Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • मकर संक्रांति
    Diwali : श्री गणेश महालक्ष्मी पूजन दिन और रात के शुभ लग्न मुहूर्त, पूजा, विधि, Shri Ganesh Mahalakshmi Puja auspicious time of day and night worship method Festival
  • ब्रह्मचारिणी
    Shravan month special : शिव जी पर चढ़ाये गये प्रसाद को ग्रहण करने से मिट जाते हैं समस्त पाप धर्म अध्यात्म
  • जयनारायण विद्या मंदिर में भावभीनी विदाई समारोह, मधुर स्मृतियों एवं स्वर्णिम सपनों से सजा विदाई समारोह–2026 Education
  • UTS On Mobile App
    UTS On Mobile App : अनारक्षित रेल टिकट बुकिंग के लिए लाइन में लगने के झंझट से मिली मुक्ति, जानें तरीका Blog
  • लिटिल इंडिया फाउंडेशन
    लोगों को खुशियां बांट रहा है लिटिल इंडिया फाउंडेशन Blog
  • ग्लूकोमा
    IMA Kanpur : ग्लूकोमा की सही समय पर पहचान, जांच और इलाज जरूरी Health
  • Navratri 2023
    Shardiya Navratri 2023 : शरद नवरात्रि कब से कब तक है, कब किसकी करें पूजा, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • Famous songs of Karva Chauth
    करवाचौथ के प्रसिद्ध गीत, Famous songs of Karva Chauth धर्म अध्यात्म
गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए योगी सरकार ने शुरू की तैयारी

Posted on January 24, 2024 By Manish Srivastava No Comments on गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए योगी सरकार ने शुरू की तैयारी
  • अमृतकाल का दूसरा गणतंत्र दिवस
  • सीएम योगी के विजन अनुसार राष्ट्रीय पर्व को मनाए जाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना को तैयार कर उसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया हुई शुरू
  • सीएम योगी के आदेश पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने जारी किया निर्देश, पारंपरिक सादगी युक्त मगर आकर्षक तरीके से मनाया जाएगा राष्ट्रीय पर्व
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों के परिजनों समेत तमाम प्रतिनिधियों को शामिल कर एक परामर्श समिति का होगा आयोजन के दृष्टिगत गठन
  • देश के युवाओं को ‘मेरा युवा भारत’ ऐप के बारे में जागरूक करने व इससे जोड़ने के लिए प्रेरित करने की भी छेड़ी जाएगी मुहिम

लखनऊ, 24 जनवरी। रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद पूरी तरह से राममय हो चुके उत्तर प्रदेश में 26 जनवरी को देश के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर भी योगी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री के विजन अनुसार अमृतकाल के दूसरे गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाए जाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना को तैयार कर उसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अनुसार, पूरे प्रदेश में पारंपरिक सादगी युक्त मगर आकर्षक तरीके से राष्ट्रीय पर्व मनाया जाएगा।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा इस संबंध में सीएम योगी के आदेशानुसार प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि एक परामर्श समिति का आयोजन के दृष्टिगत गठन किया जाए। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों, विभिन्न समाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, सरकारी विभागों, शैक्षिक संस्थाओं तथा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा जो गणतंत्र दिवस के आयोजन में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर सकें। इसके अतिरिक्त, देश के युवाओं को ‘मेरा युवा भारत’ ऐप के बारे में जागरुक करने व इससे जोड़ने के लिए प्रेरित करने की मुहिम भी छेड़ी जाएगी।




साढ़े आठ बजे सरकारी व दस बजे शिक्षण संस्थानों में होगा झंडारोहण
इस वर्ष 26 जनवरी को देश का 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। खास बात यह है कि आजादी के अमृतकाल में यह दूसरा गणतंत्र दिवस होगा और इसी बात को ध्यान में रखकर पारंपरिक सादगी युक्त आकर्षक तरीके से प्रदेश भर में विभिन्न आयोजन होंगे। ऐसे में, मुख्य सचिव के निर्देशानुसार सरकारी भवनों में साढ़े आठ बजे व शिक्षण संस्थानों में 10 बजे झंडारोहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निर्पेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना पर बल दिया जाएगा। राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के बलिदान को नमन किया जाएगा और उनके परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। राष्ट्रीय चेतना के विकास के लिए नटाक, विचार, गोष्ठी न निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। झंडारोहण के बाद पुलिस परेड समेत तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें खेलकूद प्रतियोगिताएं, दंगल व साइकिल रेस आदि शामिल होंगे। एनसीसी स्काउट्स व गाइड्स का रूट मार्च भी कराया जाएगा।




‘पंच प्रण’ समेत योगी सरकार की योजनाओं के बारे में किया जाएगा जागरूक
कार्ययोजना के अनुसार, गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों के साथ ही विकसित भारत के ‘पंच प्रणों’ के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भी आयोजन कराए जाएंगे। राज्य के समग्र विकास के लिए संचालित होने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना तथा उनसे लाभान्वित होने की प्रक्रिया के बारे में भी फोकस किया जाएगा। वर्तमान में, योगी सरकार सुशासन, सुरक्षा और विकास के रास्ते पर चलकर कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीतियों पर आगे बढ़ रही है। ऐसे में, आम जनमानस तक इस संबंध में जागरूकता व जनसहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में भी व्यापक प्रयास किए जाएंगे।

Blog Tags:Republic Day, UP News, गणतंत्र दिवस, योगी सरकार

Post navigation

Previous Post: Sakat Chauth Katha : सकट चौथ की पूजा एवं कथा के विषय में पंडित हृदय रंजन शर्मा से
Next Post: मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के अभ्यर्थियों ने लहराया सफलता का परचम

Related Posts

  • राजस्व मामलों का प्राथमिकता के आधार पर तय समय में करें निस्तारण : योगी आदित्यनाथ Blog
  • Holi Milan Samaroh: नेशनल इंडिपेंडेंट टीचर्स एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह Blog
  • Kanpur Badminton
    Kanpur Badminton : राईजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब इशिता व विहान ने जीता Blog
  • सिंह राशि
    सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024, जानें डॉ रोशनी टाक से Blog
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    विज्ञापन सिर्फ संपर्क का जरिया, सुगम व उत्तम इलाज से जगता है लोगों में विश्वास : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Blog
  • सारस
    यूपी में साल दर साल बढ़ रहा राज्य पक्षी सारस का कुनबा Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • विजेता बास्केटबाल टीम में लाएबा अख्तर का दमदार प्रदर्शन Sports
  • Durga Navami
     कौन से ग्रह होंगे 2026 के राजा और मंत्री ? धर्म अध्यात्म
  • Rakshabandhan : रक्षाबन्धन पर्व बनाने की परम्परा कैसे शुरु हुई, जानें इतिहास एवं पूजा विधि! धर्म अध्यात्म
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Lohri festival : लोहड़ी पर्व का लोक महत्व, अग्नि पूजन और गीत Blog
  • पीसीएस जे उत्तीर्ण होने पर ब्रजेश पटेल को मिला जयनारायण रत्न अवॉर्ड Blog
  • ASMlTA Yogasan
    ASMlTA Yogasan : अस्मिता योगासन कानपुर लीग 2026 का सफल आयोजन Sports
  • गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को : कौन हो सकता है गुरु, जाने pt. हृदयरंज शर्मा जाने से धर्म अध्यात्म
  • समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, कारनामे काले: सीएम योगी UP Government News

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme