Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Lohri festival
    Shri Ganesh – Mahalakshmi worship : श्री गणेश -महालक्ष्मी पूजन का मुहूर्त, कैसे करें पूजा पाठ धर्म अध्यात्म
  • आशुतोष सत्यम झा
    आशुतोष सत्यम झा बने विद्या भारती राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के संयोजक Sports
  • कार्तिक पूर्णिमा
    shri krishna janmashtami : इन उपायों से मिलेगी सभी रोगों से मुक्ति, घर में आएगी समृद्धि धर्म अध्यात्म
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने डॉ. मधुलिका शुक्ला को किया सम्मानित Blog
  • बागेश्वर का जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 50 हजार की घूस लेते धरा,सेवा विस्तार के नाम पर मांगी रिश्वत Crime
  • प्रयागराज की फिटनेस मॉडल चित्रांगदा पांडेय बनीं ‘गोल्डन गर्ल ‘ Sports
  • डीजीपी
    जल, थल और नभ तीनों स्तर पर होगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा : डीजीपी Blog
  • एसएन सेन बालिका महाविद्यालय
    एसएन सेन बालिका महाविद्यालय में 563 छात्राओं को दिए गए स्मार्टफोन Education
Police Exam Big Update

अखिलेश जी डरते थे कि कहीं चाचा कुर्सी न हथिया लें : सीएम योगी

Posted on February 11, 2024 By Manish Srivastava No Comments on अखिलेश जी डरते थे कि कहीं चाचा कुर्सी न हथिया लें : सीएम योगी

लखनऊ, 10 फरवरीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शनिवार को बजट सत्र पर चर्चा के दौरान सदन को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां विभिन्न क्षेत्रों की उपेक्षाएं हुई थीं। उनमें से प्रदेश में संभावनाओं वाला सर्विस सेक्टर क्षेत्र भी था। स्प्रिचुअल टूरिज्म में जो संभावनाएं उत्तर प्रदेश में थीं, पिछली सरकारों ने उसकी सर्वथा उपेक्षा की।

सीएम ने बताया कि निषाद राज गुह्य सांस्कृतिक केन्द्र, श्रृंगवेरपुर के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई है। जनपद आजमगढ़ के हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय व महर्षि वाल्मीकि सांस्कृतिक केन्द्र चित्रकूट के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई है। तुलसीदास जी की जन्मभूमि राजापुर के लिए भी बजट में धनराशि की व्यवस्था है। विदुर कुटी में भी कार्य कर रहे हैं। वहां के लोग आपकी भावनाओं के अनुरूप कार्य नहीं करेंगे। महाराज विदुर के नाम पर मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं। मैं विदुर कुटी गया था। वहां पुनरुद्धार की कार्रवाई कर रहे हैं। बिजनौर को पहचान दे रहे हैं। मैंने वहां रात्रि विश्राम भी किया था। अखिलेश जी (Akhilesh Yadav) कभी बिजनौर नहीं रुके होंगे। वे डरते थे कि पता नहीं चाचा कब कुर्सी न हथिया लें। मुख्यमंत्री रहते कभी वे नोएडा व बिजनौर नहीं गए होंगे। सीएम ने बताया कि हमारी सरकार उदा देवी के नाम पर पीएसी की बटालियन बन रही है। हम लखनऊ के किले को भी ठीक करा रहे हैं। अन्य स्थानों के किलों को भी ठीक कराने जा रहे हैं। यह हमारे हैरेटिज टूरिज्म का हिस्सा है। अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के लिए बजट की व्यवस्था की है। इन्हें हम तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।




नेता विरोधी दल को अयोध्या नहीं जाना है, क्योंकि वोट बैंक पर असर पड़ जाएगा
सीएम ने कहा कि नेता विरोधी दल कह रहे थे कि राम के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमने तो कभी राजनीति नहीं की। राम हमारे आराध्य हैं। आराध्य के नाम पर राजनीति कैसी। हम तो उनका स्मरण करते हैं। राम के बगैर कोई काम नहीं हो सकता। राम-राम के संबोधन के बिना कोई काम नहीं होता। उठते-जागते, सोते-रोते हर क्षेत्र में राम-राम का संबोधन होता है, लेकिन अयोध्या नहीं जाना है क्योंकि वोट बैंक पर असर पड़ जाएगा। वोट बैंक की राजनीति आप कर रहे हैं, हम लोग नहीं। मंदिर बनने के पहले भी जब न्यायालय का निर्णय नहीं आया था, तब भी हम लोग अयोध्या गए थे और दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया था। आज भी जा रहे हैं और आगे भी जाएंगे। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक धर्मस्थल को विकसित करने के लिए धनराशि की व्यवस्था की
सीएम ने कहा कि अयोध्या, काशी, मथुरा-वृन्दावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन, नैमिषारण्य, विन्ध्यवासिनी धाम, देवीपाटन धाम, नाथ कारिडोर (बरेली), चित्रकूट के लिए सरकार ने बजट में धनराशि की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना में हर विधानसभा क्षेत्र के एक-एक धर्मस्थल को विकसित करने के लिए हमने धनराशि की व्यवस्था बजट में की है। 2025 में 2019 से बेहतर प्रयागराज कुंभ का आयोजन कर सकें। इसके लिए फिर से बजट में धनराशि की व्यवस्था की गई है।
प्रयागराज में कुम्भ संग्रहालय की स्थापना हो, इसके लिए भी बजट में धनराशि की व्यवस्था की गई है।




हमारी सरकार ने खुलवाए काशी व मथुरा में ताले
सीएम ने सपा सरकार को घेरते हुए कहा कि आप तो मथुरा-वृंदावन के लिए भी कुछ नहीं कर पाए थे। आपको वहां जाने में भी डर लगता था। हम लोगों ने दोनों जगह (काशी में सपा सरकार ने ताला बंद किया था और मथुरा में जन्मभूमि में पीछे जो पार्क है, उसमें आप लोगों ने ताला बंद किया था) हमारी सरकार ने दोनों जगह ताले खुलवा दिए। बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए भी धनराशि की व्यवस्था की गई है। मथुरा की चर्चा के दौरान राधे-राधे का संबोधन कर सीएम ने सभी कि दिल जीत लिया।


https://youtu.be/nfg1YjMJfv0

UP Government News Tags:Akhilesh Yadav, Chief Minister Yogi Adityanath, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम योगी

Post navigation

Previous Post: Sansad Khel Spardha : कानपुर में सांसद खेल स्पर्धा 19 व 20 फरवरी को ग्रीनपार्क में, करें आवेदन
Next Post: Ayodhya Ramlala darshan : मंत्रियों-विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये रामलला के दर्शन

Related Posts

  • मारुति सुजुकी
    पांच जनपदों में डीटीआई का ऑटोमेशन व मेंटिनेंस करेगी मारुति सुजुकी UP Government News
  • परिवहन निगम के ड्राइवर व कन्डक्टर्स को योगी सरकार का तोहफा, अब 1.89 रुपए प्रति किमी की दर से मिलेगा पारिश्रमिक UP Government News
  • Haryana Textile Industry : उत्तर प्रदेश में शिफ्ट होगी हरियाणा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री UP Government News
  • High Court Lucknow
    High Court Lucknow : सौर ऊर्जा से जगमगाएगा नया हाईकोर्ट परिसर, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी UP Government News
  • मारुति सुजुकी
    शारदीय नवरात्रि से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को मिलेगा गर्म और पौष्टिक आहार UP Government News
  • वृद्धजनों के हुनर से सजा मंच, रामलीला का भावपूर्ण हुआ मंचन UP Government News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • होम्योपैथिक दवा से त्वचा रोग ठीक होने पर दाग भी नहीं पड़ते : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • जिंदगी में इससे बड़ा झूठा आज तक नहीं देखा Politics
  • PM welcome in Ayodhya
    PM welcome in Ayodhya : शंख व डमरू वादन से राम नगरी में पीएम का होगा अभूतपूर्व स्वागत धर्म अध्यात्म
  • National Sports Day
    National Sports Day : खेल सप्ताह के तीसरे दिन भी जमकर दिखा उत्साह Sports
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जय नारायण विद्या मंदिर बना चैंपियन Sports
  • लालकुआँ-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस
    Railway Update : लालकुआँ-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ, स्थानीय जनता और व्यापारियों में खासा हर्ष Railway
  • सूर्य नमस्कार सप्ताह
    रथ सप्तमी के अवसर पर क्रीड़ा भारती आयोजित करेगा सूर्य नमस्कार सप्ताह Sports
  • कार्तिक पूर्णिमा
    shri krishna janmashtami : इन उपायों से मिलेगी सभी रोगों से मुक्ति, घर में आएगी समृद्धि धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme