Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Hariyali Teej
    Akshay Trtiya : अक्षय तृतीया को शुभ कार्य करने हेतु पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • Wimbledon- 2025
    Wimbledon- 2025 : सबालेंका ने स्थानीय दावेदार राडुकानु को दी शिकस्त Sports
  • Shravan month special : भगवान शिव और श्रावण मास का आपस में है बहुत गहरा संबंध धर्म अध्यात्म
  • डॉक्टर मधुलिका
    मरीजों की सेवा में समर्पित है डॉक्टर मधुलिका का जीवन Health
  • होली
    महालया देवपितृकार्ये सर्वपितृ कार्ये शनैश्चरी अमावस्या 14 सितंबर को Blog
  • गणपति बप्पा मोरया
    गणपति बप्पा मोरया की रोचक कथा धर्म अध्यात्म
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक दवा से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • Light Metro : लाइट मेट्रो के रूट प्लान की तैयारी शुरू UP Government News

स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम में न आएं, OTP से सत्यापन कराएं

Posted on December 17, 2024December 17, 2024 By Manish Srivastava No Comments on स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम में न आएं, OTP से सत्यापन कराएं

भ्रमित होने की जरूरत नहीं, सतर्कता ही बचाव और सुरक्षा

  • वन टाइम पासवर्ड से सत्यापन कराएं, स्मार्ट मीटर बिल्कुल मुफ्त है
  • बरेली मंडल के 21 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के यहां लगने हैं स्मार्ट मीटर
  • अब तक 33 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के यहां लगाए गए स्मार्ट मीटर

बरेली। अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगवाने का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं के लिए यह काम की खबर है। स्मार्ट मीटर लगवाने से पहले उपभोक्ताओं को सत्यापन करवाना अनिवार्य है। यह सत्यापन 6 अंकों वाले हैप्पी कोड से ही होगा। इसके लिए बिजली विभाग की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि आपके घर आएंगे और पंजीकृत मोबाइन नंबर के जरिए आपका सत्यापन करेंगे। इसलिए किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और स्मार्ट मीटर लगवाने की प्रक्रिया पूरी करें। खास बात यह है कि स्मार्ट मीटर आपके घरों में बिल्कुल नि:शुल्क लगाया जा रहा है। यदि आपसे कोई पैसे की मांग करता है तो आप तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराएं।

उपभोक्ताओं का सत्यापन इसलिए किया जाता है ताकि इसे पारदर्शी, सुरक्षित और सशक्त बनाया जा सके। बरेली मंडल में 21 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, इनमें से अब तक 33 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।




ओटीपी (सत्यापन कोड) को लेकर मत हों परेशान
विद्युत विभाग ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए यह भी सुनिश्चित किया है कि स्मार्ट मीटर सत्यापन प्रक्रिया के दौरान मिलने वाला ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) केवल पंजीकरण के लिए आवश्यक है। इसलिए इसे लेकर किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए, उपभोक्ताओं को 6 अंकों का ओटीपी अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त होता है, जिसे बिजली विभाग के अधिकृत कर्मचारी के साथ साझा करना होता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित और नि:शुल्क है। सत्यापन के दौरान उपभोक्ता अपने घर आए प्रतिनिधि का ऑथराइज्ड लेटर और पहचान पत्र देख सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्या है?
स्मार्ट मीटर लगाने से पहले की प्रक्रिया यानी “कंज्यूमर इंडेक्सिंग” उपभोक्ता की जानकारी सत्यापित करने के लिए आवश्यक है। इसमें मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज लिए जाते हैं। सत्यापन प्रक्रिया के पूरा होने पर उपभोक्ता को उनके बिजली उपयोग और बैलेंस की जानकारी रियल-टाइम में मिलती है। इतना ही नहीं, बिजली उपयोग की निगरानी और नियंत्रण करने में आसानी भी होती है। इसे डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से और अधिक सुरक्षित बनाया गया है।

स्मार्ट मीटर रिप्लेसमेंट पूरी तरह से नि:शुल्क
इन दिशा-निर्देशों में उपभोक्ताओं के अधिकार सुनिश्चित करते हुए स्पष्ट किया गया है कि स्मार्ट मीटर रिप्लेसमेंट पूरी तरह से नि:शुल्क है, सत्यापन के दौरान किसी भी तरह की राशि नहीं ली जाती है। अगर आपसे कोई इसके लिए राशि की मांग करता है तो ये गैर-कानूनी है। यदि ऐसा होता है, तो उपभोक्ता तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय से विभाग द्वारा कदम उठाया जा सके और आप किसी ठगी के शिकार न हों।

एमवीवीएनएल के ऐप पर मिलेगी पूरी जानकारी
पंजीकरण के बाद आपकी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। इसके बाद जब आपके घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाते हैं, तब आप इसका पूरा फायदा ले सकते हैं। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) का ऐप डाउनलोड कर के बिजली उपयोग, बैलेंस समेत तमाम जानकारियां आपको इसी मोबाइल नंबर पर मिलेंगी और आप बिजली उपयोग पर नियंत्रण व निगरानी भी कर सकते हैं।

General Tags:Smart meter, स्मार्ट मीटर

Post navigation

Previous Post: क्रीड़ा भारती कराएगा ऑनलाइन क्रीडा ज्ञान परीक्षा, Krida Bharti will conduct online sports knowledge test
Next Post: स्वच्छता प्रहरियों ने स्वच्छ और भव्य महाकुंभ का किया जयघोष

Related Posts

  • ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा जय नारायण विद्या मंदिर से हुई रवाना General
  • ओम बिरला
    सदन जितना अधिक चलेगा, लोकतंत्र उतना ही होगा मजबूत- ओम बिरला General
  • Pandit Deendayal Upadhyay
    Pandit Deendayal Upadhyay के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं General
  • ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़
    पत्रकारों की बढ़ाई जाए सुविधाएं, सीएम को भेजी मांगे General
  • यूएई के राष्ट्रपति
    एयरपोर्ट पहुंच मोदी ने की यूएई के राष्ट्रपति की मेजबानी General
  • Rain in Kanpur
    Rain in Kanpur : बारिश ने बिगाड़ा कानपुर का मिजाज General

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • करवा चौथ का मुहूर्त
    Ganesh Chaturthi 2025 : इस बार गणेश चतुर्थी पर बन रहे हैं कई शुभ योग धर्म अध्यात्म
  • Kartik Purnima 2024 : कार्तिक पूर्णिमा को दान करने से मिलता है कई गुणा लाभ, Know the importance of Kartik Purnima धर्म अध्यात्म
  • MLAs had darshan of Shri Ram
    MLAs had darshan of Shri Ram : प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे विधायक, दर्शनों के लिए सीएम योगी का जताया आभार Blog
  • जय नारायण विद्या मंदिर की बास्केटबॉल टीमें लखनऊ में बनी चैंपियन Sports
  • सड़क सुरक्षा पखवाड़ा
    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 22 अप्रैल से 4 मई तक चलेगा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा Education
  • Veer Baal Divas
    Veer Baal Divas : वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में सीएम योगी ने किया श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत Blog
  • यूपी में अब तमंचे नहीं लहराए जाते, डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग से देश को बनाएंगे आत्मनिर्भर : योगी UP Government News
  • Constable Recruitment Exam
    Holi Special Trains : भगत की कोठी-दानापुर, बाड़मेर –हावडा, उदयपुर –कटिहार और श्री गंगानगर जं.-आगरा कैंट होली विशेष गाड़ियों का जानें समय Railway

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme