Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • उत्कर्ष वर्धन सिंह ने शूटिंग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जीता रजत पदक Sports
  • टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी
    North Eastern Railway : गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच निर्माण कार्य के चलते गाड़ियों के समय में परिवर्तन Railway
  • Padma Shri Award 2024 : यूपी की 12 विभूतियों को मिलेगा पद्म श्री पुरस्कार Blog
  • Krida Bharti Online Exam : क्रीड़ा भारती कराएगा ऑनलाइन क्रीडा ज्ञान परीक्षा 2025, विजेता को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम Sports
  • Shradh 2023
    Shradh 2023 : श्राद्ध में तर्पण से मिलता है पूर्वजों का आशीर्वाद, जानें अनुष्ठान, विशष स्थान, रखें एहतियात Blog
  • Surya Namaskar Week
    Surya Namaskar Week : सूर्य नमस्कार सप्ताह के चौथे दिन उत्साह पहुंचा चरम पर, देखें वीडियो Sports
  • Famous songs of Karva Chauth
    भगवान शिव जी को आखिर क्यों इतना प्रिय है बिल्वपत्र, क्या-क्या चढ़ाने से क्या मिलता है लाभ धर्म अध्यात्म
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : आरल द्विवेदी ने पांच, आयुष कुमार, शार्दुल ने जीते चार खिताब Sports
Renewable Energy

Renewable Energy : अब रिन्यूएबल एनर्जी से रौशन होगा प्रदेश

Posted on February 24, 2024February 24, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Renewable Energy : अब रिन्यूएबल एनर्जी से रौशन होगा प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश में एक लाख करोड़ से अधिक के रिन्यूएबल एनर्जी (Renewable Energy) प्रोजेक्ट्स की हुई शुरुआत
  • सोनभद्र में ग्रीनको ग्रुप ने 17,181 करोड़ की लागत से पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ
  • चंदौली में एक्मे ने 9450 करोड़ की लागत से शुरू की परियोजना, देगा 2500 रोजगार के अवसर
  • प्रयागराज, बाराबंकी, शाहजहांपुर, पीलीभीत और चंदौली में रिलायंस कर रहा 675 करोड़ का निवेश
  • टाटा पावर पूरे उत्तर प्रदेश में 500 करोड़ के रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर कर रहा है कार्य

लखनऊ, 24 फरवरी। उत्तर प्रदेश अब परंपरागत ऊर्जा ही नहीं, बल्कि वैकल्पिक ऊर्जा यानी रिन्यूएबल एनर्जी (Renewable Energy) में भी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0) के जरिए प्रदेश में एक लाख करोड़ से अधिक की रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी परियोजनाओं का भूमि पूजन हुआ है। इन परियोजनाओं में सोनभद्र में ग्रीनको ग्रुप, चंदौली में एक्मे और प्रदेश के विभिन्न शहरों में रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियां अपनी यूनिट्स के माध्यम से प्रदेश को रौशन करने जा रही हैं। मालूम हो कि 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से जीबीसी 4.0 के तहत ₹10 लाख करोड़ की 14 हजार से अधिक परियोजनाओं का भूमि पूजन संपन्न हुआ था।




सोनभद्र, चंदौली, टाटा पावर ने किया निवेश
जिन परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया गया है, उनमें सबसे महत्वपूर्ण परियोजना ग्रीनको की है। ग्रीनको ग्रुप सोनभद्र में 17,181 करोड़ की लागत से पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया है। परियोजना की परिकल्पना 3660 मेगावाट / 21960 मेगावाटएच भंडारण क्षमता के ऑफ-स्ट्रीम क्लोज्ड लूप पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट (ओसीपीएसपी) के रूप में की गई है। इससे 300 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त एक्मे 9450 करोड़ की लागत से चंदौली में अपनी परियोजना शुरू कर रहा है, जिसमें 2500 रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी तरह रिलायंस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, बाराबंकी, शाहजहांपुर, पीलीभीत और चंदौली में 675 करोड़ की लागत से रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट किया है। इस उद्यम के माध्यम से रिलायंस यूपी के अंदर 4000 से ज्यादा लोगों को रोजगार प्रदान करेगा। यही नहीं, टाटा पावर रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड पूरे उत्तर प्रदेश में 500 करोड़ की परियोजना शुरू कर रहा है, जिससे 5000 लोग रोजगार का लाभ उठाएंगे।




कई बड़ी कंपनियों ने की प्रोजेक्ट की शुरुआत
ग्रीनको, एक्मे, रिलायंस और टाटा पावर जैसे बड़े समूहों के अतिरिक्त कई अन्य बड़े नाम भी रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में यूपी को विकसित प्रदेश बनाने जा रहे हैं। इन नामों में अवादा वाटरबैट्री प्रा. लि., एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी प्रा. लि., एम्यूनरा इंफ्राटेक एंड एग्रीटेक प्रा. लि., नेवेली यूपी पावर लि., फोर्थ पार्टनर एनर्जी प्राइवेट लि., एएमपी एनर्जी इंडिया, सनसोर्स एनर्जी, गेल इंडिया, एनर्बोस्टा सोलर सिस्टम प्रा.लि., एमप्लस सोलर शक्ति प्रा. लि., ग्रीनब्लूम एनर्जी प्रा. लि., रिलायंस इंडस्ट्रीज लि., जागेर रिन्यूएबल्स प्रा. लि. और पेक्स इंफ्रा जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। इनके माध्यम से प्रदेश में हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू हो रही हैं, जिससे हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही प्रदेश रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा और पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम होगी।

सीएम योगी के प्रयासों का असर
बता दें कि प्रदेश के विकास के साथ-साथ ऊर्जा की मांग में भी अनवरत बढ़ोतरी हो रही है। ऊर्जा के परम्परागत स्रोत सीमित होने तथा उनके दोहन से पर्यावरणीय प्रदूषण का भी खतरा बढ़ा है। ऐसे में योगी सरकार रिन्यूएबल एनर्जी को प्रोत्साहित कर रही है। रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी अधिक से अधिक परियोजनाएं प्रदेश में शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयासरत हैं। योगी सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि रिन्यूएबल एनर्जी पर आधारित बड़ी परियोजनाओं की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रदेश में पहले से ही ग्रिड कंबाइंड सोलर पावर जनरेशन और रूफ टॉप पावर जनरेशन की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। अब इस क्षेत्र में होने वाले लाखों करोड़ के निवेश से ना सिर्फ यूपी रिन्यूएबल एनर्जी का हब बनेगा, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावना भी बढ़ेगी।

UP Government News Tags:Energy News, Renewable Energy, UP News

Post navigation

Previous Post: Phalgun Month : फाल्गुन माह का जानिए क्या है धार्मिक और पौराणिक महत्व
Next Post: Police Exam Big Update : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त

Related Posts

  • Light Metro : लाइट मेट्रो के रूट प्लान की तैयारी शुरू UP Government News
  • Bumper Employment
    Bumper Employment : कानपुर और बुलंदशहर जैसे शहरों में मिलेगा बंपर रोजगार UP Government News
  • Question Hour in UP Legislative Council
    Question Hour in UP Legislative Council : उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बढ़े हैं 40 लाख विद्यार्थी : मुख्यमंत्री UP Government News
  • वृद्धजनों के हुनर से सजा मंच, रामलीला का भावपूर्ण हुआ मंचन UP Government News
  • Inauguration of electric vehicle manufacturing plant
    Inauguration of electric vehicle manufacturing plant :यूपी अब संभावनाओं को परिणाम में बदलने वाला राज्य : मुख्यमंत्री UP Government News
  • लिफ्ट/एस्कलेटर की सुरक्षा
    लिफ्ट/एस्कलेटर की सुरक्षा-संरक्षा सुनिश्चित करने प्रदेश में लागू होगा कानून: मुख्यमंत्री UP Government News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • बीमारी से मुक्ति के लिए डॉक्टर पर विश्वास कर नियमित इलाज जरूरी : डॉ मेनका Health
  • Ayodhya
    Ayodhya : पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नव्य अयोध्या धाम Blog
  • Ganpati Immersion : श्री गणपति विसर्जन 28 सितंबर को, जानें शुभ मुहूर्त और बिदाई पूजन के नियम धर्म अध्यात्म
  • इलाज का बेहतरीन तरीका है डॉक्टर मधुलिका की सफलता का आधार Health
  • Fitness Modeling
    Fitness Modeling : ज्योति सिंह ने जीता गोल्ड, अहाना की स्पेशल पोजिंग पर बजी जमकर तालियां Sports
  • India vs England 2nd test match
    India vs England 2nd test match : रन मशीन’ गिल और तेज गेंदबाजों ने भारत को जीत के करीब पहुंचाया Sports
  • Moto GP India
    Moto GP India : सीएम योगी ने भारत मोटो जीपी के विजेता मार्को बेजेची को प्रदान की ट्रॉफी Sports
  • Constable Recruitment Exam
    Holi Special Trains : भगत की कोठी-दानापुर, बाड़मेर –हावडा, उदयपुर –कटिहार और श्री गंगानगर जं.-आगरा कैंट होली विशेष गाड़ियों का जानें समय Railway

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme