Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Ragendra Swaroop Sports Academy
    रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में धूमधाम से मनी दीपावली, Deepawali celebrated in Ragendra Swaroop Sports Academy Sports
  • Indian Railways
    Indian Railways : पांच साल की उम्र में महज 12 घंटे में कानपुर से दिल्ली जाकर लौटा, अनोखा रिकॉर्ड Blog
  • Durga Navami
    Ganga Dussehra 2024 : आखिर गंगास्नान करने पर भी क्यों नहीं मिटते लोगो के किए हुए पाप धर्म अध्यात्म
  • माइक्रोबायोलॉजी
    डॉ. दीपिका शुक्ला ने “इंट्रोडक्शन ऑफ ए माइक्रोबायोलॉजी” किताब लिख शिक्षा जगत में जमाई धाक Health
  • Special Olympics Competition
    Special Olympics Competition : स्पेशल ओलंपिक्स के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, देखें वीडियो Sports
  • Women jumped in Wel with kids : फतेहपुर में बच्चों को कमर में बांध कर कुएं में कूद गई महिला, बच्चों की मौत Crime
  • Amrit Station Yojana
    Amrit Station Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे स्टेशनों के अभूतपूर्व कायाकल्प की आज रखेंगे नीव Blog
  • एक सप्ताह के अंदर मिलेंगे आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र UP Government News

इंदिरा शटलर्स के चौथे ओपन कोर्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट बचपन से पचपन तक में रोमांच चरम पर

Posted on December 24, 2025December 24, 2025 By Manish Srivastava No Comments on इंदिरा शटलर्स के चौथे ओपन कोर्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट बचपन से पचपन तक में रोमांच चरम पर
  • तीसरे दिन एमएलसी अरुण पाठक रहे मुख्य अतिथि, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कानपुर। शहर के इंदिरा नगर, कल्याणपुर स्थित रामलीला पार्क में इंदिरा शटलर्स द्वारा आयोजित चौथे ओपन कोर्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ किया जा रहा है। टूर्नामेंट का शुभारंभ विगत 22 दिसंबर को क्षेत्र के निवर्तमान विधायक श्री सतीश निगम द्वारा किया गया ।

टूर्नामेंट के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य श्री अरुण पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने इंदिरा शटलर्स द्वारा निरंतर किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा युवाओं और बच्चों से खेलकूद में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान श्री पाठक ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने उपस्थित सबसे छोटी खिलाड़ी दिव्यता त्रिपाठी के साथ बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं उद्घाटन अवसर पर निवर्तमान विधायक श्री सतीश निगम ने दिव्यता त्रिपाठी को आशीर्वाद स्वरूप नकद राशि भेंट की। टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर श्री गिरीश दीक्षित की ओर से सभी प्रतिभागियों को हनुमान चालीसा की प्रति भेंट की गई।

मुकाबलों के परिणाम
टूर्नामेंट के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए—
अंडर-15 बॉयज सिंगल्स में अनन्य शुक्ला ने सक्षम साहू को 30–19 से पराजित किया।
अंडर-15 बॉयज डबल्स में रोहक–देव भाटिया की जोड़ी तथा श्रेयांशु–अथर्व की जोड़ी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-11 बालक युगल में श्रेयस झा एवं विहान सिंह ने आरव–रिदान को कड़े मुकाबले में 30–28 से हराया।
अंडर-11 बालिका युगल में आरोही पाल एवं उशसी झा ने दिव्यता–समृद्धि की जोड़ी को 30–23 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया।
अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स में अनिका और करिशा अग्रवाल ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-35 बॉयज श्रेणी में आद्री बाजपेई, हर्षित कनोजिया, संस्कार गुप्ता एवं मेधान्त सिंह सेमीफाइनल में पहुंचे।
वेटरन श्रेणी (अंडर-55 एवं एबव-55) में आलोक पांडे–पंकज तथा विकास अवस्थी–सुनील मिश्रा ने अपने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।




प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से महेश चंद्र मिश्रा शैलेंद्र अग्रवाल डॉक्टर अश्वनी तिवारी गौरव मिश्रा आशुतोष मिश्रा की प्रमुख भूमिका रही

 

खिलाड़ियों को मिल रहा प्रोत्साहन
कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव आशुतोष सत्यम झा ने बताया कि इंदिरा शटलर्स द्वारा यह टूर्नामेंट कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। यह प्रतियोगिता कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की जा रही है। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु ट्रॉफी, प्रमाण पत्र के साथ-साथ 31हजार रुपए नकद पुरस्कार की भी व्यवस्था की गई है।

टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर श्री गिरीश दीक्षित ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए सफल आयोजन के लिए खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

Sports Tags:इंदिरा शटलर्स

Post navigation

Previous Post: महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में छात्रों ने ली शपथ
Next Post: शराबी वीरांगना ने पति को कुल्हाड़ी से मार डाला, The drunk woman killed her husband with an axe

Related Posts

  • बास्केटबॉल
    कानपुर की बास्केटबॉल बालिका टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची Sports
  • जय नारायण विद्या मंदिर की छात्रा सुविज्ञा कुशवाहा ने टेबल टेनिस में फिर रचा इतिहास, हुआ राष्ट्रीय चयन Sports
  • Ragendra Swaroop Sports Academy
    रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में धूमधाम से मनी दीपावली, Deepawali celebrated in Ragendra Swaroop Sports Academy Sports
  • संजीव पाठक चेयरमैन, विवेक कोहली और अरुण बनर्जी बने उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के नए अध्यक्ष एवं गीता टंडन बनीं वाइस प्रेसिडेंट Sports
  • कानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा : बरेली यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक Sports
  • बैडमिंटन एशिया सर्टिफाइड अंपायर
    कानपुर के रवि कुमार दीक्षित बने बैडमिंटन एशिया सर्टिफाइड अंपायर Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CSJMU badminton team
    सीएसजेएमयू बैडमिंटन टीम में कानपुर के 5 खिलाड़ी चयनित, Five players from Kanpur selected in CSJMU badminton team Sports
  • India vs England 2nd test match
    India vs England 2nd test match : रन मशीन’ गिल और तेज गेंदबाजों ने भारत को जीत के करीब पहुंचाया Sports
  • (Kanpur Table Tennis Tournament )
    Kanpur Table Tennis Tournament : दक्ष खंडेलवाल बने सरताज, जीता तिहरा खिताब Sports
  • UP Board Exam Preparation
    UP Board Exam Preparation : यूपी बोर्ड शुचितापूर्ण परीक्षा कराने को  तैयार Education
  • Hariyali Teej
    Shri Hanuman Janmotsav : श्री हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को, जानें मुहूर्त और सावधानियां धर्म अध्यात्म
  • Durga Ashtami
    Mahashivratri 2024 : शिवरात्रि पर करें इन 8 में से कोई 1 उपाय, दूर होंगी परेशानी, मिलेगा धन लाभ धर्म अध्यात्म
  • Chocolate Cyst : होम्योपैथिक उपचार से चॉकलेट सिस्ट को आसानी से खत्म किया जा सकता है : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • Tallent : फेमस एथलीट होने के साथ आदर्श मां भी हैं बिंदिया शर्मा Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme