Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • कानपुर के आयुष कुमार अंडर 17 बालक के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे Sports
  • जय नारायण विद्या मंदिर की छात्रा सुविज्ञा कुशवाहा ने टेबल टेनिस में फिर रचा इतिहास, हुआ राष्ट्रीय चयन Sports
  • जय नारायण विद्या मंदिर की बास्केटबॉल टीमें लखनऊ में बनी चैंपियन Sports
  • बिकनी दिवा
    भारत की पहली बिकनी दिवा हैं दिल्ली की खूबसूरत बिंदिया शर्मा मनोरंजन
  • Kharmas
    Narad Jayanti : ब्रह्माण्ड के प्रथम संवाददाता की महर्षि नारद जयन्ती 25 मई को धर्म अध्यात्म
  • Skandamata Fifth Day
    Shravan month special : सोने के शिवलिंग पर अभिषेक करने से स्वर्ग की होती है प्राप्ति धर्म अध्यात्म
  • समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा
    समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा परीक्षा निरस्त करने के सीएम योगी के ऐलान पर छात्रों का जगह -जगह जश्न Education
  • कानपुर एक्सीलेंस अवार्ड 2024
    डॉ. मधुलिका शुक्ला “कानपुर एक्सीलेंस अवार्ड 2024” से सम्मानित Health
Atal Bihari's birth anniversary

Atal Bihari’s birth anniversary : अस्थिर सरकारों ने देश को किया खोखला, अटल जी ने दी स्थिर सरकार: सीएम योगी

Posted on December 26, 2023 By Manish Srivastava No Comments on Atal Bihari’s birth anniversary : अस्थिर सरकारों ने देश को किया खोखला, अटल जी ने दी स्थिर सरकार: सीएम योगी
  • अटल जी की जयंती पर बटेश्वर को 148 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात
  • आगरा में बनेगा आलू शोध केंद्र, 50 हजार किसानों को देंगे सोलर पंप: सीएम योगी
  • अटल जी ने जिस यूपी की आधारशिला रखी थी, उसको आगे बढ़ा रही डबल इंजन की सरकार
  • बटेश्वर के छोटी काशी कहे जाने वाले ब्रह्मलाल मंदिर में सीएम योगी ने की पूजा अर्चना

आगरा, 25 दिसंबर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी जन्मस्थली बटेश्वर पहुंचे। इस मौके पर सीएम योगी उनके पैतृक गांव बटेश्वर में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण और अटल जी की याद में उनके नाम पर बने सांस्कृतिक संकुल केंद्र (म्यूजियम) का लोकार्पण किया। फिर ब्रज तीर्थ हवाई यात्रा के लिए (आगरा से मथुरा- वृंदावन) हेलीपोर्ट सेवा की शुरुआत की। सीएम योगी ने पर्यटन व कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने आगरा में आलू शोध केंद्र बनाने की घोषणा की।

बटेश्वर में सर्वप्रथम सीएम योगी आदित्यनाथ ने छोटी काशी के ब्रह्मलाल मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां से वह भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती (Atal Bihari’s birth anniversary) पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने करीब 148 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने बटेश्वर से गोवर्धन के लिए हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखा आगरा- मथुरा हेलीपोर्ट सेवा का शुभारंभ किया। सीएम योगी ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री की पावन जयंती है। पूरा देश अटल जी को उनकी सेवाओं के लिए नमन कर रहा है। इस अवसर पर पूरे यूपी वासियों की ओर से अटल जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज  बटेश्वर में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। उनकी यादों को सहेजने के लिए म्यूजियम भी होगा।

सीएम योगी ने कहा कि अस्थिर सरकारें देश को खोखला बना रही थीं। अटल जी ने स्थिर सरकार दी। आज पाकिस्तान का हाल देख लें अस्थिर सरकार के चलते वहां का क्या हाल है। एक-एक रोटी के लाले हैं। प्रधानमंत्री 3.5 साल से लोगों को अनाज दे रहे हैं और अगले पांच वर्ष की गारंटी दी है। स्थिरता आर्थिक समृद्धि का पैमाना बनता है। उन्होंने कहा कि पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं, किसान खेत पर नहीं जा पाते थे। विकास के पैसे का बंदर-बाट होता था। अटल जी ने जिस यूपी की आधारशिला रखी थी, उसको डबल इंजन की सरकार आगे बढ़ा रही है। आज यूपी में विकास हो रहा है। गांव में कनेक्टिविटी बढ़ी है। न केवल रोड बल्कि हवाई जहाज की कनेक्टिविटी भी बेहतर हो रही है।

सीएम योगी ने कहा कि अटल जी की पावन भूमि पर जब मैं पहली बार आया था तब से अब तक बहुत सुधार हुआ है। मां यमुना के तट पर बने मंदिरों ने विदेशी हमलों को झेला है। पर्यटन विभाग इन मंदिरों का सौंदर्योर्गीकरण कर रहा है। जो विकास हो रहा है वो प्रेरणा का काम करेगा। आप पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करें। अटल जी की जयंती का जो कार्यक्रम है, वो उनकी जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ है। ग्राम पंचायत स्तर से जिले के स्तर और राज्य स्तर पर काम होंगे। अटल जी ने देश को जो दिया वह विश्व स्तर का था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा इसमें सहायक बनेगा। 18 अटल आवासीय विद्यालय बन रहे हैं, जिसमें गरीबों और मजदूरों के बच्चे पढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा में आलू शोध केंद्र बनेगा। इससे किसानों को मदद मिलेगी। साथ ही अगले दो साल में 50 हजार किसानों को सोलर पंप देंगे। इससे डीजल पंप से मुक्ति मिलेगी। किसानों को खेतों में पानी लगाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा, विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी शामिल हों। जो भी लाभार्थी हैं वो अपनी कहानी बताएं। जिन्हें फायदा नहीं मिला है वो अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए जो कुछ भी होगा वो डबल इंजन की सरकार करेगी।

आगरा- मथुरा के बीच सोमवार से हेलीपोर्ट सुविधा की शुरुआत हो गई। अब पर्यटक हवाई यात्रा कर ब्रज दर्शन कर सकेंगे। इस सेवा का संचालन पीपीपी मोड पर किया जा रहा है। इसके लिए 12 दिसंबर को मेसर्स राजस एयरोस्पोर्ट एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के साथ सरकार का एग्रीमेंट हुआ था। कंपनी को हेलीपोर्ट 30 साल के लिए लीज पर दिया गया है।

Politics Tags:Atal Bihari's birth anniversary

Post navigation

Previous Post: वृद्धजनों के हुनर से सजा मंच, रामलीला का भावपूर्ण हुआ मंचन
Next Post: Ayodhya’s Development : अयोध्या में एक साल में हुए बड़े स्तर पर विकास कार्य

Related Posts

  • Rajya Sabha elections :
    Rajya Sabha elections : बसंत पंचमी पर भाजपा के सातों प्रत्याशियों ने किया नामांकन Politics
  • बागी विधायकों में से तीन को सपा ने किया बाहर SP expelled three of the rebel MLAs Politics
  • Kanya Sumangala Yojana
    Kanya Sumangala Yojana : अप्रैल से कन्या सुमंगला योजना में मिलेंगे 25 हजार रुपये: सीएम योगी Politics
  • PM Narendra Modi Bulandshahar Visit
    PM Narendra Modi Bulandshahar Visit : मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री Politics
  • जिंदगी में इससे बड़ा झूठा आज तक नहीं देखा Politics

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • उत्कर्ष वर्धन सिंह ने शूटिंग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जीता रजत पदक Sports
  • Asian bodybuilding fitness : 56वीं एशियन बॉडीबिल्डिंग फिटनेस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में खुशबू यादव ने जीता गोल्ड Sports
  • Ayodhya
    Ayodhya : अयोध्या की सड़कों पर मोदी का हुआ अभूतपूर्व स्वागत Blog
  • जेएमडी वर्ल्ड स्कूल
    राज्यस्तरीय बैडमिंटन व तैराकी प्रतियोगिता के लिए शहर की टीम चयनित Sports
  • Chaitra Navratri 2026
    Shardiya Navratri 2023 : नवरात्री व्रत के दौरान क्या करें, क्या न करें धर्म अध्यात्म
  • Ayodhya
    Ayodhya : बच्चों से हालचाल लेना नहीं भूले सीएम योगी धर्म अध्यात्म
  • बास्केटबॉल
    कानपुर की बास्केटबॉल बालिका टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची Sports
  • Raill
    Kashi Tamil Sangamam Special Special Train : काशी तमिल संगमम के अवसर पर चलेगी विशेष गाड़ी, जानें पूरा शेड्यूल Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme