Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • IPL-2025 : लेंथ पर नियंत्रण और विविधतापूर्ण गेंदबाजी से खतरनाक बन जाता है दिग्वेश: वाटसन Sports
  • ताइक्वांडो प्रतियोगिता
    ओडिशा राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 के लिए कानपुर के सिद्धार्थ शर्मा बनाए गए तकनीकी अधिकारी Sports
  • Shri Hanuman Jayanti
    Hanuman ji worship on Chhoti Diwali : छोटी दिपावली पर हनुमान जी की पूजा का जानें महत्व धर्म अध्यात्म
  • गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को : कौन हो सकता है गुरु, जाने pt. हृदयरंज शर्मा जाने से धर्म अध्यात्म
  • Sports
    Sports : जय नारायण विद्या मन्दिर के सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन Sports
  • महिला यात्रियों के लिए आलमनगर स्टेशन पर 06 निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित Railway
  • गहन संवाद मरीजों के लिए करता है संजीवनी का काम : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन का हुआ पंजीकरण, अब नए नाम से करेगी कार्य Sports

बुजुर्ग दंपति, पुत्रवधू और पौत्री की नृशंस हत्या, Elderly couple, daughter-in-law and granddaughter brutally murdered.

Posted on January 19, 2026January 19, 2026 By Manish Srivastava No Comments on बुजुर्ग दंपति, पुत्रवधू और पौत्री की नृशंस हत्या, Elderly couple, daughter-in-law and granddaughter brutally murdered.
  •  एटा के नगला प्रेमी गांव में सोमवार दोपहर हुई घटना
  •  चारों के सिर व चेहरे पर ईंट से किये गये थे ताबड़तोड़ वार

लखनऊ।  एटा के नगला प्रेमी गांव में सोमवार दोपहर को एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। मृतकों में बुजुर्ग दंपति गंगा सिंह शक्य (70), उनकी फनी श्यामा देवी (65), पुत्रवधू रत्ना (48) और पोत्री ज्योति (22) शामिल हैं। हत्या के वक्त घर में यही चार लोग मौजूद थे। हत्यारों ने घर में घुसने के बाद ईंट से सभी के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किये। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस हत्या के कारण और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

एटा नगर कोतवाली इलाके में स्थित गांव नगला प्रेमी में हुए इस सामूहिक हत्याकांड की जानकारी उस समय हुई। जब गंगा सिंह शाक्य का 12 वर्षीय नाती देवांश स्कूल से घर वापस आया। उसी ने सबसे पहले चारों के शव देखे। घर में अंदर दाखिल होते ही गंगा सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा था। पहली मंजिल पर श्यामा देवी, मां रत्ना देवी और ज्योति को खून से लथपथ देख देवांश चीखने लगा। वह दौड़कर बाहर गया आसपास के लोगों को जानकारी दी। गांव में चार लोगों की हत्या की खबर से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना गंगा सिंह की पौत्री नातिन लक्ष्मी को दी गई जो सुनहरी नगर गेट के सामने पिता कमल सिंह के मेडिकल स्टोर पर बैठी थी। वहीं, पुलिस को सूचना दी। मौके पर एएसपी श्वेताभ पांडेय भी मौके पहुंचे।




घटनास्थल पर गंगा सिंह, रत्ना देवी और ज्योति का खून से लथपथ शव मिला। जबकि श्यामा देवी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना के बाद एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी, एसएसपी श्याम नारायण सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सभी अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। इसके बाद सामूहिक हत्याकांड के खुलासे के लिए आधा दर्जन टीमों का गठन किया। वहीं, सर्विलांस व क्राइम टीम को भी सक्रिय कर दिया गया। हालांकि देर शाम तक हत्या के कारण का पता नहीं चल सका था। पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान पूरे घर में किसी भी सामान को नहीं छुआ गया। घर में घुसे आरोपियों का मकसद सिर्फ हत्या करना था।एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ के मुताबिक चार लोगों की हत्या के मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने काफी साक्ष्य जुटा लिए हैं। एक साथ चार लोगों की हत्या क्यों और किसने की? यह बड़ा सवाल है। इसका उत्तर तलाशने में जुटी पुलिस ने गंगा सिंह शाक्य की पौत्री ज्योति का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है।

Crime Tags:नृशंस हत्या, लखनऊ

Post navigation

Previous Post: एयरपोर्ट पहुंच मोदी ने की यूएई के राष्ट्रपति की मेजबानी
Next Post: सदन जितना अधिक चलेगा, लोकतंत्र उतना ही होगा मजबूत- ओम बिरला

Related Posts

  • पहलगाम में जिन महिलाओं ने पतियों को खोया, उनमें नहीं था वीरांगना का भाव Crime
  • दगाबाज बीवी
    दगाबाज बीवी : एक पत्नी ने फिर दिन बहुरते ही पति को दिखाया ठेंगा, सारी संपत्ति बेंच कर पत्नी को दिया पैसा, अब भटक रहा दर-दर Crime
  • घाटमपुर में छह साल की बच्ची से duskrm, सिर पर मारी ईंट -शोर मचाने पर मुंह में पत्ते ठूंस दिए Crime
  • Women jumped in Wel with kids : फतेहपुर में बच्चों को कमर में बांध कर कुएं में कूद गई महिला, बच्चों की मौत Crime
  • बागेश्वर का जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 50 हजार की घूस लेते धरा,सेवा विस्तार के नाम पर मांगी रिश्वत Crime
  • Delivery Scam
    सावधान! Delivery Scam कहीं आपको न बना ले शिकार, ऐसे जाल में फंसाते हैं शातिर, जानें बचाव का तरीका : आरती सिंह तंवर Crime

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Shri Hanuman Jayanti
    Shri Hanuman Jayanti : हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को, जब हनुमान जी गए शिक्षा ग्रहण करने धर्म अध्यात्म
  • Neeraj Chopra Classic Championship
    Neeraj Chopra Classic Championship : मेजबान और प्रतियोगी चोपड़ा बने एनसी क्लासिक के पहले सत्र के चैंपियन Sports
  • कोलकाता गंगा सागर पुरी यात्रा
    IRCTC : भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा कोलकाता गंगा सागर पुरी यात्रा 4 दिसंबर से Railway
  • प्रथम उत्तर प्रदेश डेफ गेम के तहत बैडमिंटन व टेबल टेनिस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोरखपुर ओवरऑल चैंपियन Sports
  • Skandamata Fifth Day
    Skandamata Fifth Day : पंचम स्कंदमाता. 23 मार्च 2026 दिन सोमवार धर्म अध्यात्म
  • Durga Ashtami
    Importance of the month of Vaishakh : वैशाख में तीर्थ में स्नान करने, पितरों को तर्पण करने और जल का दान करने का है विशेष महत्व धर्म अध्यात्म
  • बेटी को निखारने में मां ‘यशोदा’ हिमानी की ‘भूमिका ‘ Education
  • Chaitra Navratri 2026
    Shardiya Navratri 2023 : नवरात्री व्रत के दौरान क्या करें, क्या न करें धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme