Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • टेबल टेनिस स्टेट चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों का जलवा Sports
  • प्रतियोगिता
    एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज ने नवीन पाठ्यक्रम को बनाया रोचक Education
  • Famous songs of Karva Chauth
    अतिदुर्लभ रवि_पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग मे माघ पूर्णिमा आज धर्म अध्यात्म
  • Kharmas
    Narad Jayanti : ब्रह्माण्ड के प्रथम संवाददाता की महर्षि नारद जयन्ती 25 मई को धर्म अध्यात्म
  • Maha Kumbh-2025
    Maha Kumbh-2025 : महाकुंभ के दौरान रेलगाड़ियों का आवागमन होगा और भी अधिक सुगम Maha Kumbh-2025
  • Railway
    Railway : कीमैन विपिन कुमार का कर्मठता और सतर्कता के लिए सम्मान Railway
  • तिलक को रिटायर्ड आउट करना रणनीतिक फैसला था: जयवर्धने Sports
  • Shardiya Navratri 2023
    Shardiya Navratri 2023 : नवरात्री व्रत के दौरान क्या करें, क्या न करें धर्म अध्यात्म
Solution to Obesity

Solution to Obesity : आधुनिक इलाज से मोटापा से छुटकारा पाना हुआ आसान, विशेषज्ञ डाक्टरों ने दिए सुझाव

Posted on March 4, 2024March 4, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Solution to Obesity : आधुनिक इलाज से मोटापा से छुटकारा पाना हुआ आसान, विशेषज्ञ डाक्टरों ने दिए सुझाव

मनीष श्रीवास्तव, कानपुर: मोटापा स्वास्थ्य का दुश्मन है। ये 270 प्रकार की बीमारियों को जन्म देता है। जिसमें डायबिटीज और ब्लड प्रेशर सबसे खतरनाक है। बदली जीवन शैली से मोटापा जल्दी शरीर पर कब्जा जमा रहा है। ये बातें आईएमए भवन में ‘विश्व मोटापा दिवस‘ या ‘वर्ल्ड ओबेसिटी डे (world obesity day)‘ के अवसर पर विशेषज्ञ डाक्टरों ने कहीं। उन्होंने मोटापे से बचाव और निदान (Solution to Obesity) के तरीके भी बताए। सभी डॉक्टरों ने कहाकि मोटापा आजकल विश्व में एक महत्वपूर्ण बीमारी हो गई है, जिसको कंट्रोल करके लंबी आयु व स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।

IMA Kanpur
IMA Kanpur

मोटापा बना देता है डायबिटिक पेशेंट
आईएमए कानपुर की अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी (Dr Nandini Rastogi) ने बताया कि यह दिवस विश्व में मोटापा यानि अत्याधिक वजन से होने वाली दिक्कतों, बीमारियों व परेशानियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि अधिक वजन वाले लोगों में शुगर की बीमारी की संभावना ज्यादा होती है और शुगर कंट्रोल में भी दिक्कत आती है।

बेरिएट्रिक सर्जरी सर्जरी और बैलून सबसे सफल उपचार
कानपुर के सुप्रसिद्ध गैस्ट्रो फिजिशियन डॉ. पीयूष मिश्रा (Dr. Piyush Mishra) ने बेरिएट्रिक सर्जरी और बैलून को मोटापे पर काबू पाने का सबसे कारगर उपाय बताया। उन्होंने कहा कि मोटापे का सबसे प्रभावी और उत्तम तरीका तो बेरिएट्रिक सर्जरी है। बेरिएट्रिक सर्जरी या चीरे वाली सर्जरी से 30 फीसदी तक वजन कम हो जाता है। इसके बाद दूसरे नंबर पर इंडोस्कोपी का प्रयोग किया जाता है। इसके माध्यम से बिना चीरा लगाए पेट को सिलकर 70 फीसदी तक छोटा कर दिया जाता है। इससे मरीज 12 घंटे बार घर जा सकता है। इससे वजन कम 20 से 22 फीसदी तक कम हो जाता है। अब नया तरीका बैलून है। जो बहुत ही आसान है। इसे पेट में डालकर जगह को भर दिया जाता है। बैलून दो तरीके के होते हैं। पहला एंडोस्कोपी के माध्यम से पेट में बैलून डाल देते हैं, जो 60 से 70 फीसद जगह भर जाती है। अब नया या एडवांस तरीका है कैप्शूल बैलून के रूप में है। कैप्शूल पेट में जाकर बैलून के रूप में फूल जाता है।




आनुवांशिक गुण है मोटापा, बदली जीवन शैली ने कम उम्र में बढ़ाई
डॉ. रघुवीर माथुर (Dr. Raghuveer Mathur) जो की परफेक्ट प्वाइंट के संचालक है। उन्होंने बताया कि मोटापा आनुवांशिक है। जो जींस के माध्यम से अगली पीढ़ी में चला जाता है। ऐसा मोटापा प्रायः मां-बाप जैसा ही होता है। जैसे मां या पिता को हिप या थाई में मोटापे की समस्या है, तो बच्चों में भी वहीं चर्बी जमा होती है। पर चिंता की बात यह है कि अब कम उम्र में ही मोटापे की समस्या हो रही है। कारण बदली जीवन शैली में शरीर का कम उपयोग करना। उन्होंने बताया चर्बी दो प्रकार से शरीर में एकत्र होती है। पहली तो वह जो त्वचा के नीचे एकत्र होती है। उसे कम करना आसान है। पर जो चर्बी अंदरूनी अंगों में चिपकी होती है। जैसे लीवर व किडनी में, इसे कम करना मुश्किल काम होता है।

नई दवाइयां हैं कारगर
कानपुर के सुप्रसिद्ध एंडोक्राइनोलॉजईस्ट डॉ. ऋषि शुक्ला (Dr. Rishi Shukla) ने बताया कि आजकल नई दवाइया आ गई है, जिससे मोटापा और शुगर दोनों कंट्रोल करने में आसानी होती है, लेकिन उसके लिए मरीजों को जागरूक होना पड़ेगा। डॉक्टर से संपर्क करके अपनी दवाइयां व्यवस्थित करनी पड़ेगी।

IMA Kanpur
IMA Kanpur

मोटापे पर काबू करना हो रहा आसान
डॉ. मनीष वर्मा (Dr. Manish Verma) ने बताया कि मोटापा से होने वाली बीमारियां को कम करने के लिए बरिएट्रिक सर्जरी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे मोटापे शुगर बीपी और हार्ट की बीमारियों में सुधार देखा जा रहा है।

जीवन शैली में सुधार आवश्यक
सचिव डॉक्टर कुणाल सहाय (Dr. Kunal Sahay) ने बताया की मोटापा बहुत सारी बीमारियों की जड़ है व एक मोटापे को कम करके आदमी अपनी शुगर, बीपी, यूरिक एसिड जोड़ों की तकलीफ, कोलेस्ट्रॉल, दिल की बीमारी से काफी हद तक बचाव कर सकता है और अपने जीवन शैली में सुधार करके एक अच्छा जीवन जी सकता है।




एहतियात व उपाय

  • दिनचर्या में बदलाव करें
  • यदि दवा चल रही है तो नियमित उपयोग करें
  • खाना कम खाना चाहिए
  • रोटी खाने से पहले सलाद, अंकुरित चने आदि खाकर कुछ पेट भर लें
  • आपरेशन से शुरुआत में मोटापा कम कर लें क्योंकि जब डायबिटीज या अन्य बीमारी की वजह से यदि कोई अंग खराब हो गया तो कोई लाभ नहीं

https://youtu.be/FVQynAgKZ5c

Health Tags:Dr Nandini Rastogi, Dr. Kunal Sahay, Dr. Raghuveer Mathur, IMA Kanpur, solution to obesity, World Obesity Day

Post navigation

Previous Post: Sports Competition of Izzatnagar Mandal : रेलवे सुरक्षा बल ने परिचालन विभाग को 25-5 एवं 25-6 से हराया
Next Post: Mahashivratri-2024 : इस महाशिवरात्रि पर अपनी राशि अनुसार करें शिवजी का पूजन

Related Posts

  • Arthritis : गठिया आज विश्व की बहुत तेज बढ़ती हुई बीमारी है : डॉ एके अग्रवाल Health
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    अच्छे इलाज की सही जानकारी देने में मीडिया का रोल अहम : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    कारगर इलाज के लिए चिकित्सक और मरीज के बीच भरोसा बहुत जरूरी : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • होम्योपैथी चिकित्सा
    होम्योपैथी चिकित्सा में दवा का सही चयन जरूरी: डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • IMA: 25 अगस्त को विशाल स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर Health
  • डॉक्टर मधुलिका
    मरीजों की सेवा में समर्पित है डॉक्टर मधुलिका का जीवन Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Railway update
    Railway update : हल्द्वानी में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुये कई गाड़ियों को किया गया निरस्त Railway
  • Saree ka Fashion : भारतीय परिधान की मिसाल है साड़ी : डा. रोशनी टाक मनोरंजन
  • कानपुर
    कानपुर को अयोध्या और चित्रकूट की श्रेणी में स्थापित करने पर हुआ मंथन धर्म अध्यात्म
  • Kartik Purnima
    Rakshabandhan : रक्षाबन्धन पर्व बनाने की परम्परा कैसे शुरु हुई, जानें इतिहास एवं पूजा विधि! धर्म अध्यात्म
  • Vaibhav Suryavanshi "s Record
    Vaibhav Suryavanshi “s Record : वैभव सूर्यवंशी ने युवा वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले वाले खिलाड़ी बने, भारत ने सीरीज पर कब्जा किया Sports
  • इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने श्रमदान कर स्वच्छता की अलख जगाई Railway
  • सुशासन दिवस पर चार दिवसीय ओपन कोर्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण के साथ समापन Sports
  • साढ़े चार हजार विद्यार्थियों को मिलेगा स्मार्टफोन व टैबलेट का उपहार Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme