Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • दगाबाज बीवी
    दगाबाज बीवी : एक पत्नी ने फिर दिन बहुरते ही पति को दिखाया ठेंगा, सारी संपत्ति बेंच कर पत्नी को दिया पैसा, अब भटक रहा दर-दर Crime
  • Writer Rohit Rana
    Writer Rohit Rana : मेरठ के रोहित राणा की कलम से अब बनेंगी बाॅलीवुड की फिल्में मनोरंजन
  • परिवहन निगम के ड्राइवर व कन्डक्टर्स को योगी सरकार का तोहफा, अब 1.89 रुपए प्रति किमी की दर से मिलेगा पारिश्रमिक UP Government News
  • अच्छी सेहत के लिए नियमित एक्सरसाइज जरूरी : ज्योति सिंह Health
  • प्रथम जीजा माता सम्मान
    क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर ने 22 माताओं को दिया प्रथम जीजा माता सम्मान Sports
  • Lohri-2026
    Sri Hanuman Jayanti: श्री हनुमान जन्मोत्सव की पूजा विधि जानें पंडित हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • माइक्रोबायोलॉजी
    डॉ. दीपिका शुक्ला ने “इंट्रोडक्शन ऑफ ए माइक्रोबायोलॉजी” किताब लिख शिक्षा जगत में जमाई धाक Health
  • US Open
    US Open : सबालेंका, जोकोविच, अल्काराज यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में Sports
बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज

अयोध्या में 10 करोड़ की लागत से 6 महीने में बनकर तैयार होगा ‘बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज’

Posted on January 24, 2024January 24, 2024 By Manish Srivastava No Comments on अयोध्या में 10 करोड़ की लागत से 6 महीने में बनकर तैयार होगा ‘बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज’
  • सीएम योगी के विजन अनुसार अवधपुरी को रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से जल्द ही मिलेगी एक और सुविधा
  • बाराबंकी-अकबरपुर रेल रूट पर बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज के निर्माण का हुआ रास्ता साफ
  • उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड ने शुरू की तैयारी, ईपीसी माध्यम से निर्माण कार्य को किया जाएगा पूरा
  • आईआईटी व एनआईआईटी की देखरेख में सभी सर्वे व टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन कार्यों को किया जाएगा पूर्ण

अयोध्या/लखनऊ, 24 जनवरी। अयोध्या को आधुनिक विकास व त्रेतायुगीन वैभव से सुशोभित करने के प्रयास में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक और अध्याय जोड़ दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा अनुसार रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से जल्द ही एक और सुविधा मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अयोध्या क्षेत्र में बाराबंकी-अकबरपुर रेल रूट पर बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस क्रम में, उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड ने तैयारी शुरू कर दी है और प्रक्रिया को कॉन्ट्रैक्टर्स व एजेंसी को आबद्ध करके पूरा किया जाएगा। इस प्रक्रिया को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट व कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) बेसिस पर पूरा किया जाएगा जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस ब्रिज के निर्माण पूर्व सर्वे व टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन समेत तमाम प्रक्रियाओं को आईआईटी व एनआईआईटी की देखरेख में पूर्ण किया जाएगा।




एलसी नंबर 108ए पर होगा आरओबी का निर्माण
सीएम योगी की मंशा अनुरूप, अयोध्या के समेकित विकास के दृष्टिगत एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है और इसी के क्रियान्वयन के जरिए अयोध्या में इस रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। कार्ययोजना के अनुसार, बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ओवरब्रिज के वास्तुशिल्प व संरचनात्मक डिजाइन की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। सभी आवश्यक सेवाओं के डिजाइन, काम शुरू करने के लिए आवश्यक स्थानीय निकायों/प्राधिकरणों से अनिवार्य अनुमोदन प्राप्त करने, काम और सेवाओं के निष्पादन और संपत्तियों को सभी पहलुओं में रहने योग्य बनाने के बाद सौंपने की प्रक्रिया को लेकर कार्ययोजना को क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके जरिए बाराबंकी-अकबरपुर रेलवे मार्ग पर एलसी नंबर 108ए पर आरओबी के बो स्ट्रिंग स्टील गार्डर रेलवे ब्रिज हिस्से का निर्माण सुनिश्चित होगा। ईपीसी मॉड्यूल पर दो वर्षों के इवैल्यूएशन पीरियड के हिसाब से इस ब्रिज का विकास होगा जिसे 6 महीने की अवधि में पूरा कर लिया जाएगा।

आईआईटी/एनआईटी के देखरेख में की जाएगी सर्वे प्रक्रिया पूरी
कार्ययोजना के अनुसार, आईआईटी/एनआईटी द्वारा प्रूफ जांच सहित सभी घटकों के डिजाइन/ड्राइंग के साथ 2/4-लेन का सर्वेक्षण, भू-तकनीकी जांच और डिजाइनिंग जैसी प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। इन कार्यों को पूरा करने के लिए प्राधिकरण से अनुमोदन भी प्राप्त किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से कार्य प्राप्त करने वाले कॉन्ट्रैक्टर्स फाउंडेशन, उप संरचना, सुपर स्ट्रक्चर, फिनिशिंग कार्य जैसे कोटिंग, क्रैश बैरियर मेकिंग, रेलिंग फॉर्मेशन व रोड साइनेज इंस्टॉलेशन जैसी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। रोड सेफ्टी पैरामीटर्स जैसे थर्मोप्लास्टिक्स मार्किंग, ब्लिंकिंग कैट आइज़, संरचना की एंटी-कार्बोनेशन पेंटिंग और व्यू कटर समेत सभी आवश्यक घटकों के साथ परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर बाराबंकी-अकबरपुर रेल रूट पर कनेक्टिविटी में इजाफा होगा और रेल आवागमन सुलभ हो जाएगा।

UP Government News Tags:'बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज'

Post navigation

Previous Post: प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन ढाई लाख से ज्यादा भक्तों ने किए प्रभु श्रीराम लला के दर्शन
Next Post: Voter Oath : बरेली मंडल के रेलवे कर्मियों ने ली मतदान की शपथ

Related Posts

  • ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट
    ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम लायी योगी सरकार UP Government News
  • लखनऊ मेट्रो
    Lucknow Metro : लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली एनपीजी की मंजूरी UP Government News
  • Filariasis Liberation Campaign
    Filariasis Liberation Campaign : फाइलेरिया के लक्षण का न करें इंतजार, दवा का सेवन ही है बचाव: सीएम योगी UP Government News
  • Police Exam Big Update
    अखिलेश जी डरते थे कि कहीं चाचा कुर्सी न हथिया लें : सीएम योगी UP Government News
  • Light Metro : लाइट मेट्रो के रूट प्लान की तैयारी शुरू UP Government News
  • उत्तर प्रदेश में शीघ्र जारी होगी ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी UP Government News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Sharad Purnima 2023
    Sharad Purnima 2023 : इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण सूतक का साया—- धर्म अध्यात्म
  • Success Girl
    Success Girl : राजस्थान में युवा पीढ़ी के लिए मिसाल हैं बिजनेस गर्ल रतन चौहान Motivation
  • MLAs had darshan of Shri Ram
    MLAs had darshan of Shri Ram : प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे विधायक, दर्शनों के लिए सीएम योगी का जताया आभार Blog
  • Development Projects Launch
    Development Projects Launch : 2024 में 2014 और 2019 से भी बड़े बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकारः सीएम योगी UP Government News
  • त्वचा के रोग होने में प्रदूषण भी एक प्रमुख कारण : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • State Bodybuilding Championship
    State Bodybuilding Championship : सलमान, विकास, दिशा और सलोनी ने जीते पदक Sports
  • Ayodhya 30 December 2023
    Ayodhya 30 December 2023 : अयोध्या में विकास के नये युग का सूत्रपात Blog
  • Cosco Kanpur Badminton Championship
    Cosco Kanpur Badminton Championship : मोहम्मद यूसुफ, अंशिका गुप्ता और आदित्री कटियार ने जीते बैडमिंटन के दोहरे खिताब Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme