Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Railway Update
    Railway Update : वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज हिमांशु शुक्ला ने किया कानपुर के स्टेशनों का औचक निरीक्षण Railway
  • Indian Railways
    Indian Railways : पांच साल की उम्र में महज 12 घंटे में कानपुर से दिल्ली जाकर लौटा, अनोखा रिकॉर्ड Blog
  • Kapil Dev
    Kapil Dev की यादगार पारी, जब जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़े थे 175 रन, देखें वीडियो Cricket World Cup
  • कानपुर मंडल ने वाराणसी मंडल से ड्रा खेलकर क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश किया Sports
  • हनुमानजी
    घर में हनुमानजी का चित्र होता है, वहां मंगल, शनि, पितृ और भूतादि का दोष नहीं रहता धर्म अध्यात्म
  • World Health Day
    World Health Day : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशाल स्वास्थ शिविर आयोजित करेगा Health
  • Durga Ashtami
    Mohini Ekadashi 2024 : मोहिनी एकादशी के व्रत से मोह माया से मुक्ति और मोक्ष की होती है प्राप्ति धर्म अध्यात्म
  • सीएसके की खिलाड़ी डॉक्यूमेंट्री ‘ द मेकिंग ऑफ’ लांच Sports
जय नारायण विद्या मंदिर

जय नारायण विद्या मंदिर में जूनियर कक्षाओं का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

Posted on March 28, 2026March 28, 2026 By Manish Srivastava No Comments on जय नारायण विद्या मंदिर में जूनियर कक्षाओं का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

कानपुर। जय नारायण विद्या मंदिर में कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस समारोह का उद्देश्य शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना तथा अन्य छात्रों को प्रेरित करना रहा।

जय नारायण विद्या मंदिर
जय नारायण विद्या मंदिर

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जो ज्ञान के प्रकाश और अज्ञान के अंधकार को दूर करने का प्रतीक है। इसके पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।

जय नारायण विद्या मंदिर
जय नारायण विद्या मंदिर

इसके बाद विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की घोषणा की गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं में शामिल हैं—
अनन्या त्रिवेदी (कक्षा 6A), वैश्णवी कुशवाहा (6B), तनय यादव (6C), शाश्वत सोनवानी (7A), विभोर सिंह (7B), अथर्व (7C), आरना कुशवाहा (8A), शिव सिंह सेंगर (8B) एवं जीविका गुप्ता (8C)। इन सभी को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार त्रिपाठी, उप-प्रधानाचार्य डॉ. नमिता गुप्ता, जूनियर कोऑर्डिनेटर श्री सुशील शुक्ला एवं सीनियर कोऑर्डिनेटर श्री आलोक द्विवेदी ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।इस अवसर पर रमा अग्निहोत्री, विभा त्रिपाठी, विवेकानंद श्रीवास्तव, आशुतोष सत्यम झा, मनोज त्रिपाठी, दीपिका शुक्ला,मणिकांत सक्सेना,विनय कटियार, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जय नारायण विद्या मंदिर
जय नारायण विद्या मंदिर

शैक्षणिक उपलब्धियों के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। जीविका गुप्ता को “आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट”, प्रगति पांडेय को “कल्चरल एक्सीलेंस”, वंशिका कुमारी को “परफेक्ट अटेंडेंस”, दिव्यांक पटेल को “स्पोर्ट्स एक्सीलेंस”, तथा अनुष्का त्रिवेदी एवं आर्या यादव को “बेस्ट ड्रेस्ड” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार विजेताओं के साथ कक्षा-वार फोटोग्राफी सत्र भी आयोजित किया गया तथा विद्यालय के कोयर समूह द्वारा मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया गया।

जय नारायण विद्या मंदिर
जय नारायण विद्या मंदिर

समारोह में जूनियर कोऑर्डिनेटर श्री सुशील शुक्ला ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित करते हुए अभिभावकों से बच्चों की प्रगति हेतु शिक्षकों से नियमित संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया। उप-प्रधानाचार्य डॉ. नमिता गुप्ता ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।




अंत में प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा पर अत्यधिक निर्भरता से बचने, कक्षा में अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने तथा मोबाइल फोन के उपयोग को सीमित करने की सलाह दी।

जय नारायण विद्या मंदिर
जय नारायण विद्या मंदिर

कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ। इसके पश्चात अभिभावक अपने-अपने बच्चों की कक्षाओं में गए, जहां कक्षा अध्यापकों द्वारा उन्हें रिपोर्ट कार्ड प्रदान किए गए।
यह समारोह विद्यार्थियों के लिए न केवल सम्मान का अवसर बना, बल्कि उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने वाला भी सिद्ध हुआ।

Education Tags:जय नारायण विद्या मंदिर

Post navigation

Previous Post: रामलला रावतपुर में रामनवमी महोत्सव की भव्य और विराट शोभायात्रा निकली, देखें वीडियो
Next Post: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक लोग लाभान्वित

Related Posts

  • प्रश्न मंच प्रतियोगिता
    अंतर्विद्यालयीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन प्रथम व जय नारायण विद्या मंदिर दूसरे स्थान पर रहा Education
  • सावित्रीबाई फुले की जन्मतिथि पर मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय मन और शरीर कल्याण दिवस Education
  • रथ सप्तमी
    सूर्य नमस्कार के माध्यम से भव्य रूप से रथ सप्तमी मनाएगी क्रीड़ा भारती, देखें वीडियो Education
  • नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत ‘सीता तत्व परिसंवाद एवं रामायण शक्ति तत्व उत्सव’ का सफल आयोजन, देखें वीडियो Education
  • प्रदेश में कोहरे का कहर, ठंड से राहत के आसार नहीं Education
  • Kanpur Polytechnic
    Kanpur Polytechnic : पाॅलीटेक्निक छात्र नौकरी देने वाले बनें, न कि लेने वाले Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • तृतीय चंद्रघंटा
    Lohri festival : लोहड़ी पर्व का लोक महत्व, अग्नि पूजन और गीत Blog
  • Pandit Deendayal Upadhyay
    Pandit Deendayal Upadhyay के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं General
  • Hariyali Teej
    Shitala Shashthi 2024 : शीतला षष्ठी व्रत से पुत्र और सौभाग्य की प्राप्ति होती है धर्म अध्यात्म
  • Skandamata Fifth Day
    Shri Krishna Janmashtami : श्री कृष्ण जन्माष्टमी की व्रत विधि, जन्म मुहूर्त और आरती Blog
  • दिसम्बर-जनवरी की ठंड के निशाने पर है आपका दिल Health
  • योनेक्स सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट सब जूनियर अंडर 15 और 17 बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क में 9 से Sports
  • कार्तिक पूर्णिमा
    द्वितीय ब्रह्मचारिणी 10 अप्रैल, जानें पूजा विधि धर्म अध्यात्म
  • Multiple Talents
    Multiple Talents : चर्चित हस्तियों में शुमार हैं जम्मू की मल्टीपल टैलेंटड अमर चौहान Education

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme