Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Priyansh Arya : मैंने अपना स्वाभाविक खेल खेला : प्रियांश आर्य Sports
  • Shri Hanuman Jayanti
    Shri Hanuman Jayanti : हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को, जब हनुमान जी गए शिक्षा ग्रहण करने धर्म अध्यात्म
  • Famous songs of Karva Chauth
    Durga Navami : 01 अक्टूबर को मनाई जाएगी महानवमी, जानें देवी मां को प्रसन्‍न करने के अचूक मंत्र, पूजा विधि व मुहूर्त Blog
  • एथलीट पुष्पांजलि देवल
    अपने प्रदर्शन में निखार ला रही हैं मेरठ की एथलीट पुष्पांजलि देवल Sports
  • Age limit for constable recruitment increased
    Age limit for constable recruitment increased : 22 से बढ़ाकर 25 साल हुई पुलिस आरक्षी भर्ती की आयु सीमा UP Government News
  • Police Exam Big Update
    Police Exam Big Update : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त UP Government News
  • kdba.co.in
    kdba.co.in : बैडमिंटन एसोसिएशन की वेबसाइट हुई लॉन्च Sports
  • MLAs had darshan of Shri Ram
    MLAs had darshan of Shri Ram : प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे विधायक, दर्शनों के लिए सीएम योगी का जताया आभार Blog
Lohri-2026

Dhanteras 2024 : सोना-चांदी के साथ में इन चीजों को खरीदना न भूलें, Do not forget to buy these things along with gold and silver

Posted on October 29, 2024October 29, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Dhanteras 2024 : सोना-चांदी के साथ में इन चीजों को खरीदना न भूलें, Do not forget to buy these things along with gold and silver

Aligarh : जानिए कब है धनतेरस (Dhanteras 2024 )? सोना-चांदी खरीदें पर साथ में इन चीजों को खरीदना न भूलें – जानिए खरीददारी करने के शुभ मुहूर्त तो आइए आज आपको इस विषय पर विस्तृत जानकारी दे रहे श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा

🔥इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। धनतेरस कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाने वाला त्यौहार है। धन तेरस को धन त्रयोदशी व धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक धन्वंतरि देव समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धन तेरस को धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है। धन्वंतरि देव जब समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे उस समय उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इसी वजह से धन तेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। धनतेरस पर्व से ही दीपावली की शुरुआत हो जाती है।




♦️धन तेरस का शास्त्रोक्त नियम
🔥1. धनतेरस कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की उदयव्यापिनी त्रयोदशी को मनाई जाती है। यहां उदयव्यापिनी त्रयोदशी से मतलब है कि, अगर त्रयोदशी तिथि सूर्य उदय के साथ शुरू होती है, तो धनतेरस मनाई जानी चाहिए।
🔥2. धन तेरस के दिन प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त) में यमराज को दीपदान भी किया जाता है। अगर दोनों दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल का स्पर्श करती है अथवा नहीं करती है तो दोनों स्थिति में दीपदान दूसरे दिन किया जाता है।

🌸धनतेरस की पूजा विधि और धार्मिक कर्म
🌸मानव जीवन का सबसे बड़ा धन उत्तम स्वास्थ है, इसलिए आयुर्वेद के देव धन्वंतरि के अवतरण दिवस यानि धन तेरस पर स्वास्थ्य रूपी धन की प्राप्ति के लिए यह त्यौहार मनाया जाना चाहिए।

🌻1. धनतेरस पर धन्वंतरि देव की षोडशोपचार पूजा का विधान है। षोडशोपचार यानि विधिवत 16 क्रियाओं से पूजा संपन्न करना। इनमें आसन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन (सुगंधित पेय जल), स्नान, वस्त्र, आभूषण, गंध (केसर-चंदन), पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, आचमन (शुद्ध जल), दक्षिणायुक्त तांबूल, आरती, परिक्रमा आदि है।
🌻2. धनतेरस पर पीतल और चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि बर्तन खरीदने से धन समृद्धि होती है। इसी आधार पर इसे धन त्रयोदशी या धनतेरस कहते हैं।
🌻3. इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार और आंगन में दीये जलाने चाहिए। क्योंकि धनतेरस से ही दीपावली के त्यौहार की शुरुआत होती है।
🌻4. धनतेरस के दिन शाम के समय यम देव के निमित्त दीपदान किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मृत्यु के देवता यमराज के भय से मुक्ति मिलती है।
🌻5. झाड़ू की खरीददारी होगी शुभ : धनतेरस के दिन आप सोना खरीदते हैं यह अच्छी बात है लेकिन याद रहे इस दिन आप झाड़ू खरीदें। क्योंकि झाडू़ ही आपके घर द्वार को स्वच्छ रखती है। इस दिन भगवान विष्णु, राम और लक्ष्मी के चरणों का आगमन आपके घर होता है। इसलिए झाड़ू की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।
🌻6. इस दिन पीने के पानी का बर्तन खरीदें।
🌻7. इस खास पर्व पर आप मिट्टी की बनी हुई 11 या 9 दीयों वाली लक्ष्मी की मूर्ति भी जरूर खरीदें। यह आपके लिए फलदायी होगी।




💥धनतेरस पर खरीददारी करने के शुभ मुहूर्त :

🌺प्रातः 09:30से दोपहर 02:00 तक इस समय में चर लाभ अमृत के तीन विश्व प्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध होंगे
🌺दोपहर 03:30 मिनट से दोपहर 05:00 बजे तक इस समय में “शुभ” का चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध होगा
🌺 रात्रि 08:00 बजे से रात 11:00 तक धनतेरस की खरीददारी करें इस समय में लभ उद्देग और शुभ के तीन चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे

🌺याद रहे दोपहर 03:00 से साँय 04:30 तक राहुकाल में ना करें खदीददारी

🔥आप सभी प्रभु भक्तों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाए धन्वंतरि देव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे
♦️धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें

🌟दिवाली से पहले धनतेरस का पर्व आता है, इस बार मंगलवार ,29 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार है

🌟धनतेरस पर कुछ खास चीजों की खरीददारी करना और किसी अच्छे काम की शुरुआत करना बहुत ही शुभ माना जाता है

🌟धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा कर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

🌟धनतेरस पर नई चीजें खरीदने की प्रथा है, इस दिन कई चीजों को बाजार से खरीदकर लाया जाता है और दिवाली के दिन उसकी पूजा की जाती है, हालांकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे धनतेरस के दिन खरीदना अशुभ माना जाता है
🔥आइए जानते है धनतेरस के दिन किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी आपसे नाराज न हों

🍁लोहे के घरेलू उपयोग की वस्तु।

🌟धनतेरस पर लोहे से बने बर्तन को नहीं खरीदना चाहिए, मान्यता है कि इस दिन लोहे से बने बर्तन घर पर लाने पर अशुभ होता है, घर पर कई तरह की समस्याएं आने लगती है,परिवार के सदस्यों की परेशानियां बढ़ जाती हैं, इसलिए इस दिन लोहे का घरेलू सामान खरीदने से बचें

🍁कांच का सामान

🌟धनतेरस के दिन कांच का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए, मान्यता है कि इस दिन कांच का सामान खरीदकर घर पर लाने से बुरी घटनाएं घटती हैं, कांच का सामान लोगों की परेशानियां बढ़ा देता है ऐसे में इस दिन कांच का सामान न खरीदें ताकि लक्ष्मी मां आपसे खुश रहे

🍁एल्युमिनियम का सामान

🌟लोहे के अलावा धनतेरस के दिन एल्युमिनियम का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए, इसका संबंध भी राहु से होता है, मान्यता है कि एल्युमिनियम का सामान खरीदने से घर पर अशुभ छाया पड़ती है, लक्ष्मी मां रुष्ठ हो जाती हैं, ऐसे में इस तरह का सामान खरीदने से बचना चाहिए

🍁काले रंग का कपड़ा

🌟धनतेरस के दिन काले रंग का कपड़ा खरीदना भी अशुभ माना जाता है, इस दिन काले रंग के कपड़े या आभूषण नहीं खरीदने चाहिए, काला रंग दुर्भाग्य का रंग माना जाता है, ऐसे में इस दिन शुभ दिन पर काले रंग से बचना चाहिए




🍁तेल या तेल के उत्पाद न खरीदें।

🍁धनतेरस के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड ऑयल खरीदने से मना किया जाता है, धनतेरस पर दीए जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत पड़ती है इसलिए ये चीजें पहले से ही खरीद कर रख लें, इस दिन इन चीजों को खरीदने से बचें।उपरोक्त सभी वस्तुओं को छोड़कर सभी वस्तुओ की खरीदारी करना शुभ होता है
🍁धनतेरस के दिन पीतल,ताँबा,सोना,चाँदी खरीदना सर्वोत्तम होता है

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें—-
🌞प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पं.हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरू रत्न भण्डार वाले, पुरानी कोतवाली सराफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर9756402981,7500048250

Festival Tags:Dhanteras 2024

Post navigation

Previous Post: Dhanteras : अपनी राशियों के अनुसार जाने धनतेरस पर करें खरीदारी, Know what to shop on Dhanteras according to your zodiac sign
Next Post: सीएसजेएमयू बैडमिंटन टीम में कानपुर के 5 खिलाड़ी चयनित, Five players from Kanpur selected in CSJMU badminton team

Related Posts

  • Dhanteras
    14 जनवरी को ही मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्यौहार Festival
  • लोहड़ी
    महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में लोहिड़ी पर गिद्दा कर छात्रों संग प्रोफेसर भी झूमे Festival
  • लोहड़ी पर्व
    Bhai Dooj : आखिर क्यों मनाया जाता है भाई दूज, जानें शुभ मुहूर्त, कथा Why is Bhai Dooj celebrated, know the auspicious time and story Festival
  • मकर संक्रांति
    Diwali : श्री गणेश महालक्ष्मी पूजन दिन और रात के शुभ लग्न मुहूर्त, पूजा, विधि, Shri Ganesh Mahalakshmi Puja auspicious time of day and night worship method Festival
  • कार्तिक पूर्णिमा
    Dhanteras 2024 : धनतेरस पूजा करने से लक्ष्मीजी ठहर जाती हैं घर में, इन चीजों की करें खरीदारी Festival
  • Kartik Purnima
    Govardhan Puja : गोवर्धन की पूजा विधि, पूजा सामग्री और प्राचीन कथा Govardhan Puja worship method, worship material and ancient story Festival

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Shravan month special
    Kaal Bhairav Ashtami 5th December : जानें भैरव जी कौन है, कैसे हुई उनकी उत्पत्ति, क्या है उनके पूजा-पाठ के नियम और मन्त्र Blog
  • सिंह राशि
    सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024, जानें डॉ रोशनी टाक से Blog
  • Tejas, Road ART
    Tejas, Road ART : दुर्घटना राहत गाड़ी तेजस, रोड एआरटी का शुभारंभ Railway
  • Writer Rohit Rana
    Writer Rohit Rana : मेरठ के रोहित राणा की कलम से अब बनेंगी बाॅलीवुड की फिल्में मनोरंजन
  • पावर लिफ्टिंग की नेशनल चैंपियनशिप
    मानसिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ियों के लिए पावर लिफ्टिंग की नेशनल चैंपियनशिप 26 फरवरी से Sports
  • प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से पीएम का काशी में अभिनंदन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Blog
  • Surya Namaskar Week
    Surya Namaskar Week : सूर्य नमस्कार सप्ताह के चौथे दिन उत्साह पहुंचा चरम पर, देखें वीडियो Sports
  • कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन का हुआ पंजीकरण, अब नए नाम से करेगी कार्य Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme