Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • एथलीट अहाना मिश्रा
    नवाबी शहर लखनऊ की शान हैं स्टार एथलीट अहाना मिश्रा Motivation
  • Chief Minister’s instructions : सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें: मुख्यमंत्री UP Government News
  • बागेश्वर का जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 50 हजार की घूस लेते धरा,सेवा विस्तार के नाम पर मांगी रिश्वत Crime
  • Solution to Obesity
    Solution to Obesity : आधुनिक इलाज से मोटापा से छुटकारा पाना हुआ आसान, विशेषज्ञ डाक्टरों ने दिए सुझाव Health
  • Shri Ganesh Chaturthi : आखिर श्रीगणेश चतुर्थी 10 दिन ही क्यों होती है धर्म अध्यात्म
  • पूजा खंडेलवाल
    पूजा खंडेलवाल ने अपने दम पर खुद लिखी अपनी किस्मत Motivation
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    हर बीमारी को जड़ से खत्म करती है होम्योपैथिक दवा : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • नोएडा की अग्रिमा सिंह अंडर 15 व 17 दोनों वर्गों के फाइनल में प्रवेश किया Sports

Lok Sabha Election 2024 : चुनाव ड्यूटी पर अच्छी बसें उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

Posted on February 28, 2024February 28, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Lok Sabha Election 2024 : चुनाव ड्यूटी पर अच्छी बसें उपलब्ध कराएगी योगी सरकार
  • लोकसभा चुनाव-2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए परिवहन निगम को बसों की फिटनेस
  • चालकों की लाइसेंस वैलिडिटी समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

लखनऊ, 28 फरवरी। योगी सरकार ने लोकसभा सामान्य चुनाव-2024 के लिए परिवहन निगम की अच्छी बसें उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुसार चुनाव में लगाई जाने वाली बसों की फिटनेस की जांच कराने, बसों की अगली फिटनेस डेट चुनाव अवधि समाप्त होने के पश्चात ही हो और यदि आवश्यकता हो तो एडवांस फिटनेस कराने को कहा गया है। सरकार के अनुसार किसी भी दशा में अनफिट बसें नहीं भेजी जाएंगी। साथ ही चालकों का लाइसेंस वैलिडिटी चेक करके ही उन्हें चुनाव ड्यूटी पर भेजा जाएगा।




वैकल्पिक वाहनों की राखी जाए व्यवस्था
प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि जो बसें आफरोड हैं, उनको तत्काल आनरोड किया जाए। चुनाव अवधि में किसी भी दशा में बसों का आफरोड 01 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। बसों की भौतिक दशा अच्छी हो, बसों की सीटें, कल-पुर्जे, खिड़की, दरवाजे इत्यादि की जांच करके ठीक करा लें। बसों में हेडलाइट, टेललाइट, इन्डीकेटर, हार्न, वाइपर, इत्यादि उचित ढंग से कार्य कर रहे हो, इसकी भी जांच करा ली जाए। बसों में फर्स्ट एड बाक्स दवाईयों सहित अवश्य उपलब्ध होना चाहिए। परिवहन मंत्री ने निर्देश दिये कि बसों में निर्धारित स्थान पर निगम हेल्पलाइन नं0-18001802877 अवश्य अंकित होना चाहिए। यदि किसी वजह से बस में मेजर फाल्ट हो जाता है तो उसके स्थान पर दूसरी बस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था रखी जाए।

परिवहन निगम लगाएगा बीएस-6 यूरिया उत्पादन इकाई

लखनऊ। बीएस-6 बसों में प्रदूषण को कम करने के लिए प्रयोग होने वाले यूरिया यानी डीजल एफल्यूएंट फ्लूइड (डेफ) का उत्पादन अब परिवहन निगम स्वयं करेगा। परिवहन निगम इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि अभी वर्तमान में बीएस-6 बसों में धुएं के माध्यम को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले यूरिया को प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा ओपन मार्केट में टेन्डर के माध्यम से क्रय किया जाता है। इस क्षेत्र में उत्पादन इकाई लगाए जाने के पश्चात परिवहन निगम को आने वाले खर्च में लगभग 20 प्रतिशत की कमी का अनुमान है। विगत दिनों में परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा मार्केट में संचालित यूरिया उत्पादन इकाईयों का निरीक्षण किया गया है, जिसके पश्चात तकनीकी अधिकारियों द्वारा स्वयं परिवहन निगम में यूरिया उत्पादन इकाई लगाने पर मंथन किया जा रहा है।




उन्होंने कहा कि परिवहन निगम द्वारा अपनी बसों में प्रयुक्त टायरों का रिट्रीडिंग करके आर्थिक खर्च में काफी कमी लाई गई है। ठीक इसी प्रकार बीएस-6 बसों में प्रयुक्त होने वाले यूरिया के प्लान्ट लगाने से आर्थिक खर्चे में काफी कमी आएगी और यह निगम के लिए लाभकारी होगा। परिवहन मंत्री ने कहा कि बीएस-6 बसें अत्याधुनिक होने के साथ-साथ न्यूनतम प्रदूषण करती हैं। बीएस-6 बसों को क्रय किया जाना परिवहन निगम के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य एवं सुविधा की दृष्टि से अहम है। उल्लेखनीय है कि यूरिया का उपयोग डीजल इंजन में नाइट्रोजन ऑक्साइड (एनओएक्स) के उत्सर्जन को कम करने के लिए किया जाता है। एनओएक्स एक हानिकारक प्रदूषक है जो श्वसन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है और स्मॉग बनने में योगदान दे सकता है। यूरिया को डीजल इंजन की निकास धारा में इंजेक्ट किया जाता है, जहां यह एनओएक्स के साथ प्रतिक्रिया करके हानिरहित नाइट्रोजन गैस और जल वाष्प बनाता है।

Lok Sabha Election 2024 Tags:Lok Sabha Election 2024, UP News, योगी सरकार, लोकसभा सामान्य चुनाव-2024

Post navigation

Previous Post: Special Olympics power lifting Championship : महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश एवं पुरुष वर्ग में केरल बना टीम चैंपियन
Next Post: UP Police Infrastructure Development : दंगाइयों के लिए काल है पीएसी : सीएम

Related Posts

  • BJP candidate first list : पीएम का वाराणसी से चुनाव लड़ना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात : योगी आदित्यनाथ, देखें पूरी लिस्ट Lok Sabha Election 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • बास्केटबॉल
    कानपुर की बास्केटबॉल बालिका टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची Sports
  • स्टैग ग्लोबल-टीएसएच 4th यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन Sports
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक दवा में केमिकल फ्लेवर या कलर का इस्तेमाल नहीं होता : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ, 275 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हैं भाग Sports
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Dhanteras : मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए करें ये उपाय Blog
  • समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा
    समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा परीक्षा निरस्त करने के सीएम योगी के ऐलान पर छात्रों का जगह -जगह जश्न Education
  • संजय टंडन बने अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में निर्णायक Sports
  • इलाज का बेहतरीन तरीका है डॉक्टर मधुलिका की सफलता का आधार Health

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme