Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • जय नारायण के अभिषेक राष्ट्रीय तीरंदाजी में Sports
  • नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण Health
  • Krida Bharti Online Exam : क्रीड़ा भारती कराएगा ऑनलाइन क्रीडा ज्ञान परीक्षा 2025, विजेता को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम Sports
  • Maha Kumbh 2025
    Maha Kumbh 2025 : तैयारी महापर्व की, युद्धस्तर पर चल रहा काम, Preparations for the grand festival, work going on at war level Maha Kumbh-2025
  • South Central Railway
    SCR Bags Two Performance Efficiency Shields – 2023 in the Fields of Civil Engineering and Construction Railway
  • मुख्यमंत्री ने नागरिकों की सभी तरह की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर तत्काल समाधान कराने के दिए निर्देश UP Government News
  • Filariasis Liberation Campaign
    Filariasis Liberation Campaign : फाइलेरिया के लक्षण का न करें इंतजार, दवा का सेवन ही है बचाव: सीएम योगी UP Government News
  • अयोध्या
    अयोध्या में रोज दो लाख से ज्यादा लोग कर रहे दर्शन, एक तिनका भी नहीं हिला : मुख्यमंत्री UP Government News
रामोत्सव 2024

रामोत्सव 2024 : उपेक्षित अयोध्या के दिन गये, यह भाग्योदय वाली श्रीराम की नगरी है

Posted on December 27, 2023December 27, 2023 By Manish Srivastava No Comments on रामोत्सव 2024 : उपेक्षित अयोध्या के दिन गये, यह भाग्योदय वाली श्रीराम की नगरी है
  • स्थानीय लोग इसे आध्यात्मिक ऊर्जा से लबरेज, भौतिक विकास से परिपूर्ण बदलाव की अयोध्या मान रहे
  • बेबाकी से बोले- जमीं और आसमां की कभी तुलना नहीं होती, 2017 के बाद संतोषजनक विकास से समृद्धतम पथ की ओर अग्रसर है अयोध्या
  • राम का नाम, पीएम मोदी-सीएम योगी की मेहनत से हो रहा काम

अयोध्या, 27 दिसंबरः उपेक्षित अयोध्या के दिन अब चले गए। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का नाम, पीएम मोदी-सीएम योगी की मेहनत और रामनगरी के लोगों के साथ से अब यह भाग्योदय वाली श्रीराम की नगरी बन चुकी है। वह अयोध्या, जिसमें राम 500 वर्षों के बाद अपने भव्य महल रूपी मंदिर में विराजमान होंगे। दिव्य-भव्य व नव्य अयोध्या आध्यात्मिक दृष्टिकोण से समृद्ध होने के साथ ही भौतिक रूप से भी विकास के नए सोपानों की ओर अग्रसर है। स्थानीय लोग भी इस अयोध्या को आध्यात्मिक ऊर्जा से लबरेज और भौतिक विकास से परिपूर्ण मानते हैं। बदलाव की यह अयोध्या हर किसी के मन को भा रही है। 2017 के बाद संतोषजनक विकास से अयोध्या समृद्धतम पथ पर की ओर अग्रसर है। 2012 से 17 और उसके बाद की अयोध्या की तुलना पर लोगों ने कहा कि जमीन व आकाश की कभी तुलना नहीं होती। अयोध्या से ग्राउंड रिपोर्ट पर स्थानीय लोगों ने जय श्रीराम के जयकारों संग बेबाकी से अपनी राय रखी।

यह विकास और बदलाव की अयोध्या है
2017 के पहले की अयोध्या संगीनों के साये में थी। तब अनिश्चितता का माहौल था पर अब की अयोध्या विकास और बदलाव वाली है। किसी भी पथ पर चले जाइए, गौरवशाली अयोध्या के दर्शन हो जाएंगे। अयोध्या ही एकमात्र शहर है, जहां 30 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं एक साथ चल रही हैं। पहले लोग अयोध्या सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टिकोण से आते थे पर अब इसके साथ ही पर्यटन, सांस्कृतिक और विकास की नई धारा से जुड़ी अयोध्या देखने आ रहे हैं। अयोध्या समग्र विकास के पायदान पर चढ़ चुकी है, जल्द ही अयोध्या शीर्षतम नगरी होगी।
-सत्येंद्र पांडेय, निकट अटरावां मंदिर

मन की आंखों से देखिए, अयोध्या बदली बदली दिखेगी
अयोध्या को अब भौतिक और मन दोनों आंखों से देखिए। यह बदली बदली ही दिखेगी। 2017 तक जिस अयोध्या को कोई पूछने वाला नहीं था, आज उस अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या धाम का नया रेलवे स्टेशन, भारत रत्न लता मंगेशकर चौक की अलग पहचान, 30 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं साकार रूप ले रही हैं तो अयोध्या बदली ही है। पीएम मोदी और सीएम योगी की दृढ़ इच्छाशक्ति के बलबूते विकास की नई परिभाषा लिखी जा रही है। नया घाट, मेन रोड देखिए, सब बदलाव स्पष्ट है।
-श्रीकृष्ण लाल, बर्तन व्यापारी, अशर्फी भवन मार्ग

सरकार बदली तो सोच बदली, सोच बदली तो विकास हुआ
योगी आदित्यनाथ संत हैं, गोरक्षपीठाधीश्वर हैं। इसलिए उनकी सोच आध्यात्मिक दृष्टि से परिपूर्ण है। इसका परिणाम अयोध्या में दिख रहा है। भगवान राम सूर्य वंश से थे। धर्म पथ पर सूर्य देव के प्रतीक वाले स्तंभ बनाए गए हैं। यह विरासत का सम्मान और अयोध्या की आध्यात्मिकता को बढ़ावा देने के क्रम में अनुपम पहल है। मंदिर के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में भी अयोध्या का विकास हो रहा है। बिजली के तारों को अंडरग्राउंड किया जा रहा। यही तो विकास है। 2017 के पहले अयोध्या क्या, पूरी यूपी का हाल किसी से छिपा नहीं है। सरकार बदली तो सोच बदली, सोच बदली तो विकास हुआ।
-साधना मिश्रा, रामवल्लभा कुंज, जानकी घाट

हर समस्या का समाधान है राम का मंदिर
मर्यादा पुरुषोत्तम का मंदिर हर समस्या का समाधान है। इस मंदिर के कारण स्वरोजगार को बढ़ावा मिल रहा है। पर्यटकों की आमद बढ़ रही है। सरकार और जनता एक-दूसरे के पूरक हैं। योगी सरकार अयोध्या की पौराणिकता और जनता की भावना के अनुरूप कार्य कर रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामायण काल के प्रसंगों से जुड़ी मूर्तियों से लेकर शहर के अंदर तेजी से हो रहे विकास कार्य इसके उदाहरण हैं। जब सभी कार्य संपन्न हो जाएंगे तो अयोध्या कैसी होगी, इसकी कल्पना भी कर पाना मुश्किल है।
-मीरा कौशल, भक्तिपथ मार्ग

धर्म अध्यात्म Tags:रामोत्सव 2024

Post navigation

Previous Post: Employment Fair : राजकीय आईटीआई लखनऊ में 30 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला
Next Post: Badminton Competition : आरल द्विवेदी ने पांच, आयुष कुमार, शार्दुल ने जीते चार खिताब

Related Posts

  • Ashtami Fast
    Ganesh Chaturdashi ke shubh yog : इस बार चार शुभ योगों में मनाई जाएगी श्री गणेश चतुर्दशी धर्म अध्यात्म
  • Hartalika Teej fast
    Hartalika Teej fast : हरतालिका तीज पर कुछ कारगर और चमत्कारिक उपाय धर्म अध्यात्म
  • Chhoti Diwali
    Chhoti Diwali : छोटी दिवाली को ऐसे करें काली पूजा, होगा चमत्कार धर्म अध्यात्म
  • शैलपुत्री
    Lohri-2026 : आखिर क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार, जानें पं हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • ब्रह्मचारिणी
    Shri Ganesh-lakshmi worship : माता लक्ष्मी को मनाने के लिए करें ये उपाय धर्म अध्यात्म
  • Skandamata Fifth Day
    मौनी अमावस्या रविवार 18 जनवरी, पंडित हृदय रंजन शर्मा से जानें महत्व धर्म अध्यात्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • खुशी पांडेय
    जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाती हैं लखनऊ की खुशी पांडेय Blog
  • माघ मेला -2026 के दौरान रेलवे स्टेशनों पर दिशावार मूवमेंट हेतु कलर कोडिंग Railway
  • ताइक्वांडो प्रतियोगिता
    15वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए कानपुर टीम की चयन प्रक्रिया शुरू, पंजीकरण 5 तक Sports
  • जयनारायण स्कूल के अभिषेक का चयन स्कूल नेशनल आर्चरी में Sports
  • IRCTC
    आईआरसीटीसी से शून्य सुविधा शुल्क पर अपने हवाई टिकट बुक करें और कार्ड से लेनदेन पर छूट पाएं Blog
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर में कबड्डी टूर्नामेंट सम्पन्न : सीनियर वर्ग में प्रताप हाउस विजेता, जूनियर में केशव हाउस ने मारी बाजी Sports
  • Shri Ram Navami : श्री राम नवमी 17 अप्रैल को, ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा से जानें महत्त्व Blog
  • Table Tennis Tournament
    Table Tennis Tournament : द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर का टेबल टेनिस टूर्नामेंट में रहा दबदबा Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme