Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
    प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जय नारायण का रहा दबदबा Sports
  • द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन Sports
  • MLAs had darshan of Shri Ram
    MLAs had darshan of Shri Ram : प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे विधायक, दर्शनों के लिए सीएम योगी का जताया आभार Blog
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक दवा से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • ICC Sourav Ganguly
    ICC Sourav Ganguly : गांगुली को फिर आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति का अध्यक्ष चुना गया Sports
  • Special Train
    Special Train : छपरा-लालकुआं ग्रीष्मकालीन एकल यात्रा विशेष गाड़ी 20 अप्रैल को Railway
  • ब्रह्मचारिणी
    Pitru Paksh 2023 : तर्पण के लिए सर्वोत्तम तिथियॉ हैं 3, 7 और 14 अक्टूबर : पं. ह्रदयरंजन शर्मा धर्म अध्यात्म
  • रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना–2026: यात्रियों की कहानियों को मिलेगा सम्मान Railway
US Open

US Open : सबालेंका, जोकोविच, अल्काराज यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Posted on September 1, 2025September 1, 2025 By Manish Srivastava No Comments on US Open : सबालेंका, जोकोविच, अल्काराज यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में

न्यूयॉर्क, एजेंसी : विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका, सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और स्पेन के दिग्गज कार्लोस अल्काराज ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में एकल वर्ग के मुकाबले में सबालेंका ने स्पेन की क्रिस्टीना बुक्सा को 6-1, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अपने शुरुआती तीन राउंड में कड़ी परीक्षा दे चुकी गत चैंपियन को फ्लशिंग मीडोज में विश्व की 95वें नंबर की खिलाड़ी को हराने और लगातार पांचवीं बार अंतिम-आठ में जगह बनाने में केवल 73 मिनट लगे। सबालेंका का अगले दौर में मुकाबला कजाकिस्तान की एलिना रिबाकिना और चेक गणराज्य की मार्केटा वोंद्रोसोवा के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

आर्थर ऐश स्टेडियम में रविवार रात नोवाक जोकोविच ने जर्मनी के जान-लेनार्ड स्ट्रफ को हराकर एक ही सीजन में चारों ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। वहीं अल्काराज ने ओपन युग में 13 ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने की उपलब्धि हासिल की। एक घंटे 49 मिनट तक चले मुकाबले 38 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मन क्वालीफायर जान-लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 6-3, 6-2 से हराकर अपने करियर के 14वें यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जोकोविच का अगला मुकाबला अमेरिकी नंबर 4 सीड टेलर फ्रिट्ज से होगा, जिन्होंने इससे पहले चेक गणराज्य के टॉमस मचाक को सीधे सेटों में हराया था।

US Open
US Open

मैच के बाद साक्षात्कार में जोकोविच ने कहा अगर आप अच्छी सर्विस करते हैं तो यह निश्चित रूप से मददगार होता है। मुझे लगता है कि पिछले राउंड में और आज भी मेरी सर्विस बहुत अच्छी रही। शायद मुझे उतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं है। अपने करियर के ज्यादातर समय मैं बेसलाइन से दौड़ता, फिसलता और घिसटता रहा हूं। लेकिन जब सही समय आता है, तो मैं आक्रामक होने का प्रयास करता हूं। रात भी ऐसा ही हुआ। इस जीत के साथ जोकोविच ने रोजर फेडरर और आंद्रे अगासी को भी पीछे छोड़ दिया, जो दोनों 13-13 यूएस ओपन क्वार्टर फ़ाइनल में पहुँचे थे, और अब वह 14-14 के साथ अकेले खड़े हैं। ओपन एरा रिकॉर्ड बुक में अब वह केवल कॉनर्स से पीछे हैं, जो 17 क्वार्टर फाइनल तक पहुंच चुके हैं। एक अन्य मुकाबले में स्पेन के सनसनीखेज खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने दर्शकों को एक बार फिर चकित कर करते हुए फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच को सीधे सेटों में हराकर 2025 यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे नंबर के खिलाड़ी ने अल्काराज ने रिंडरकनेच पर 7-6(3), 6-3, 6-4 से जीत हासिल की और ओपन युग में 13 ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

 

अल्काराज ने 19 साल की उम्र में यूएस ओपन जीतकर सबसे कम उम्र के विश्व नंबर वन खिलाड़ी बनकर 2022 में न्यूयॉर्क में इतिहास रचा था, अब अंतिम आठ में चेक गणराज्य के 20वें वरीय जिरी लेहेका से मुकाबला करेंगे। लेहेका ने फ्रांस के एड्रियन मन्नारिनो को 7-6(4), 6-4, 2-6, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

Sports Tags:US Open

Post navigation

Previous Post: एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदा
Next Post: Shri Ganesh Chaturthi : आखिर श्रीगणेश चतुर्थी 10 दिन ही क्यों होती है

Related Posts

  • रागेंद्र स्वरूप मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन Sports
  • Sansad Khel Spardha
    Sansad Khel Spardha : कानपुर में सांसद खेल स्पर्धा 19 व 20 फरवरी को ग्रीनपार्क में, करें आवेदन Sports
  • प्रथम जीजा माता सम्मान
    क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर ने 22 माताओं को दिया प्रथम जीजा माता सम्मान Sports
  • Important Health Tips
    Important Health Tips : स्टार फिटनेस मॉडल व जिम एक्सपर्ट जानवी पांडव के महत्वपूर्ण हेल्थ टिप्स Sports
  • CBSE ईस्ट ज़ोन शूटिंग प्रतियोगिता 2024-25 में DPS, Azad Nagar का शानदार प्रदर्शन Sports
  • Women's Premier League
    Women’s Premier League : डि क्लर्क के आलराउंडर प्रदर्शन से आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराया Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Famous songs of Karva Chauth
    भगवान शिव जी को आखिर क्यों इतना प्रिय है बिल्वपत्र, क्या-क्या चढ़ाने से क्या मिलता है लाभ धर्म अध्यात्म
  • सांसद खेल स्पर्धा
    सांसद खेल स्पर्धा में सुविज्ञा, प्रेक्षा और दक्ष ने जीते दोहरे खिताब Sports
  • महिला यात्रियों के लिए आलमनगर स्टेशन पर 06 निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित Railway
  • भड्डली नवमी
    भड्डली नवमी, देवशयनी से पहले इस साहलक का अंतिम अबूझ विवाह मुहूर्त जानें पं. हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • स्वाति और कनक ने युगांडा में पांच पदक जीतकर रचा भारत का नाम रोशन किया Sports
  • हरतालिका तीज व्रत (गौरी तृतीया व्रत)विशेष 18 सितंबर 2023 दिन सोमवार Blog
  • Ashtami Fast
    Chaitra Navratri : घट स्थापना, कलश स्थापना का मुहूर्त एवं विधि, तिथियाँ, पूजन की सामग्री जानें धर्म अध्यात्म
  • दिसम्बर-जनवरी की ठंड के निशाने पर है आपका दिल Health

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme