

Post navigation

Previous Post: Writer Rohit Rana : मेरठ के रोहित राणा की कलम से अब बनेंगी बाॅलीवुड की फिल्में
Next Post: बेस्ट मेकअप गुरु अवार्ड से सम्मानित इंटरनेशनल सेलिब्रिटी मेकअप एक्सपर्ट प्रीति रंजन

Related Posts

  • Ashtami Fast
    Dashara: विजय दशमी की पूजा का मुहूर्त, अचूक मंत्र और महत्व धर्म अध्यात्म
  • Hariyali Teej
    Shri Hanuman Janmotsav : श्री हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को, जानें मुहूर्त और सावधानियां धर्म अध्यात्म
  • Hartalika Teej 2024 : हरतालिका तीज की व्रत कथा धर्म अध्यात्म
  • Kharmas
    Hartalika Vrat : हर‍तालिका व्रत के विशेष सरल उपाय धर्म अध्यात्म
  • ब्रह्मचारिणी
    Narak Chaturdashi : नरक चतुर्दशी या छोटी दीपावली 11 /12 नवंबर को, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • ब्रह्मचारिणी
    Shravan month special : शिव जी पर चढ़ाये गये प्रसाद को ग्रहण करने से मिट जाते हैं समस्त पाप धर्म अध्यात्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • World Cup 2023 Rules : विश्व कप 2023 की खासियत और नये नियम Sports
  • Holi Milan Samaroh: नेशनल इंडिपेंडेंट टीचर्स एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह Blog
  • Lok Sabha Election 2024 : चुनाव ड्यूटी पर अच्छी बसें उपलब्ध कराएगी योगी सरकार Lok Sabha Election 2024
  • Sports Week Ends
    Sports Week Ends : क्रीडा भारती खेल सप्ताह का खेल प्रशिक्षकों के सम्मान के साथ समापन Sports
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    मेरा जीवन संवारने में मां का अहम रोल : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Dhanteras : मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए करें ये उपाय Blog
  • शरत सुधाकर चंद्रायन
    श्री शरत सुधाकर चंद्रायन ने प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे का किया पदभार ग्रहण Railway
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    हर बीमारी को जड़ से खत्म करती है होम्योपैथिक दवा : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme