Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • सीनियर एथलेटिक्स टीम का चयन 20 जुलाई को Sports
  • Railway Update
    Railway Update : वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज हिमांशु शुक्ला ने किया कानपुर के स्टेशनों का औचक निरीक्षण Railway
  • फार्मा इंडस्ट्री
    यूपी में लोगों के स्वास्थ्य के साथ ही रोजगार का भी बड़ा साधन बनेगी मेडिकल और फार्मा इंडस्ट्री Health
  • बेटी को निखारने में मां ‘यशोदा’ हिमानी की ‘भूमिका ‘ Education
  • Atal Bihari's birth anniversary
    Atal Bihari’s birth anniversary : अस्थिर सरकारों ने देश को किया खोखला, अटल जी ने दी स्थिर सरकार: सीएम योगी Politics
  • Hartalika Teej
    Shri Krishna Janmashtami : श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत करने से मिलेंगे 5 विशेष शुभ आशीर्वाद धर्म अध्यात्म
  • Ahoi Ashtami 2023 : ब्रज के राधाकुंड में डुबकी लगाने से भर जाती है निसंतानों की गोद धर्म अध्यात्म
  • Famous songs of Karva Chauth
    करवाचौथ के प्रसिद्ध गीत, Famous songs of Karva Chauth धर्म अध्यात्म
मारुति सुजुकी

पांच जनपदों में डीटीआई का ऑटोमेशन व मेंटिनेंस करेगी मारुति सुजुकी

Posted on November 30, 2023 By Manish Srivastava No Comments on पांच जनपदों में डीटीआई का ऑटोमेशन व मेंटिनेंस करेगी मारुति सुजुकी
  • पहले चरण में गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी, मथुरा व प्रयागराज में संचालन को लेकर होगा एमओयू
  • सूबे के 16 जनपदों में चल रहे परिवहन निगम के डीटीआई
  • स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी परिवहन के जरिये रोजगार से जोड़ेगी योगी सरकार

लखनऊ, 30 नवंबरः योगी सरकार ने सुखद यात्रा के साथ ही परिवहन निगम को तेजी से समृद्ध भी बनाया है। यह कारवां निरंतर जारी है। इसी क्रम में परिवहन विभाग के पांच ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट (डीटीआई) का ऑटोमेशन, ऑपरेशन व मेंटिनेंस से जुड़े कार्य मारुति सुजुकी करेगी। पहले चरण में उत्तर प्रदेश के पांच जनपदों को इसका लाभ मिलेगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष परिवहन निगम व मारुति सुजुकी के मध्य एमओयू होगा। सूबे के 16 जनपदों में परिवहन निगम के इंस्टीट्यूट चल रहे हैं। इसमें से यूपी की आध्यात्मिक नगरी अयोध्या, वाराणसी, मथुरा व प्रयागराज के साथ ही गोरखपुर का चयन किया गया है।




पहले चरण में यूपी के पांच जनपदों को मिलेगा लाभ
पहले चरण में यूपी के पांच जनपदों को इसका लाभ मिलेगा। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कॉरपोरेट मामलों के कार्यकारी अधिकारी राहुल भारती ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी के पांच प्रमुख जनपदों गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी व मथुरा के लिए साझेदारी करना हमारे लिए गौरव की बात है। सीएम के नेतृत्व में अत्याधुनिक तकनीक के जरिए यूपी में ड्राइविंग परीक्षण प्रणाली को मजबूत करेंगे। मारुति सुजुकी 5 ई (इंजीनियरिंग, एजूकेशन, मूल्यांकन, प्रवर्तन व आपातकालीन देखभाल) के लिए कार्य कर रही है।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को परिवहन निगम में मिलेगा रोजगार
योगी सरकार मिशन शक्ति के जरिये जहां यूपी की महिलाओं को सुरक्षा के साथ सम्मान दिला रही है, वहीं उनके स्वावलंबन पर भी पूरा जोर है। योगी सरकार के हौसलाअफजाई की ही देन है कि अब महिलाएं भी बस चला रही हैं और परिचालक के रूप में सेवाएं दे रही हैं। इसी क्रम में जल्द ही परिवहन निगम, राज्य आजीविका मिशन व कौशल विकास मिशन के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण व परिवहन निगम में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आपसी समझौते पर हस्ताक्षर किया जाएगा।




ईवी क्रय करने वालों के खाते में सब्सिडी का होगा ऑनलाइन ट्रांसफर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने सरकारी आवास पर परिवहन निगम के आयोजन में शामिल होंगे। इसमें मुख्यमंत्री के कर कमलों से इलेक्ट्रिक वाहन क्रय के सापेक्ष क्रेताओं के खाते में सब्सिडी का ऑनलाइन ट्रांसफर भी किया जाएगा तो वहीं रोडवेज को समृद्ध करने के लिए उप्र राज्य परिवहन निगम की नई 50 बीएस-6 बसों, 38 इंटरसेप्टर वाहनों व 12 पब्लिसिटी बैन को भी सीएम हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया जाएगा।

UP Government News Tags:मारुति सुजुकी

Post navigation

Previous Post: Health Tips : फिट रहने के लिए अच्छी डाइट बेहद जरूरी : जानवी पांडव
Next Post: ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम लायी योगी सरकार

Related Posts

  • Police Exam Big Update
    Police Exam Big Update : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त UP Government News
  • Haryana Textile Industry : उत्तर प्रदेश में शिफ्ट होगी हरियाणा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री UP Government News
  • Gift of Development Works
    Gift of Development Works : भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने को नगरीय विकास महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री UP Government News
  • Chief Minister’s instructions : सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें: मुख्यमंत्री UP Government News
  • मारुति सुजुकी
    शारदीय नवरात्रि से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को मिलेगा गर्म और पौष्टिक आहार UP Government News
  • गीताप्रेस
    Ayodhya’s Development : अयोध्या में एक साल में हुए बड़े स्तर पर विकास कार्य UP Government News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • होली पर धन प्राप्ति के कुछ सरल घरेलू और आसान से उपाय धर्म अध्यात्म
  • Skandamata Fifth Day
    Makar Sankranti : 23 साल बाद एकादशी का शुभ संयोग बन रहा है मकर संक्रांति पर, जानें शुभ मुहूर्त Blog
  • ब्रह्मचारिणी
    भगवान श्रीगणेश के जितने विचित्र इनके नाम हैं उतनी विचित्र इनसे जुड़ी कथाएं भी Blog
  • द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर में केएसएस इंटर स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ Sports
  • जयनारायण स्कूल के अभिषेक का चयन स्कूल नेशनल आर्चरी में Sports
  • Kanpur Badminton
    Kanpur Badminton : राईजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब इशिता व विहान ने जीता Blog
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक दवा से साइड इफेक्ट नहीं होते : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र सार्थक का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme