Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Kiradu Temple
    Kiradu Temple : राजस्थान के बाड़मेर में किराडू मंदिर की रोचक कहानी आरती सिंह की जुबानी… यात्रा
  • PM Narendra Modi Bulandshahar Visit
    PM Narendra Modi Bulandshahar Visit : मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री Politics
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ी पूंजी: डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • लोहड़ी पर्व
    Lohri Festival 2025 : कैसे मानते हैं लोहड़ी पर्व, क्या हैं गीत, कौन है दुल्ला भट्टी, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • होली
    विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को धर्म अध्यात्म
  • अहाना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप
    20 जनवरी को लखनऊ में ‘अहाना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप’ Sports
  • भारतीय संस्कृति
    भारतीय संस्कृति और परिधानों को संजोए हैं बिंदिया शर्मा धर्म अध्यात्म
  • Railway News
    Railway News : सूझबूझ भरा निर्णय लेकर रेल यातायात को सुचारू कराने वाले रेलकर्मी सम्मानित Railway
योगी आदित्यनाथ

चौधरी चरण सिंह सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के साधक : योगी आदित्यनाथ

Posted on February 9, 2024 By Manish Srivastava No Comments on चौधरी चरण सिंह सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के साधक : योगी आदित्यनाथ
  • पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिलने पर सीएम दी शुभकामनाएं
  • हरित क्रांति के जनक वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न मिलने पर मुख्यमंत्री ने जताई खुशी
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर व्यक्त किये अपने विचार

लखनऊ, 9 फरवरी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव तथा हरित क्रांति के जनक कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने के फैसले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने तीनों विभूतियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसे लेकर पोस्ट भी साझा किया और इसे अभिनंदनीय बताया।

चरण सिंह को भारत रत्न मिलना करोड़ों किसानों का सम्मान
मुख्यमंत्री ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिये जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए लिखा, ”जननेता, किसानों के मसीहा, गांवों, अन्नदाता किसानों, शोषितों एवं वंचितों के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को ‘भारत रत्न’ प्रदान करने की घोषणा अभिनंदनीय है। वे सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के साधक थे। यह गौरव राष्ट्र निर्माण में उनके अतुल्य योगदानों का सम्मान है।” वहीं मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की घोषणा देश के करोड़ों किसानों का सम्मान है। यूपी के लिए ये और भी अभिनंदनीय है, क्योंकि चौधरी साहब प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने नई दिशा प्राप्त की थी।




राव ने विपरीत परिस्थितियों में संभाला था देश, किये थे आर्थिक सुधार
पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न के ऐलान पर सीएम ने लिखा, ”पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव जी को ‘भारत रत्न’ से विभूषित किए जाने का निर्णय अत्यंत अभिनंदनीय है। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश के आर्थिक विकास को एक नई गति प्रदान की। भारत के विकास में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।” इसके अलावा मीडिया से बातचीत में सीएम योगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने देश को विपरीत परिस्थितियों में नेतृत्व दिया था। उनके कार्यकाल में आर्थिक सुधारों को अपनाया गया था।

कृषि और किसानों के लिए स्वामीनाथन के अद्वितीय योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक डॉ एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा का स्वागत करते हुए लिखा, ”प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले डॉ. एमएस स्वामीनाथन को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का निर्णय स्वागतयोग्य है। कृषि और किसानों के कल्याण में उनके उल्लेखनीय योगदानों का सम्मान है। यह सम्मान कृषि को बदलने में उनके अद्वितीय योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”

Blog Tags:योगी आदित्यनाथ

Post navigation

Previous Post: High Court Lucknow : सौर ऊर्जा से जगमगाएगा नया हाईकोर्ट परिसर, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी
Next Post: Shitala Shashthi 2024 : शीतला षष्ठी व्रत से पुत्र और सौभाग्य की प्राप्ति होती है

Related Posts

  • Veer Baal Divas
    Veer Baal Divas : वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में सीएम योगी ने किया श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत Blog
  • ब्रह्मचारिणी
    शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को, जानें विस्तार से Blog
  • होली
    महालया देवपितृकार्ये सर्वपितृ कार्ये शनैश्चरी अमावस्या 14 सितंबर को Blog
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Dhanteras : मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए करें ये उपाय Blog
  • श्रीराम लला के दर्शन
    प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन ढाई लाख से ज्यादा भक्तों ने किए प्रभु श्रीराम लला के दर्शन Blog
  • लता मंगेशकर चौक
    लता मंगेशकर चौक की सुंदरता देख पीएम हुए भाव विभोर, सीएम योगी से ली जानकारी Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Alankara Samaroh
    Alankara Samaroh : जय नारायण विद्या मन्दिर इंटर में प्रतिभा अलंकरण समारोह सम्पन्न धर्म अध्यात्म
  • जय नारायण विद्या मंदिर में उल्लासपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस Sports
  • टेबल टेनिस स्टेट चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों का जलवा Sports
  • Development Projects Launch
    Development Projects Launch : 2024 में 2014 और 2019 से भी बड़े बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकारः सीएम योगी UP Government News
  • Navratri 2023
    Sharad Navratri 2023 : शरद नवरात्रि कब से कब तक है ,कौन-कौन से दिन किस देवीमॉ के स्वरूप की पूजा करनी होगी, पढ़ें पूरी जानकारी Blog
  • Question Hour in UP Legislative Council
    Question Hour in UP Legislative Council : उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बढ़े हैं 40 लाख विद्यार्थी : मुख्यमंत्री UP Government News
  • MLAs had darshan of Shri Ram
    MLAs had darshan of Shri Ram : प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे विधायक, दर्शनों के लिए सीएम योगी का जताया आभार Blog
  • बुलंद हौसलों से अंतरराष्ट्रीय बाडी बिल्डर बनीं नंदिता रावत Health

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme