Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • साढ़े चार हजार विद्यार्थियों को मिलेगा स्मार्टफोन व टैबलेट का उपहार Blog
  • Taekwondo CBSE East Zone
    Taekwondo CBSE East Zone : कानपुर के ऋषिका, अहम, अरनव व प्रांजल करेंगे ताइक्वांडो सीबीएसई ईस्ट जोन में प्रतिभाग Sports
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    Durga Ashtami -2025 : दुर्गा अष्टमी को होगी माता महागौरी की पूजा, जानें पूजा विधि व मुहूर्त धर्म अध्यात्म
  • रथ सप्तमी
    सूर्य नमस्कार के माध्यम से भव्य रूप से रथ सप्तमी मनाएगी क्रीड़ा भारती, देखें वीडियो Education
  • अहाना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप
    20 जनवरी को लखनऊ में ‘अहाना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप’ Sports
  • Rajya Sabha elections :
    Rajya Sabha elections : बसंत पंचमी पर भाजपा के सातों प्रत्याशियों ने किया नामांकन Politics
  • ग्लूकोमा
    IMA Kanpur : ग्लूकोमा की सही समय पर पहचान, जांच और इलाज जरूरी Health
  • कानपुर सहोदया स्कूल योगा प्रतियोगिता
    कानपुर सहोदया स्कूल योगा प्रतियोगिता में चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर व गार्डेनिया पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी Sports
महाकुंभ

Maha Kumbh-25 : महाकुंभ में किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए रेलवे तैयार

Posted on January 6, 2025January 6, 2025 By Manish Srivastava No Comments on Maha Kumbh-25 : महाकुंभ में किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए रेलवे तैयार

प्रयागराज: महाकुंभ-25 में श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ने वाला हैे। सबसे ज्यादा दबाव रेलवे पर होगा। जितनी बड़ी भक्तों की संख्या होगी, उतनी ही बड़ी दुर्घटना की भी आशंका रहेगी। ऐसे में रेलवे हर परिस्थिति से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपनी इन्हीं तैयारियों को परखने के लिए प्रयागराज संगम एवं फाफामऊ जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर मॉकड्रिल किया गया।

महाकुंभ
महाकुंभ

प्रयागराज संगम स्टेशन पर आग लगने की घटना को एकदम वास्तविक रूप देने का प्रयास किया गया। आग पर काबू पाने से लेकर घायलों को उपचार देने तक के सारे घटनाक्रम को दर्शाया गया।

उधर, फाफामऊ जं. स्टेशन पर भीड़ में भगदड़ हो जाने के दृश्य को भी एकदम जीवंत बनाते बनाने का प्रयास किया गया। जिसमें भीड़ पर नियंत्रण करने तथा चोटिल यात्रियों को त्वरित उपचार की व्यवस्था का दृश्य दिखाया गया।




इन दोनों ही मॉकड्रिल में नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, फायर ब्रिगेड विभाग, पीएसी कर्मचारी, रेड हेल्थ सोसायिटी, रेलवे का चिकित्सा विभाग, रेल सुरक्षा बल, वाणिज्य विभाग, राजकीय रेलवे पुलिस तथा संरक्षा विभाग ने सामूहिक रूप से साझा तालमेल के साथ इस पूरी गतिविधि को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।
यह मॉकड्रिल आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और उचित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस पूरी प्रक्रिया में चोटिल यात्रियों की एक सूची तैयार की गई।

महाकुंभ
महाकुंभ

मॉकड्रिल में घायल यात्रियों का तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से चोटिल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इन दोनों ही मॉकड्रिल में पूरी कार्यवाही के दौरान स्थिति पर काबू पाने से लेकर यात्रियों का रेसक्यू करने तक की सम्पूर्ण कार्यवाही को दिखाया गया।

महाकुंभ
महाकुंभ

इस मॉकड्रिल के विषय में मंडल रेल प्रबंधक श्री एसएम शर्मा ने बताया कि रेलवे तथा राज्य प्रशासन के विभिन्न विभागों के आपसी तालमेल के साथ इस पूरे मॉकड्रिल को अत्यंत कुशलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। इस प्रकार की गतिविधि के आयोजन का उद्देश्य रेलकर्मियों को रेलवे में होने वाली किसी भी प्रकार की दुर्घटना के प्रति सजग एवं जागरूक करने और त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करने तथा आपदा प्रबंधन के लिए होता है। उन्होंने आगे बताया कि ऐसे कार्यकलापों से रेलकर्मी मानसिक एवं शारीरिक रूप से इस प्रकार की स्थितियां उत्पन्न होने पर पूरे मनोयोग से सामूहिक रूप से कार्य करने में सक्षम होते हैं।

महाकुंभ
महाकुंभ
महाकुंभ
महाकुंभ
Maha Kumbh-2025 Tags:महाकुंभ

Post navigation

Previous Post: Maha Kumbh 2025 : श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर मिल रही मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम की सुविधा
Next Post: महाकुम्भ- 2025 के लिए अद्भुत कलाकृतियों से सजे प्रयागराज के रेलवे स्टेशन

Related Posts

  • Maha Kumbh 2025
    Maha Kumbh 2025 : श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर मिल रही मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम की सुविधा Maha Kumbh-2025
  • Maha Kumbh-2025
    Maha Kumbh-2025 : महाकुंभ के दौरान रेलगाड़ियों का आवागमन होगा और भी अधिक सुगम Maha Kumbh-2025
  • Maha Kumbh 2025
    Maha Kumbh 2025 : तैयारी महापर्व की, युद्धस्तर पर चल रहा काम, Preparations for the grand festival, work going on at war level Maha Kumbh-2025
  • महाकुम्भ- 2025
    महाकुम्भ- 2025 के लिए अद्भुत कलाकृतियों से सजे प्रयागराज के रेलवे स्टेशन Maha Kumbh-2025
  • श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े
    Maha Kumbh 2025 : नागा संन्यासियों के श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े ने किया महाकुम्भ में प्रवेश Maha Kumbh-2025
  • Maha Kumbh-2025
    Maha Kumbh-2025 : अत्याधुनिक उपकरणों से हो रही ‘संगम’ की सुरक्षा और निगरानी Maha Kumbh-2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Inauguration of electric vehicle manufacturing plant
    Inauguration of electric vehicle manufacturing plant :यूपी अब संभावनाओं को परिणाम में बदलने वाला राज्य : मुख्यमंत्री UP Government News
  • एक सप्ताह के अंदर मिलेंगे आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र UP Government News
  • UTS on Mobile app
    UTS on Mobile app : यूटीएस आँन मोबाइल ऐप के प्रति किया गया जागरूक Railway
  • राधाष्टमी पर्व
    राधाष्टमी पर्व 23 सितंबर को, जानें व्रत और भागवान कृष्ण और राधा के जीवन के बारे में धर्म अध्यात्म
  • Police Exam Big Update
    अखिलेश जी डरते थे कि कहीं चाचा कुर्सी न हथिया लें : सीएम योगी UP Government News
  • Shri Krishna Janmashtami
    Shri Krishna Janmashtami : ग्वाल वालों ने मिलकर फोड़ी मटकी धर्म अध्यात्म
  • Dhanteras
    महालया देवपितृकार्ये सर्वपितृ कार्ये शनैश्चरी अमावस्या 14 सितंबर को Blog
  • टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी
    North Eastern Railway : गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच निर्माण कार्य के चलते गाड़ियों के समय में परिवर्तन Railway

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme