Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • डीपीएस कल्याणपुर
    डीपीएस कल्याणपुर के शार्दुल खत्री एवं कंदर्प खत्री का चयन यूपी टीम में Sports
  • धर्मनगरी अयोध्या
    प्रधानमंत्री के आगमन पर त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप सुसज्जित होगी धर्मनगरी अयोध्या धर्म अध्यात्म
  • फेमस माडल
    फेमस माडल के साथ ब्यूटी मेकअप एक्सपर्ट भी हैं आरती पाल Motivation
  • Kharmas
    Ram Navami 2025 : सुखद संयोग में 06 अप्रैल को मनाई जाएगी रामनवमी धर्म अध्यात्म
  • Shri Ganesh Chaturthi : आखिर श्रीगणेश चतुर्थी 10 दिन ही क्यों होती है धर्म अध्यात्म
  • Lohri festival
    Mahashivratri – 2024 : भक्त यदि सच्ची श्रद्धा से सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करे तो भी भोलेनाथ हो जाते हैं प्रसन्न धर्म अध्यात्म
  • Ayodhya
    Ayodhya : बच्चों से हालचाल लेना नहीं भूले सीएम योगी धर्म अध्यात्म
  • Shravan month special
    Solar Eclipse : विदेश में कंकणाकृति खंड़ग्रास सूर्य ग्रहण 14 को दिखेगा धर्म अध्यात्म
PM welcome in Ayodhya

PM welcome in Ayodhya : शंख व डमरू वादन से राम नगरी में पीएम का होगा अभूतपूर्व स्वागत

Posted on December 29, 2023 By Manish Srivastava No Comments on PM welcome in Ayodhya : शंख व डमरू वादन से राम नगरी में पीएम का होगा अभूतपूर्व स्वागत
  • रामोत्सव 2024
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जोरदार स्वागत में जुटा संस्कृति विभाग
  • 40 मंचों पर 1400 से अधिक लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां करेंगी भाव विह्वल
  • कहीं फरुआही तो कहीं मयूर लोक नृत्य, कहीं अवधी की बहेगी बयार तो कहीं डमरू वादन के जरिए दिलों में उतरेगी यूपी की संस्कृति

अयोध्या, 29 दिसंबरः उत्तर प्रदेश व देश की विभिन्न संस्कृतियों संग रामनगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभूतपूर्व स्वागत होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संस्कृति विभाग भी इस तैयारी में जुटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर शंख व डमरू वादन भी होगा। वहीं एयरपोर्ट से धर्मपथ, रामपथ होते हुए रेलवे स्टेशन तक कुल 40 मंचों पर लगभग 1400 से अधिक लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही एयरपोर्ट सभा स्थल पर भी 30 लोक कलाकारों की ओऱ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रसधारा बहेगी। रास्ते में कुल 40 मंचों पर कलाकार न सिर्फ अपनी संस्कृति की छटा बिखरेंगे, बल्कि अपनी प्रस्तुतियों से प्रधानमंत्री व आगंतुकों को भी मंत्रमुग्ध करेंगे। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश ने इसकी सारी तैयारी कर ली है।

40 सांस्कृतिक मंचों पर 1400 से अधिक लोक कलाकारों की होगी प्रस्तुति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संस्कृति विभाग ने भी पीएम के स्वागत की जोरदार तैयारी की है। प्रधानमंत्री के रोड शो के मध्य कुल 40 मंच बनेंगे, जिस पर 1400 से अधिक लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। एयरपोर्ट के गेट नंबर 3 पर एक विशाल मंच होगा। वहीं एयरपोर्ट से साकेत पेट्रोल पंप के बीच पांच मंच होंगे। धर्मपथ पर 26 मंचों पर कलाकार अपनी भावपूर्व प्रस्तुति देंगे। राम पथ पर पांच, अरुंधती पार्किंग, टेढ़ी बाजार से रेलवे स्टेशन के मध्य तीन मंचों पर यूपी की संस्कृति की बयार बहेगी।

शंख वादन से पीएम का होगा जोरदार स्वागत
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी अयोध्या में पीएम के अभूतपूर्व स्वागत का निर्देश दिया है। इस पर संस्कृति विभाग ने भी काफी तैयारी की है। अयोध्या के वैभव मिश्र शंख वादन से रामलला की धरा पर पीएम का स्वागत करेंगे तो बाबा विश्वनाथ की धरा से आए मोहित चौरसिया डमरू वादन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेंगे। मथुरा के खजान सिंह व महिपाल अपनी टीम संग बम रसिया की छाप छोड़ेंगे। साथ ही मथुरा का लोकप्रिय मयूर नृत्य भी कई मंचों पर होगा। दीपक शर्मा, गोविंद तिवारी, माधव आचार्य समेत कई अन्य कलाकार अन्य मंचों पर भी अपनी टीम संग प्रस्तुति देंगे।

अवधी, वनटांगिया व फरुवाही लोकनृत्य के जरिए संस्कृति से अवगत होंगे आगंतुक
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में अवधी, वनटांगिया व फरुवाही समेत अनेक संस्कृतियों के रंग में रामनगरी रंगी होगी। लखनऊ की रागिनी श्रीवास्तव व सुल्तानपुर के ब्रजेश पांडेय जहां अवधी लोकनृत्य से मन मोह लेंगे, वहीं गोरखपुर की सुगम सिंह शेखावत वनटांगिया नृत्य से परिचित कराएंगी। गोरखपुर के ही बृज बिहारी दुबे, विंध्याचल आजाद, अयोध्या के मुकेश कुमार फरुवाही और झांसी के जेके शर्मा अपनी टीम के साथ राई लोकनृत्य की अनुपम प्रस्तुति देंगे।

अन्य राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी दीदार करेंगे अयोध्यावासी
उत्तर प्रदेश के विभिन्न लोकप्रिय लोकनृत्यों के साथ ही अयोध्यावासी अन्य राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी दीदार करेंगे। य़हां पलवल (हरियाणा) के रामवीर व फरीदाबाद के पालीनाथ बीन नृत्य की प्रस्तुति देंगे। राजस्थान के अकरम की प्रस्तुति के जरिए बहरूपिया विधा से लोग अवगत होंगे। राजस्थान की ही ममता चकरी नृत्य पर प्रस्तुति देंगी। मध्य प्रदेश के मनीष यादव बरेदी, मायाराम ध्रुवे गुदुमबाजा व सागर के सुधीर तिवारी लोकनृत्य के जरिए बधाई देंगे।

धर्म अध्यात्म Tags:Ayodhya News, PM welcome in Ayodhya

Post navigation

Previous Post: इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों को सम्मानित किया
Next Post: Ramlala ki Pran Pratishtha : अतिथियों को मिलेगा गीताप्रेस के ‘अयोध्या दर्शन’ का प्रसाद

Related Posts

  • Lohri-2026
    Lohri-2026 : आखिर क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार, जानें पं हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • Famous songs of Karva Chauth
    Radha Ashtami 2025 : राधा रानी का व्रत, पूजा-पाठ और पौराणिक कथा व शुभ मुहूर्त जानें पं हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
  • Shravan month special
    श्रीगणेश उत्सव 19 से 28 सितंबर तक, अपनी राशि अनुसार करें आराधना, मिलेगी हर कार्य में सफलता धर्म अध्यात्म
  • Yogi visit in Pune
    Yogi visit in Pune : भक्ति और शक्ति का मिलन होता है तो टूट जाती है गुलामी की दासता : योगी आदित्यनाथ धर्म अध्यात्म
  • Ayodhya
    Ayodhya :अयोध्या में अब सुग्रीव पथ बनवाएगी योगी सरकार धर्म अध्यात्म
  • MLAs had darshan of Shri Ram
    Ayodhya Ramlala darshan : मंत्रियों-विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये रामलला के दर्शन धर्म अध्यात्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Police Exam Big Update
    Police Exam Big Update : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त UP Government News
  • हरतालिका तीज व्रत (गौरी तृतीया व्रत)विशेष 18 सितंबर 2023 दिन सोमवार Blog
  • Famous songs of Karva Chauth
    अतिदुर्लभ रवि_पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग मे माघ पूर्णिमा आज धर्म अध्यात्म
  • Important Health Tips
    Important Health Tips : स्टार फिटनेस मॉडल व जिम एक्सपर्ट जानवी पांडव के महत्वपूर्ण हेल्थ टिप्स Sports
  • अखिल भारतीय संगठन मंत्री विज्ञान भारती
    जुगल देवी सरस्वती विद्या मन्दिर का 46वां वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक समारोह सम्पन्न Education
  • Lohri-2026
    Lohri-2026 : आखिर क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार, जानें पं हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • भावना रोकड़े
    कड़े संघर्ष के बाद मैंने मुकाम हासिल किया : भावना रोकड़े Motivation
  • Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad : गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला आज Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme