Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • योगी आदित्यनाथ
    चौधरी चरण सिंह सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के साधक : योगी आदित्यनाथ Blog
  • Kartik Purnima
    Govardhan Puja : गोवर्धन की पूजा विधि, पूजा सामग्री और प्राचीन कथा Govardhan Puja worship method, worship material and ancient story Festival
  • आशुतोष सत्यम झा
    आशुतोष सत्यम झा बने विद्या भारती राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के संयोजक Sports
  • Malaysian Open
    Malaysian Open : सिंधु मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में, सात्विक और चिराग हारे Sports
  • Kanpur Polytechnic
    Kanpur Polytechnic : पाॅलीटेक्निक छात्र नौकरी देने वाले बनें, न कि लेने वाले Education
  • इनविटेशन वेटरंस डबल्स बैडमिंटन
    इनविटेशन वेटरंस डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट मनीष कुमार खरवार व राजेंद्र रावत की जोड़ी ने जीता Sports
  • Multiple Talents
    Multiple Talents : चर्चित हस्तियों में शुमार हैं जम्मू की मल्टीपल टैलेंटड अमर चौहान Education
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    अच्छे इलाज की सही जानकारी देने में मीडिया का रोल अहम : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health

बीमारी से मुक्ति के लिए डॉक्टर पर विश्वास कर नियमित इलाज जरूरी : डॉ मेनका

Posted on January 25, 2026January 25, 2026 By Manish Srivastava No Comments on बीमारी से मुक्ति के लिए डॉक्टर पर विश्वास कर नियमित इलाज जरूरी : डॉ मेनका
  • डॉक्टर से बीमारी के लक्षण छिपाने पर इलाज लंबा या बेअसर सकता है
  • बिना किसी रुकावट के हर दिन समय पर दवा लेने से उसका प्रभाव दिखता है
  • हर कीमत पर डॉक्टर की महत्वपूर्ण सलाह का पालन करना अनिवार्य होता है

कानपुर: किसी भी बीमारी से पूरी तरह से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले तो संबंधित डॉक्टर पर विश्वास करना बहुत ही जरूरी है। इसके साथ उसकी सलाह और दवा का नियमित समय से उपयोग करना ही एकमात्र उपाय है। यह कहना है कानपुर और आसपास जिलों में मशहूर सीनियर होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ मेनका का।

अक्सर लोगों को अपने डॉक्टर से यह शिकायत रहती है कि हम काफी दिनों से इलाज करवा रहे हैं पर अभी पूरी तरह से आराम नहीं मिला। बिना किसी ठोस कारण के वह जल्दी-जल्दी डॉक्टर भी बदलते रहते हैं। भ्रम की स्थिति होने के कारण उनकी बीमारी ठीक के होने की बजाय और जटिल होने का खतरा बढ़ जाता है। आप चाहें किसी से भी इलाज करवाएं। इलाज करने का चाहे कोई भी हो जैसे एलोपैथिक, होम्योपैथिक या फिर आयुर्वेदिक। आपको समय तो देना ही होगा।

इस विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए कानपुर की मशहूर होम्योपैथिक डॉक्टर मेनका ने बताया कि कुछ मरीज इलाज तो करवाते हैं पर अपनी मनमानी भी करते हैं या दूसरे शब्दों में कहें तो घोर लापरवाही भी करते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि मैंने किसी मरीज को किसी लिक्विड दवा की 18 बूंदें लेने को कहा है तो वह 5 या फिर 10 ही बूंदें लेता है। इसके अलावा समय का भी ध्यान नहीं रखता है यानी सुबह की दवा शाम को और शाम की दवा सुबह खाता है और कभी-कभी कोई एक या दो खुराक खाता भी नहीं है। परिणामस्वरूप ऐसा करने से दवा का बीमारी पर कोई असर नहीं पड़ता है।




मरीज की इम्यूनिटी के हिसाब से तैयार होती है होम्योपैथिक दवा तैयार

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हर बीमारी और मरीज की इम्यूनिटी सिस्टम के हिसाब से होम्योपैथिक दवा तैयार की जाती है। जब सही मानक में दवा का उपयोग नहीं किया जाएगा तो लंबे समय तक भी दवा का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यदि अनियमित रहने का स्वभाव मरीज का बन जाता है तो डॉक्टर या विधा को बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अपनी बात को जारी रखते हुए डॉक्टर मेनका ने बताया कि होम्योपैथिक उपचार बहुत ही सरल और पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं क्योंकि इसमें शरीर के अनुकूल ही कंपोनेंट तैयार किया जाता है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मरीज को कभी भी डॉक्टर से बीमारी से संबंधित कोई भी जानकारी छिपानी नहीं चाहिए। जैसे बीमारी कितने दिनों से, इससे पहले कभी संबंधित बीमारी कभी हुई और उसका इलाज करवाया, इस दौरान संबंधित दवाओं का सेवन किया, दवा से कोई साइड इफेक्ट हुआ, उचित और नियमित जांच करवाई की नहीं और पिछले डॉक्टर ने आपको क्या सलाह दी इत्यादि। यह बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदु हैं जिन्हें अपने डॉक्टर को जरूर बताना चाहिए। यह बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए कि महंगा और लंबा इलाज कराने से नहीं बल्कि उचित व नियमित इलाज करवाने से ही किसी भी बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। होम्योपैथिक उपचार के दौरान महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। जब भी आप दवा खा रहे तो इस दौरान दही, केला, खटाई, प्याज जैसी चीजों से परहेज़ करना चाहिए।

इसके अलावा दवा खाने के दौरान कभी भी चाकलेट कॉफी से परहेज करना चाहिए। वहीं गोली ली या टैबलेट को हाथ में लेकर नहीं बल्कि कागज पर रखकर खाना चाहिए। कभी भी इलाज के दौरान बीच में दवा किसी भी सूरत में बंद नहीं करनी चाहिए। साथ ही तय मात्रा से कम या ज्यादा दवा लेने से प्रभाव कम हो जाता है। संभवतः इलाज लंबे समय तक खिंच जाता है।

Health Tags:डॉ मेनका

Post navigation

Previous Post: रागेन्द्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकेडमी में वर्ष की पहली बैडमिंटन प्रतियोगिता का रोमांच जारी
Next Post: प्रथम रागेन्द्र स्वरूप मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन

Related Posts

  • नियमित एक्सरसाइज से शरीर को बना सकते हैं सुडौल : गरिमा Health
  • ऋषिकेश में कोरोना के दो मामले मिले, सतर्कता बढ़ी स्वास्थ्य सचिव बोले-किसी तरह की डर जैसी कोई स्थिति नहीं Health
  • फिटनेस मॉडल गरिमा बरनोलिया
    महत्वपूर्ण हेल्थ टिप्स फिटनेस मॉडल गरिमा बरनोलिया के संग Health
  • Dental Care in Winter
    Dental Care in Winter : ठिठुरन वाली ठंड से रहे सावधान वरना गिरेंगे दांत Health
  • नवनीत कौर
    सफलता का दूसरा नाम है दिल्ली की एथलीट नवनीत कौर Health
  • डॉक्टर मधुलिका
    मरीजों की सेवा में समर्पित है डॉक्टर मधुलिका का जीवन Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Inauguration of electric vehicle manufacturing plant
    Inauguration of electric vehicle manufacturing plant :यूपी अब संभावनाओं को परिणाम में बदलने वाला राज्य : मुख्यमंत्री UP Government News
  • ऋषिकेश में कोरोना के दो मामले मिले, सतर्कता बढ़ी स्वास्थ्य सचिव बोले-किसी तरह की डर जैसी कोई स्थिति नहीं Health
  • Kharmas
    Rakshabandhan :रक्षाबन्धन में राखी या रक्षासूत्र बांधने का जानें सर्वोत्तम मुहूर्त Blog
  • फेमस माडल
    फेमस माडल के साथ ब्यूटी मेकअप एक्सपर्ट भी हैं आरती पाल Motivation
  • Kharmas
    Rishi Panchami 28 August : ऋषि पंचमी का व्रत, कथा और पूजन विधि जानें धर्म अध्यात्म
  • Ayodhya Ram mandir
    Ayodhya Ram mandir : रामलला के दर्शन को एक जनवरी से चलेगी विशेष बस UP Government News
  • Maha Kumbh 2025
    Maha Kumbh 2025 : तैयारी महापर्व की, युद्धस्तर पर चल रहा काम, Preparations for the grand festival, work going on at war level Maha Kumbh-2025
  • India vs New Zealand practice
    India vs New Zealand practice : अभ्यास सत्र में लय में दिखे रोहित शर्मा और विराट कोहली Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme