Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • एसएन सेन बालिका महाविद्यालय
    एसएन सेन बालिका महाविद्यालय में 563 छात्राओं को दिए गए स्मार्टफोन Education
  • समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, कारनामे काले: सीएम योगी UP Government News
  • बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप बनाएंगे जेवर में फिल्म सिटी Blog
  • Multiple Talents
    Multiple Talents : चर्चित हस्तियों में शुमार हैं जम्मू की मल्टीपल टैलेंटड अमर चौहान Education
  • परिवहन निगम के ड्राइवर व कन्डक्टर्स को योगी सरकार का तोहफा, अब 1.89 रुपए प्रति किमी की दर से मिलेगा पारिश्रमिक UP Government News
  • कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन का हुआ पंजीकरण, अब नए नाम से करेगी कार्य Sports
  • योनेक्स सनराइज द्वितीय अंडर 19उत्तर प्रदेश स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क में 5 जून से Sports
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जयनारायण के उत्कर्ष ने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में बनाई जगह Blog
प्रीति अरोड़ा

मां के संघर्ष और कड़ी मेहनत से मिस इंडिया बनीं प्रीति अरोड़ा

Posted on December 4, 2023 By Manish Srivastava No Comments on मां के संघर्ष और कड़ी मेहनत से मिस इंडिया बनीं प्रीति अरोड़ा
  • बचपन में ही पिता को खो देने के बाद खुद को बहुत मजबूत किया
  • आज पंजाब के युवकों को अपने जिम में कर रही हैं प्रशिक्षित

मोहाली: एक मां अपने बच्चों को सभी सुख देने और जीवन संवारने के लिए दुनिया का हर कष्ट खुशी-खुशी बर्दाश्त कर लेती है। इन पंक्तियों को चरितार्थ करके दिखाया है प्रीति अरोड़ा की मां बलजिंदर कौर ने। मोरिंडा की प्रीति अरोड़ा ने बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जब मिस इंडिया का खिताब जीता तो उन्होंने इसका पूरा श्रेय अपनी मां को दिया।

प्रीति अरोड़ा
प्रीति अरोड़ा

खिताब जीतकर अपने राज्य पंजाब का नाम रोशन करने वाली प्रीति ने विशेष बातचीत में बताया कि जब वह बहुत छोटी थी तभी पिता का सिर से साया उठ गया था। फिर मां ने लोगों के घरों में काम करके उन्हें पाल पोसकर बड़ा किया।

प्रीति ने बताया कि उनका जीवन इतना आसान नहीं था। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए पहलवानी यानी बाडी बिल्डिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का मन बनाया। जिस जिम ने उन्हें आज पहचान दिलाई है, वहीं वह एक हजार रुपये में नौकरी भी करती थीं।

बाडी बिल्डिंग के क्षेत्र में करियर बनाना काफी महंगा है क्योंकि नियमित रूप से अच्छी डाइट के लिए बहुत पैसों की जरूरत होती है। लेकिन प्रीति अरोड़ा ने हिम्मत नहीं हारी और अपने सपने को पूरा करने के लिए दिन और रात कड़ी मेहनत की और अपना जीवन संवारा।

प्रीति अरोड़ा
प्रीति अरोड़ा

उन्होंने युवाओं खासतौर पर लड़कियों को विशेष सलाह देते हुए कहा कि जीवन में जो इंसान लक्ष्य लेकर चलता है, वही सफल होता है। क्योंकि बिना लक्ष्य के किया गया कोई भी कार्य सफल नहीं होता है। एक खास बात यह भी है कि कड़ी मेहनत और लगन के साथ-साथ खुद पर विश्वास होना भी बहुत जरूरी है।

वर्तमान समय में खुद का जिम चला रही प्रीति पंजाब के युवकों को प्रशिक्षण दे रही हैं ताकि वो भी उनकी तरह अपने शहर और राज्य का नाम देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन कर सकें।

प्रीति अरोड़ा
प्रीति अरोड़ा

https://youtu.be/JQF8GoW4n9g

Sports Tags:Preeti Arora, प्रीति अरोड़ा

Post navigation

Previous Post: Kaal Bhairav Ashtami 5th December : जानें भैरव जी कौन है, कैसे हुई उनकी उत्पत्ति, क्या है उनके पूजा-पाठ के नियम और मन्त्र
Next Post: Kaal Bhairav Ashtami-23 : काल भैरव की इस तरह आराधना से दूर होंगे आपके सारे कष्ट

Related Posts

  • प्रेक्षा तिवारी ,सुविज्ञा कुशवाहा
    District Table Tennis Championship : प्रेक्षा तिवारी ने तिहरा और सुविज्ञा, तारिणी, आशुतोष, दक्ष  ने जीता दोहरा खिताब Sports
  • Wimbledon- 2025
    Wimbledon- 2025 : सबालेंका ने स्थानीय दावेदार राडुकानु को दी शिकस्त Sports
  • बैडमिंटन
    इरशाद अहमद को बैडमिंटन रेफरी परीक्षा में सफलता, कानपुर को मिला गौरव Sports
  • टेबल टेनिस स्टेट चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों का जलवा Sports
  • क्रीड़ा केंद्र
    Inauguration : सरस्वती विद्या मंदिर दामोदर नगर में अटल क्रीड़ा केंद्र का उद्घाटन Sports
  • प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
    प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जय नारायण का रहा दबदबा Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rail Coach Restaurant
    Rail Coach Restaurant : अब ट्रेन के डिब्बे में बैठकर रेस्टोरेंट के खाने का लीजिए मजा Railway
  • लोहड़ी पर्व
    Nag Panchami : पृथ्वी पर कैसे हुई नागों की उत्पत्ति, जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित हृदयरंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
  • Kiradu Temple
    Kiradu Temple : राजस्थान के बाड़मेर में किराडू मंदिर की रोचक कहानी आरती सिंह की जुबानी… यात्रा
  • स्वाति और कनक ने युगांडा में पांच पदक जीतकर रचा भारत का नाम रोशन किया Sports
  • लालकुआँ-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस
    Railway Update : लालकुआँ-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ, स्थानीय जनता और व्यापारियों में खासा हर्ष Railway
  • Health Tips : स्वस्थ रहने के लिए दौड़ना या जॉगिंग बहुत जरूरी : गरिमा Health
  • फुटबॉल टीम का ट्रायल
    सीनियर महिला फुटबॉल टीम का ट्रायल 28 फरवरी को ग्रीनपार्क में Sports
  • UP News
    UP News : उत्तर प्रदेश के 12 शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए जारी हुआ नियुक्ति पत्र UP Government News

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme