Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • जयनारायण में हुआ टेबल टेनिस खिलाड़ी सुविज्ञा का सम्मान Sports
  • Development Projects Launch
    Development Projects Launch : 2024 में 2014 और 2019 से भी बड़े बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकारः सीएम योगी UP Government News
  • ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट
    Yogi government’s big decision : गोण्डा में देश का सबसे बड़ा कन्या पूजन “शक्ति वंदन” होगा UP Government News
  • होली
    100 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ संयोग! 3 मार्च को नहीं, जानें क्यों 4 मार्च को खेली जाएगी होली धर्म अध्यात्म
  • अयोध्या
    अयोध्या में रोज दो लाख से ज्यादा लोग कर रहे दर्शन, एक तिनका भी नहीं हिला : मुख्यमंत्री UP Government News
  • ब्रह्मचारिणी
    Mahakal Bhairav Ashtami 2023 : भगवान शंकर का पूर्ण रूप है काल भैरव, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • Skandamata Fifth Day
    Chaitra Navratri 2026 : इस बार पूरे 09 दिन के ही होंगे चैत्रनवरात्र धर्म अध्यात्म
  • Durga Ashtami
    Mohini Ekadashi 2024 : मोहिनी एकादशी के व्रत से मोह माया से मुक्ति और मोक्ष की होती है प्राप्ति धर्म अध्यात्म
इज्जतनगर मंडल रेल

इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों को सम्मानित किया

Posted on December 29, 2023 By Manish Srivastava No Comments on इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों को सम्मानित किया

बरेली : इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने दिसंबर, 2023 में सेवानिवृत्त हुए सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक श्री महावीर सिंह समेत 21 रेल कर्मचारियों का सम्मान किया। सभी को समापक राशि का भुगतान परिपत्र, मेडीकल कार्ड, सेवानिवृत्ति के दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड मेडल प्रदान किए। साथ ही सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों के दीर्घ आयु, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों को सलाह दी कि समापक भुगतान के मद में उन्हें प्राप्त हुई धनराशि उनके पूरे जीवन की अमूल्य धरोहर है। इसलिए वे इस राशि का निवेश सरकारी बैंकों, सरकारी योजनाओं या सरकारी उपक्रमों में ही करें।

इज्जतनगर मंडल रेल
इज्जतनगर मंडल रेल

मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों से कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे रेल परिवार के अभिन्न अंग हैं। भविष्य में किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए रेल प्रशासन का द्वार उनके लिए सदैव खुला है। आवश्यकता पड़ने पर वे बेहिचक रेल अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। आपलोगों ने जो अपना बहुमूल्य समय रेलवे को दिया है, वह किसी फौज की सेवा से कम नही है। अब आपलोगों को भरपूर समय मिलेगा, जिसके फलस्वरुप आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए अपना पूरा समय दे पाएंगे।

पिछले कुछ महीनों से मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में इज्जतनगर मंडल पर एक नई पहल की शुरुआत की गई है। जिसमें सेवानिवृत्ति के कारण हो रही रिक्तियों पर उसी तिथि को प्रस्तावित कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की जाती है। इस पहल के अन्तर्गत माह दिसंबर में भी कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई।

सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों में सर्वश्री/ श्रीमती ओमकार, एम.सी.एम/कार्य, बरेली सिटी; मिठठू लाल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/ड्राइंग, इज्जतनगर; यशवंत राय, ट्रैक मैन्टेनर।, कानपुर अनवरगंज; विनायक जी मिश्रा, ट्रैक मैन्टेनर।, रुद्रपुर सिटी; राजेश कुमार तिवारी, प्रवर वाणिज्य अधीक्षक, फर्रुखाबाद; सत्यपाल, सफाईवाला, वितरोई; राजेन्द्र सिंह, गार्ड मेल, मुरादाबाद; रमेश चन्द्र, प्रवर गार्ड पैसेंजर, बरेली सिटी; फतेहचन्द, गार्ड मेल, बरेली सिटी; राम निवास, गार्ड मेल, कासगंज; राम संजीवन, स्टेशन अधीक्षक, बिल्हौर; राम नरेश, स्टेशन अधीक्षक, गंजडुड्वारा; शमिमा बेगम, चिकित्सा परीक्षण, मंडल चिकित्सालय, इज्जतनगर; श्रीपाल, एचकेए, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय, इज्जतनगर; तारा वेगम, एचकेए, मुस्वानि/इज्जतनगर; नीलम पी सिंह, मुख्य मैटर्न, सी.एम.एस./इज्जतनगर; धर्मपाल, जूनियर इंजीनियर/सिंगनल, बरेली सिटी; एरियल कन्डूलना, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/ड्राइंग, इज्जतनगर; कन्हैया प्रसाद, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/यांत्रिक, डीजल शेड इज्जतनगर; तस्लीम अहमद, ड्राफ्टेड क्रू कन्ट्रोलर (लोको पायलेट मेल), बरेली सिटी शामिल हैं।

इज्जतनगर मंडल रेल
इज्जतनगर मंडल रेल

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) श्री अरुण कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ई.एन.एच.एम) श्री शुभम कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि पाण्डेय, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह मंडल वित्त प्रबंधक आरिफ खान, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी सहित शाखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Railway Tags:इज्जतनगर मंडल रेल

Post navigation

Previous Post: मेष राशि फल 2024 : मेष राशि वालों का कैसा रहेगा नया वर्ष, जानें डॉ रोशनी टाक से
Next Post: PM welcome in Ayodhya : शंख व डमरू वादन से राम नगरी में पीएम का होगा अभूतपूर्व स्वागत

Related Posts

  • शरत सुधाकर चंद्रायन
    श्री शरत सुधाकर चंद्रायन ने प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे का किया पदभार ग्रहण Railway
  • Constable Recruitment Exam
    Constable Recruitment Exam : अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किए व्यापक इंतजाम Railway
  • Special Train
    Special Train : सूबेदारगंज-बांद्रा (ट.) सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन 26 फरवरी से, जानें समय Railway
  • South Central Railway
    SCR Bags Two Performance Efficiency Shields – 2023 in the Fields of Civil Engineering and Construction Railway
  • गोमतीनगर-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस
    गोमतीनगर-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस कायमगंज स्टेशन पर रुकेगी, जानें समय Railway
  • Railway Update : फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज के मध्य ये ट्रेन रहेगी 15 को रहेगी निरस्त Railway

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • शैलपुत्री
    मकान की नींव में सर्प और कलश आखिर क्यों गाड़े जातें हैं? जानें पं. हृदय रंजन शर्मा जी धर्म अध्यात्म
  • कानपुर की श्रेयांशी रंजन और संयुक्ता रेड्डी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह Sports
  • Tulsi Jayanti Festival
    Tulsi Jayanti Festival : जयनारायण विद्या मंदिर में धूमधाम से मना तुलसी जयंती महोत्सव, देखें वीडियो Education
  • ब्रह्मचारिणी
    Sakat Chauth Katha : सकट चौथ की पूजा एवं कथा के विषय में पंडित हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
  • प्रदेश में कोहरे का कहर, ठंड से राहत के आसार नहीं Education
  • प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को भी गोली से उड़ाया Blog
  • Ashtami Fast
    Vedic Raksha bandhan : जानें वैदिक रक्षा सूत्र बनाने की विधि, पांच वस्तुओं का महत्त्व व राखी मंत्र धर्म अध्यात्म
  • महिला विश्व कप चैंपियन की पुरस्कार राशि में बंपर बढ़ोतरी , अब मिलेंगे करीब 40 करोड़ रुपये Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme