Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Durga Ashtami
    Importance of the month of Vaishakh : वैशाख में तीर्थ में स्नान करने, पितरों को तर्पण करने और जल का दान करने का है विशेष महत्व धर्म अध्यात्म
  • 31000 पुरस्कार राशि बैडमिंटन प्रतियोगिता इंदिरा नगर में 22 दिसम्बर से Sports
  • होली
    श्रीगणेश उत्सव 19 से 28 सितम्बर तक, अपनी राशि अनुसार करें आराधना धर्म अध्यात्म
  • मारुति सुजुकी
    पांच जनपदों में डीटीआई का ऑटोमेशन व मेंटिनेंस करेगी मारुति सुजुकी UP Government News
  • Shri Ram Navami : श्री राम नवमी 17 अप्रैल को, ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा से जानें महत्त्व Blog
  • Constable Recruitment Exam
    Holi Special Trains : होली पर सफर करने से पहले जान लें इन होली स्पेशल गाड़ियों के बारे में Blog
  • Skandamata Fifth Day
    Shravan month special : सोने के शिवलिंग पर अभिषेक करने से स्वर्ग की होती है प्राप्ति धर्म अध्यात्म
  • देश और मानव सेवा के लिए जाने जाते हैं डॉ. दीपक शुक्ला Health

Chocolate Cyst : होम्योपैथिक उपचार से चॉकलेट सिस्ट को आसानी से खत्म किया जा सकता है : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला

Posted on September 18, 2024September 18, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Chocolate Cyst : होम्योपैथिक उपचार से चॉकलेट सिस्ट को आसानी से खत्म किया जा सकता है : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
  • लक्षण दिखने पर सही समय पर मेडिकल जांच के बाद नियमित इलाज कराना बहुत ही जरूरी
  • सही इलाज नहीं होने पर शरीर में अन्य बीमारियों के होने की संभावना प्रबल हो जाती हैं

Kanpur: स्वस्थ संबंधित बातों पर ध्यान नहीं देने पर अक्सर महिलाएं किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हो जाती है। इसका एक कारण आवश्यकता से अधिक घरेलू या अन्य कार्य का बोझ भी हो सकता है जिसके चलते अनियमित दिनचर्या और असंतुलित भोजन करने से बीमारी और बढ़ जाने का खतरा बढ़ जाता है। यदि सही समय पर सही चिकित्सीय परामर्श लें लिया जाए तो समय रहते किसी भी बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। महिलाओं में होने वाली बीमारियों के विषय में विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए महिला रोग विशेषज्ञ व मशहूर होम्योपैथिक डॉक्टर मधुलिका ने बताया कि अक्सर महिलाएं चॉकलेट सिस्ट (Chocolate Cyst) की बीमारी से ग्रसित हो जाती हैं।

चॉकलेट सिस्ट या डिम्बग्रंथि एंडोमेट्रियोमा, एक प्रकार का सिस्ट होता है जो अंडाशय में बनता है। यह मासिक धर्म के रक्त से भरा होता है और एंडोमेट्रियोसिस नाम की स्थिति के वजह से बनता है। एंडोमेट्रियोसिस में, गर्भाशय की अंदरूनी सतह से जुड़ा ऊतक असामान्य तरीके से बढ़ने के साथ ही अंडाशय से जुड़ जाता है।

इन सबके कारण अंडाशय में खून जमने लगता हो है और सिस्ट का रूप ले लेता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एंडोमेट्रियोसिस तब ही शरीर में होता है जब गर्भाशय (एंडोमेट्रियम) को अस्तर करने वाला ऊतक गर्भाशय के बाहर बढ़ने लगता है। अक्सर यह अंडाशय को प्रभावित करता है। नतीजतन, चॉकलेट सिस्ट नामक खून से युक्त अंडाशय के अंदर बनने लग सकते हैं। इसके कारण शरीर में दर्द के अलावा और भी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।




डॉक्टर मधुलिका ने बताया कि चॉकलेट सिस्ट के लक्षण हर महिला रोगी में अलग-अलग होते हैं। जैसे मासिक धर्म के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द होने के साथ ही शरीर में ऐंठन बहुत ज्यादा ही बढ़ने लगती है। स्वाभाविक है ऐसे में पेन किलर मेडिसिन लेनी पड़ती है। मासिक धर्म के दौरान पेट दर्द के साथ-साथ ऐंठन के अलावा पीठ के निचले हिस्से, कमर और कोक्सीक्स क्षेत्र में भी ऐंठन की संभावना प्रबल हो जाती है। एक बात और चॉकलेट सिस्ट में कभी भी कैंसर नहीं होता है।ये सिस्ट अंडाशय के अंदर या उसके चारों ओर पाए जा सकते हैं। इन सिस्ट का नाम उनके अंदर मौजूद भूरे रंग के द्रव के कारण पड़ा है, जो टार जैसा दिखता है और पिघली हुई चॉकलेट जैसा लगता है। विशेषज्ञों और चिकित्सीय अध्ययन के मुताबिक लगभग चालीस प्रतिशत महिलाएं चॉकलेट सिस्ट की बीमारी से अक्सर पीड़ित हो जाती हैं।




डॉक्टर मधुलिका ने बताया कि अगर किसी भी महिला को चॉकलेट सिस्ट से जुड़े लक्षण दिखें तो उसे तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण व परामर्श के बाद नियमित सुचारू रूप से इलाज करवाना चाहिए। होम्योपैथिक उपचार से इस बीमारी को आसानी से जड़ खत्म किया जा सकता है। एक बात और अगर सिस्ट बड़ा हो जाए, तो सर्जरी की ज़रूरत पड़ सकती है। वैसे चॉकलेट सिस्ट के दोबारा उभरने की आशंका भी होती है पर इसकी संभावना ज्यादा नहीं है।

Health Tags:Chocolate Cyst

Post navigation

Previous Post: मल्टी टैलेंटेड हैं मेकअप गुरु प्रीति रंजन
Next Post: Rain in Kanpur : बारिश ने बिगाड़ा कानपुर का मिजाज

Related Posts

  • Health : स्वस्थ रहने पर ही हर काम में सफल होंगे : प्राची दीक्षित Health
  • Dengue : त्योहार पर चुपके से डेंगू ने दी दस्तक : दीपिका शुक्ला Health
  • फिटनेस मॉडल गरिमा बरनोलिया
    महत्वपूर्ण हेल्थ टिप्स फिटनेस मॉडल गरिमा बरनोलिया के संग Health
  • डॉक्टर मधुलिका
    होम्योपैथिक दवा से साइटिका की बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • बुलंद हौसलों से इबारत लिख रहीं गोल्डन गर्ल अहाना मिश्रा Health
  • भीषण गर्मी में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Chaitra Navratri 2026
    Shardiya Navratri 2023 : नवरात्री व्रत के दौरान क्या करें, क्या न करें धर्म अध्यात्म
  • श्रीकृष्ण छठी महोत्सव
    Sri Krishna Chhathi Festival : जय नारायण विद्या मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण छठी महोत्सव Education
  • Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad : गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला आज Sports
  • Health Tips
    Health Tips : फिट रहने के लिए अच्छी डाइट बेहद जरूरी : अहाना मिश्रा Health
  • CSJMU badminton team
    तृतीय कॉस्को कानपुर सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट 20 सितंबर से Sports
  • होली
    100 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ संयोग! 3 मार्च को नहीं, जानें क्यों 4 मार्च को खेली जाएगी होली धर्म अध्यात्म
  • नवनीत कौर
    सफलता का दूसरा नाम है दिल्ली की एथलीट नवनीत कौर Health
  • बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज
    अयोध्या में 10 करोड़ की लागत से 6 महीने में बनकर तैयार होगा ‘बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज’ UP Government News

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme