Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप
    नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में गरिमा ने जीता सिल्वर Sports
  • Arthritis : गठिया आज विश्व की बहुत तेज बढ़ती हुई बीमारी है : डॉ एके अग्रवाल Health
  • लिफ्ट/एस्कलेटर की सुरक्षा
    लिफ्ट/एस्कलेटर की सुरक्षा-संरक्षा सुनिश्चित करने प्रदेश में लागू होगा कानून: मुख्यमंत्री UP Government News
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : जय नारायण के शटलर एक बार फिर राष्ट्रीय बैडमिंटन में Sports
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    मां वैष्णो देवी का प्रसाद मानव सेवा का फल : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • Durga Navami
    Shri Ram Navami : जानें श्री राम नवमी की पूजा विधि, व्रत कथा और व्रत का फल धर्म अध्यात्म
  • संजीव पाठक चेयरमैन, विवेक कोहली और अरुण बनर्जी बने उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के नए अध्यक्ष एवं गीता टंडन बनीं वाइस प्रेसिडेंट Sports
  • देश और मानव सेवा के लिए जाने जाते हैं डॉ. दीपक शुक्ला Health
उत्तर प्रदेश की झांकी

उत्तर प्रदेश की झांकी को मिला द्वितीय पुरस्कार

Posted on January 30, 2024January 30, 2024 By Manish Srivastava No Comments on उत्तर प्रदेश की झांकी को मिला द्वितीय पुरस्कार
  • गणतंत्र दिवस समारोह 2024 में ‘विकसित भारत-समृद्ध विरासत’ थीम पर सजाई गई थी यूपी की झांकी
  • अनवरत पांचवें वर्ष उत्तर प्रदेश को मिला सम्मान, प्रदेश के सूचना निदेशक को सौंपा गया प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न
  • झांकी में दिखाई दी थी योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर की झलक

लखनऊ, 30 जनवरीः सीएम योगी के नेतृत्व में विकास के ट्रैक पर तेजी से दौड़ रहे उत्तर प्रदेश को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2024 में यूपी की मनोरम झांकी ने सभी का दिल जीत लिया। ‘विकसित भारत-समृद्ध विरासत’ की थीम पर सजाई गई उत्तर प्रदेश की झांकी को 75वें गणतंत्र दिवस पर द्वितीय पुरस्कार मिला है। मंगलवार को नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक शिशिर को भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया। 26 जनवरी को 16 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के साथ ही 9 अलग-अलग मंत्रालयों व विभागों की कुल 25 झांकियां निकली थीं। इसमें पीपुल्स च्वॉइस के आधार पर उत्तर प्रदेश ने दूसरा स्थान हासिल किया।




अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की थीम पर सजाई गई उत्तर प्रदेश की इस झांकी ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसमें पांच वर्ष के रामलला को हाथों में धनुष लिए दर्शाया गया था। झांकी पर ऋषि-मुनियों के साथ सनातन परंपरा और महाकुंभ आयोजन का अद्भुत नजारा देखने को मिला। साथ ही रैपिड रेल,ब्रह्मोस मिसाइल के प्रदर्शन तकनीक के साथ ही आत्मनिर्भर होते यूपी की झलक पेश कर रहा था।

अनवरत पांचवें वर्ष मिला उत्तर प्रदेश को सम्मान
उत्तर प्रदेश के लिए यह गौरव का क्षण है। उत्तर प्रदेश को गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षक झांकी के लिए अनवरत पांचवें वर्ष सम्मानित किया गया। 2020 में यूपी की झांकी को द्वितीय, 2021 व 2022 में प्रथम पुरस्कार मिला था। 2023 में पीपुल्स च्वॉइस श्रेणी में द्वितीय व तृतीय पुरस्कार यूपी के खाते में आया। वहीं 2024 में भी पीपुल्स च्वॉइस श्रेणी में उत्तर प्रदेश की झांकी दूसरे स्थान पर रही।

उत्तर प्रदेश की झांकी
उत्तर प्रदेश की झांकी
उत्तर प्रदेश की झांकी
उत्तर प्रदेश की झांकी

https://youtu.be/yvGyTAuWfaY

Blog Tags:उत्तर प्रदेश की झांकी

Post navigation

Previous Post: Ayodhya Greenfield Township : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी
Next Post: रथ सप्तमी के अवसर पर क्रीड़ा भारती आयोजित करेगा सूर्य नमस्कार सप्ताह

Related Posts

  • हरतालिका तीज व्रत (गौरी तृतीया व्रत)विशेष 18 सितंबर 2023 दिन सोमवार Blog
  • Veer Baal Divas
    Veer Baal Divas : वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में सीएम योगी ने किया श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत Blog
  • होली
    क्या भगवान श्रीगणेश साक्षात् श्रीकृष्ण का ही स्वरूप है, आइए जानें Blog
  • प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से पीएम का काशी में अभिनंदन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Blog
  • पीसीएस जे उत्तीर्ण होने पर ब्रजेश पटेल को मिला जयनारायण रत्न अवॉर्ड Blog
  • Ayodhya
    Ayodhya : पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नव्य अयोध्या धाम Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Writer Rohit Rana
    Writer Rohit Rana : मेरठ के रोहित राणा की कलम से अब बनेंगी बाॅलीवुड की फिल्में मनोरंजन
  • Shri Hanuman Jayanti
    Shri Hanuman Jayanti : हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को, जब हनुमान जी गए शिक्षा ग्रहण करने धर्म अध्यात्म
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट
    प्रदेश का पहला जिला रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 26 से कानपुर में Sports
  • ब्रह्मचारिणी
    Chaitranavratri Second Day : द्वितीय ब्रह्मचारिणी 20मार्च 2026, शुक्रवार धर्म अध्यात्म
  • नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप
    नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में गरिमा ने जीता सिल्वर Sports
  • ब्रह्मचारिणी
    Shravan month special : शिव जी पर चढ़ाये गये प्रसाद को ग्रहण करने से मिट जाते हैं समस्त पाप धर्म अध्यात्म
  • बास्केटबॉल
    कानपुर की बास्केटबॉल बालिका टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची Sports
  • IRCTC
    IRCTC : आईआरसीटीसी लाया है अयोध्या से अंगकोरवाट-वियतनाम एवं कंबोडिया का पैकेज-पार्टः2 Railway

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme