Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Police Exam Big Update
    Police Exam Big Update : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त UP Government News
  • फुटबॉल टीम का ट्रायल
    सीनियर महिला फुटबॉल टीम का ट्रायल 28 फरवरी को ग्रीनपार्क में Sports
  • Ashtami Fast
    Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति पर दिया गया दान बढ़कर पुनः प्राप्त होता है 100 गुना धर्म अध्यात्म
  • नियमित एक्सरसाइज से शरीर को बना सकते हैं सुडौल : गरिमा Health
  • Dhanteras
    Dhanteras 2023 : धनतेरस पर ये उपाय किया तो बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा धर्म अध्यात्म
  • TSH Stag Global 3rd यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 14 से Sports
  • नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण Health
  • कार्तिक पूर्णिमा
    द्वितीय ब्रह्मचारिणी 10 अप्रैल, जानें पूजा विधि धर्म अध्यात्म

Light Metro : लाइट मेट्रो के रूट प्लान की तैयारी शुरू

Posted on September 24, 2023September 24, 2023 By Manish Srivastava No Comments on Light Metro : लाइट मेट्रो के रूट प्लान की तैयारी शुरू
  • बरेली समेत छह शहरों में लाइट मेट्रो के संचालन पर कवायद तेज
  • कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान की कवायद में जुटी राइट्स एजेंसी
  • लखनऊ की कार्यदायी एजेंसी बरेली में लाइट मेट्रो रूट बना रही
  • बरेली विकास प्राधिकरण और राइट्स अफसरों के बीच हुआ मंथन

24 सितंबर, बरेली। स्मार्ट सिटी में लाइट मेट्रो (Light Metro) दौड़ाने के लिए अफसरों ने कवायद तेज कर दी है। सीएमपी (कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान) पर कवायद शुरू हो गई है। स्मार्ट सिटी में कहां कहां लाइट मेट्रो का संचालन होगा इसको लेकर रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। कार्यदायी एजेंसी राइट्स और बरेली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच मंथन शुरू हो गया है। पुराने सर्वे और नये रूट प्लान के मुताबिक डीपीआर का खाका खींचा जा रहा है।

योगी सरकार ने बरेली समेत प्रदेश के छह शहरों में लाइट मेट्रो के संचालन को हरी झंडी दी थी। 2024 से पहले इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की तैयारी हो रही है। कार्यदायी संस्था राइट्स के विशेषज्ञों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे कर रूट तय किए थे। रूट में अधिक व्यस्तता वाले एयरपोर्ट से सेटेलाइट, सेटेलाइट से रेलवे स्टेशन को पहले चरण में बनाने का प्लान बनाया था। प्लान पर अंतिम मुहर लगाने से पहले अफसरों ने जनप्रतिनिधियों के साथ सर्वे और रूट को साझा करते हुए चर्चा भी की थी। कार्यदायी संस्था द्वारा अब तक किए गए सर्वे के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।




2041 तक की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार होगी डीपीआर

स्मार्ट सिटी बरेली में लाइट मेट्रो के संचालन का प्लान 2041 तक की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। जानकारों ने बताया कि मेट्रो लाइट की एक ट्रेन में तीन छोटे कोच होंगे। एक कोच में 70 से 80 के बैठने की क्षमता होगी। डीपीआर बनाने के लिए राइट्स को जिम्मेदारी सौपी गई है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। डीपीआर बनने के बाद कोच का डिजाइन, उसकी पटरी बिछाने के लिए अन्य कार्य शुरू कराया जाएगा।
शहर में लाइट मेट्रो का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए राइट्स समेत अन्य तकनीकी डेलीगेड्स बाहर से आएंगे। लाइट मेट्रो का परिचालन पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) पद्धति पर भी हो सकता है। जिसमें स्टेशनों को लीज पर दिया जाता है और इससे होने वाली कमाई से शासन से लेकर संचालन एजेंसी को भी फायदा होता है। इसी तर्ज पर बरेली में भी लाइट मेट्रो का संचालन की तैयारी हो रही है। हालांकि अभी डीपीआर तैयार की जा रही है।

परियोजना पर खर्च होंगे पांच हजार करोड़

करीब 20 किलोमीटर लंबाई वाले रूट के लिए कार्यदायी संस्था राइट्स के साथ 1.16 करोड़ रूपये में अनुबंध पहले ही बीडीए का हो चुका है। इस रकम से राइट्स डीपीआर तैयार करेगी। अफसरों के अनुसार लाइट मेट्रो चलाने के लिए करीब पांच हजार करोड़ रूपये लागत आएगी। हालांकि डीपीआर बनने के बाद ही लागत स्पष्ट हो पाएगी। वीडियो उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने बताया कि लाइट मेट्रो के लिए कार्यदायी एजेंसी के अधिकारियों के साथ मंथन हो रहा है। डीपीआर तैयार होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल राइट्स की टीम लगातार शहर का सर्वे कर रही हैं।

UP Government News Tags:Bareilly News, Light metro route plan, UP Government kiy yojnayn

Post navigation

Previous Post: नवाबी शहर लखनऊ के दमदार बॉडीबिल्डर पहुंचे कानपुर
Next Post: Moto GP India : सीएम योगी ने भारत मोटो जीपी के विजेता मार्को बेजेची को प्रदान की ट्रॉफी

Related Posts

  • उत्तर प्रदेश में शीघ्र जारी होगी ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी UP Government News
  • ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट
    ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम लायी योगी सरकार UP Government News
  • Ayodhya Ram mandir
    Ayodhya Ram mandir : रामलला के दर्शन को एक जनवरी से चलेगी विशेष बस UP Government News
  • लखनऊ मेट्रो
    Lucknow Metro : लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली एनपीजी की मंजूरी UP Government News
  • High Court Lucknow
    High Court Lucknow : सौर ऊर्जा से जगमगाएगा नया हाईकोर्ट परिसर, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी UP Government News
  • Filariasis Liberation Campaign
    Filariasis Liberation Campaign : फाइलेरिया के लक्षण का न करें इंतजार, दवा का सेवन ही है बचाव: सीएम योगी UP Government News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • World cup 2023
    World cup 2023 : फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत: क्रिस गेल Sports
  • Health : स्वस्थ रहने पर ही हर काम में सफल होंगे : प्राची दीक्षित Health
  • Maha Kumbh-2025
    Maha Kumbh-2025 : महाकुंभ के दौरान रेलगाड़ियों का आवागमन होगा और भी अधिक सुगम Maha Kumbh-2025
  • Ayodhya
    Ayodhya : अयोध्या की सड़कों पर मोदी का हुआ अभूतपूर्व स्वागत Blog
  • Navratri 2023
    Sharad Navratri 2023 : शरद नवरात्रि कब से कब तक है ,कौन-कौन से दिन किस देवीमॉ के स्वरूप की पूजा करनी होगी, पढ़ें पूरी जानकारी Blog
  • Delhi Capitals vs Mumbai Indians
    Delhi Capitals vs Mumbai Indians : अपने ही मैदान पर टूटा दिल्ली की जीत का क्रम, , मुंबई ने 12 रन से हराया Sports
  • Veer Baal Divas
    Veer Baal Divas : वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में सीएम योगी ने किया श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत Blog
  • UP News
    UP News : उत्तर प्रदेश के 12 शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए जारी हुआ नियुक्ति पत्र UP Government News

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme