Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Skandamata Fifth Day
    Raksha Bandhan Muhurta : जानें रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त व विशेष उपाय धर्म अध्यात्म
  • Atal Bihari's birth anniversary
    Atal Bihari’s birth anniversary : अस्थिर सरकारों ने देश को किया खोखला, अटल जी ने दी स्थिर सरकार: सीएम योगी Politics
  • ब्रह्मचारिणी
    भगवान श्रीगणेश के जितने विचित्र इनके नाम हैं उतनी विचित्र इनसे जुड़ी कथाएं भी Blog
  • टेबल टेनिस स्टेट चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों का जलवा Sports
  • अलीगढ़
    बढ़ाए गए बिजली बिल के लिए सौंपा ज्ञापन Blog
  • पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित (Polytechnic Entrance Exam Result Declared) Education
  • Inauguration of electric vehicle manufacturing plant
    Inauguration of electric vehicle manufacturing plant :यूपी अब संभावनाओं को परिणाम में बदलने वाला राज्य : मुख्यमंत्री UP Government News
  • कानपुर के 3 स्पेशल खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबॉल में दिखाएंगे प्रतिभा, देखें वीडियो Sports
रजनी सिंह

पत्नी, मां और वर्दी, हर रूप में रजनी सिंह अव्वल

Posted on October 2, 2023October 2, 2023 By Manish Srivastava No Comments on पत्नी, मां और वर्दी, हर रूप में रजनी सिंह अव्वल
  • पुलिस इंस्पेक्टर का प्रभावी रोल अदा कर जनता की पसंदीदा आफिसर बनीं रजनी सिंह
  • सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की भूमिका में भी लाखों हैं फैन, लगातार बढ़ रही संख्या
  • परिवार की जिम्मेदारियों को प्राथमिकता में रखते हुए कर रही हैं हर काम सकुशल

शिवपुरी, मप्र : दुनिया का कोई भी काम अब ऐसा नहीं बचा है जिसे लड़कियां या महिलाएं अच्छे से नहीं कर सकतीं। हर क्षेत्र में हमारे समाज की बेटियों ने अपने हुनर और कार्य क्षमता से हर चुनौतियों को धता बताकर मिशाल पेश की है। शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, कला, सामाजिक सरोकार के अलावा राजनीति और सेना में भी दमदार छवि बनाई है। पहले महिलाओं को बराबरी का स्थान देने की बात होती थी पर अब वह समय आ गया है जब महिलाएं नेतृत्वकर्ता बन रही हैं। महिलाओं को 33% आरक्षण देने का बिल पास होना इसकी बानगी है कि महिलाएं अब टीम की भूमिका में रहेंगी।




कुल मिलाकर इन सभी पंक्तियों को चरितार्थ करके दिखाया है मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस इंस्पेक्टर रजनी सिंह चौहान ने।
आत्मविश्वासभरी मुस्कान के साथ पत्नी और मां की सभी जिम्मेदारियां निभाते हुए अपने कार्यों से पुलिस महकमे के साथ ही वर्दी की शान भी बढ़ा रही हैं। अब तक कई जगह थाना प्रभारी की भूमिका निभा चुकी रजनी सिंह चौहान ने निवाड़ी में महिला थाना प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए सैकड़ों टूटते हुए रिश्तों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। अक्सर पति व पत्नी त्वरित लाभ या स्वार्थ के लिए अपना पूरा जीवन दांव पर लगाकर तलाक की कसौटी पर खड़े हो जाते हैं, ऐसे में रजनी सिंह ने जिम्मेदार पुलिस आफिसर का रोल अदा करते हुए लोगों का जीवन सुखमय कायम रखने के लिए अद्भुत कार्य किए हैं।

रजनी सिंह
पुलिस इंस्पेक्टर रजनी सिंह बेटी के साथ।

रजनी सिंह की कार्यप्रणाली, व्यवहार और तेजी से निर्णय लेने की क्षमता ने पूरे मध्य प्रदेश के अलावा सोशल मीडिया में भी फैन की संख्या लाखों में है और लगातार बढ़ रही है। चाहे वो एक्स पूर्व में ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम या फिर यूट्यूब हो, उनके चाहने वाले हर जगह हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण तो तब देखने को मिला जब अगस्त के महीने में उनका निवाड़ी से शिवपुरी जिला तबादला हो गया, उनके भव्य विदाई समारोह में लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए और जनता के बीच अपने इस प्रभाव को देखकर वो भी भावुक हो गईं।

।
पिता के साथ इंस्पेक्टर रजनी सिंह।

एक पुलिस अधिकारी का सोशल मीडिया के अलावा आम जनता के बीच में तेजी से विदाई समारोह की फोटो और वीडियो वायरल हुए। जनता के बीच अपनी ऐसी छवि बनाना आसान काम नहीं है पर रजनी सिंह चौहान ने सकुशल इसे करके दिखाया और समाज में पुलिस व जनता के बीच एक परिवार जैसा माहौल उत्पन्न किया। समाज में पुलिस की वर्षो से बनी आ रही छवि को बदलने में सफलता अर्जित की।




रजनी सिह चौहान का निवाड़ी में पदस्थापना के दौरान एक ऑटो जिसमें 39 सवारियां बैठी थीं , को रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें रजनी सिंह आटो चालक एवं सवारियों पर पुलिसिया कार्यवाही से इतर उनको समझाती नजर आईं थी। जिसके लिए रजत शर्मा (आपकी अदालत फेम) एवं जी न्यूज, आज तक एवं अन्य बड़े नेशनल चैनल रजनी सिंह की प्रशंसा करते नजर आये थे।

पिता के साथ इंस्पेक्टर रजनी सिंह
पति व बेटी के साथ इंस्पेक्टर रजनी सिंह।

https://youtu.be/iH8CJJu7-Is?si=v2jIEkVw-sWGVvKE

Motivation Tags:Motivation, Police Inspector Rajni Singh, women empowerment, रजनी सिंह

Post navigation

Previous Post: Warm-up match rules : वार्म-अप मैच के नियम होते हैं बड़े ही रोचक
Next Post: Health Tips : स्वस्थ रहने के लिए दौड़ना या जॉगिंग बहुत जरूरी : गरिमा

Related Posts

  • बेहद खूबसूरती और लाजवाब एंकरिंग के लिए जानी जाती हैं जयपुर की डॉ.रोशनी टाक Motivation
  • परी
    सपनों की उड़ान भरने को तैयार “परी” Motivation
  • Success Story
    Success Story : मुश्किलों को हरा ज्योति सिंह बनीं “गोल्डन गर्ल” Motivation
  • पूजा खंडेलवाल
    पूजा खंडेलवाल ने अपने दम पर खुद लिखी अपनी किस्मत Motivation
  • Travellers Group of India
    Travellers Group of India : फेसबुक समूह ट्रैवलर्स ग्रुप ऑफ इंडिया ने किया अनूठा आयोजन Motivation
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    इस संसार में मां से बढ़कर कोई भी नहीं है : डॉ. मधुलिका शुक्ला Motivation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Skandamata Fifth Day
    Raksha Bandhan Muhurta : जानें रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त व विशेष उपाय धर्म अध्यात्म
  • निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक लोग लाभान्वित Health
  • टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी
    टनकपुर-खातीपुरा-टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी टनकपुर से 08 जनवरी से चलेगी Railway
  • Holi Milan Samaroh: नेशनल इंडिपेंडेंट टीचर्स एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह Blog
  • कानपुर की डॉक्टर मेनका “100 आइकोनिक वूमेन ऑफ इंडिया अवॉर्ड” से सम्मानित Health
  • Kharmas
    शिव जी के किस विग्रह की पूजा से मिलता है क्या फल धर्म अध्यात्म
  • Kharmas
    Diwali 2025 : श्री गणेश महालक्ष्मी की पूजन विधि व शुभ मुहूर्त Blog
  • पावर लिफ्टिंग की नेशनल चैंपियनशिप
    मानसिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ियों के लिए पावर लिफ्टिंग की नेशनल चैंपियनशिप 26 फरवरी से Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme