Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Special Train
    Special Train : सूबेदारगंज-बांद्रा (ट.) सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन 26 फरवरी से, जानें समय Railway
  • Fitness Model : बहुत पावरफुल ग्लैमरस खेल है फिटनेस मॉडलिंग : बिंदिया शर्मा मनोरंजन
  • Skandamata Fifth Day
    Parshuram Birth Anniversary : भगवान परशुराम की जयंती 10 मई को, अपने शिष्य भीष्म को नहीं कर सके पराजित धर्म अध्यात्म
  • Ashtami Fast
    lunar eclipse : 07 सितंबर काे लगेगा संपूर्ण खग्रासचंद्र ग्रहण, भारत में चंद्र ग्रहण का समय धर्म अध्यात्म
  • Shri Ganesh Chaturthi : आखिर श्रीगणेश चतुर्थी 10 दिन ही क्यों होती है धर्म अध्यात्म
  • हल चंदन षष्ठी 04 सितंबर सोमवार को Blog
  • Gift of Development Works
    Gift of Development Works : भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने को नगरीय विकास महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री UP Government News
  • UTS on Mobile app
    UTS on Mobile app : यूटीएस आँन मोबाइल ऐप के प्रति किया गया जागरूक Railway

Dengue : त्योहार पर चुपके से डेंगू ने दी दस्तक : दीपिका शुक्ला

Posted on November 7, 2024November 7, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Dengue : त्योहार पर चुपके से डेंगू ने दी दस्तक : दीपिका शुक्ला
  • कैसा भी बुखार हो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए
  • किसी भी कीमत में घर में कहीं भी पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए

Kanpur : जहां आम लोग दीपावली और छठ की खुशियां मनाने में लगे रहे। वहीं दूसरी ओर डेंगू (Dengue)ने चुपके से अपने पैर पसार लिए। इस विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए रामा मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. दीपिका शुक्ला ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के माध्यम से फैलता है।

डेंगू (Dengue) बिना लक्षण वाले संक्रमण या हल्की बीमारी से लेकर गंभीर बीमारी तक हो सकता है। डेंगू वायरस के चार उप प्रकार हैं। अनुमानतः चार में से एक डेंगू वायरस संक्रमण लक्षणात्मक होता है। लक्षणात्मक डेंगू वायरस संक्रमण आमतौर पर हल्के से मध्यम, तीव्र ज्वर संबंधी बीमारी के रूप में प्रकट होता है। चार डेंगू विषाणुओं में से किसी एक का संक्रमण उस विशिष्ट विषाणु के लिए दीर्घकालिक प्रतिरक्षा उत्पन्न करेगा। चूँकि डेंगू के चार वायरस हैं, इसलिए लोग अपने जीवन में कई बार संक्रमित हो सकते हैं।




प्रारंभिक नैदानिक निष्कर्ष निरर्थक हैं, लेकिन संदेह के उच्च सूचकांक की आवश्यकता होती है क्योंकि सदमे के शुरुआती लक्षणों को पहचानने और तुरंत गहन सहायक चिकित्सा शुरू करने से रोगियों में मृत्यु का जोखिम कम हो सकता है।डेंगू बुखार एक वायरल संक्रमण है। इसमें तेज बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द, मांसपेशियों में दर्द , उल्टी दस्त रूबिटो ऑर्बिटल दर्द, पीठ दर्द, चकत्ते प्लेटलेट्स तेजी से कम होना और कमजोरी आदि लक्षण हैं।

डेंगू वायरस के चार प्रकार

DENV-1, DENV-2, DENV-3, और DENV-4। चूंकि सभी प्रकार अलग-अलग हैं, इसलिए यह संभव है कि एक व्यक्ति चार बार तक संक्रमित हो सकता है। जब कोई व्यक्ति वायरस के किसी विशेष प्रकार से संक्रमित होता है, तो उसका शरीर केवल उसी विशेष प्रकार के विरुद्ध प्रतिरक्षा विकसित करता है।

किन लोगों को डेंगू बुखार से है खतरा

अधिकांश लोगों को डेंगू होने खतरा होता है क्योंकि हमें पता ही नहीं होता कि किसको डेंगू हो चुका है क्योंकि प्राथमिक संक्रमण बहुत हल्का होता है। अगर सही से डाइट लें और लिक्विड डाइट लें आराम करें तो प्राइमरी इन्फेक्शन अपने आप ही ठीक हो जाता है लेकिन इसके विपरीत सेकेंडरी इन्फेक्शन काफी खतरनाक होता है और वह जीवन के लिए खतरा भी हो सकता है।

क्या गलतियां कर रहे हैं हम

  • घर में सजावट के लिए तैरती मोमबत्तियां रखना
  • सजावट की चीजों के लिए पानी कै दिनों तक इकट्ठा रखना
  • बुखार सिरदर्द मांसपेशियों में दर्द उल्टी कमजोरी को त्योहारों की थकावट समझ के नजरअंदाज करना
  • काम में सजावट में और शॉपिंग में व्यस्त होने पर समय पर और संतुलित भोजन नहीं करना।

डेंगू बुखार से कैसे बचें

  • सजावट के लिए पानी बहुत दिनों तक इकट्ठा करके नहीं रखें क्योंकि डेंगू का मच्छर साफ पानी में रहता है।
  • उचित आहार के साथ ही फलों को खाना, उनके रस का सेवन करना।
  • घर में कहीं भी पानी को इकट्ठा नहीं होने देना जैसे कूलर में सजावटी सामान में या बारिश का पानी।
  • मच्छर निरोधक प्रयोग करें शरीर को ढकें राखें।
  • अगर बुखार जैसा कोई लक्षण है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
Health Tags:Dengue

Post navigation

Previous Post: Railway : कानपुर लोको शाखा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की NCRES की सदस्यता
Next Post: अंतर्विद्यालयीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन प्रथम व जय नारायण विद्या मंदिर दूसरे स्थान पर रहा

Related Posts

  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    सफलता का दूसरा नाम है डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • Health Tips by Barnali Sharma
    Health Tips by Barnali Sharma : एक्सरसाइज करने से वजन रहता है संतुलित : बरनाली शर्मा Health
  • डॉक्टर मेनका और डॉक्टर राहुल ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच कर दी दवाइयां Health
  • Health Tips
    Health Tips : फिट रहने के लिए अच्छी डाइट बेहद जरूरी : अहाना मिश्रा Health
  • ब्रेस्ट में गांठ
    सही समय पर ब्रेस्ट में गांठ के इलाज से कैंसर से बचा जा सकता है : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • Arthritis : गठिया आज विश्व की बहुत तेज बढ़ती हुई बीमारी है : डॉ एके अग्रवाल Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Kharmas
    Ram Navami 2025 : सुखद संयोग में 06 अप्रैल को मनाई जाएगी रामनवमी धर्म अध्यात्म
  • जयपुर
    विकास के क्लिक पर जयपुर में लोगों के चेहरे पर आती है ‘गुलाबी मुस्कान’ Motivation
  • Hartalika Teej
    Ganga Dussehra 2024 : हिन्दू धर्म मे माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है गंगा दशहरा धर्म अध्यात्म
  • CSJMU badminton team
    सीएसजेएमयू बैडमिंटन टीम में कानपुर के 5 खिलाड़ी चयनित, Five players from Kanpur selected in CSJMU badminton team Sports
  • Durga Ashtami
    Mohini Ekadashi 2024 : मोहिनी एकादशी के व्रत से मोह माया से मुक्ति और मोक्ष की होती है प्राप्ति धर्म अध्यात्म
  • प्रथम रागेन्द्र स्वरूप मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन Sports
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ी पूंजी: डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • आईएमए कानपुर क्रिकेट प्रीमियम लीग
    आईएमए कानपुर क्रिकेट प्रीमियम लीग 2 और 3 दिसंबर को Health

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme