Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Health Tips
    Health Tips : फिट रहने के लिए अच्छी डाइट बेहद जरूरी : अहाना मिश्रा Health
  • Eng vs NZ World Cup match
    Eng vs NZ World Cup match : न्यूजीलैंड ने किया इंग्लैंड के साथ खिलवाड़, नौ विकेट से हराया Sports
  • कर्क राशि
    वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जाने डॉ. रोशनी टाक से धर्म अध्यात्म
  • Health Tips
    Health Tips : नियमित एक्सरसाइज से शरीर को बना सकते हैं सुडौल : रजनीत कौर गरचा Health
  • 31000 पुरस्कार राशि बैडमिंटन प्रतियोगिता इंदिरा नगर में 22 दिसम्बर से Sports
  • Skandamata Fifth Day
    Shravan month special : सोने के शिवलिंग पर अभिषेक करने से स्वर्ग की होती है प्राप्ति धर्म अध्यात्म
  • कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन ने बाजी मारी, द्वितीय स्थान पर रहा बांदा Sports
  • योनेक्स सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट सब जूनियर अंडर 15 और 17 बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क में 9 से Sports

Arthritis : गठिया आज विश्व की बहुत तेज बढ़ती हुई बीमारी है : डॉ एके अग्रवाल

Posted on August 31, 2025August 31, 2025 By Manish Srivastava No Comments on Arthritis : गठिया आज विश्व की बहुत तेज बढ़ती हुई बीमारी है : डॉ एके अग्रवाल

Kanpur: गठिया (Arthritis) आज विश्व की तेज बढ़ती हुई बीमारी है । यह चुपचाप, धीरे से लोगों में आ जाती है व उनकी कार्य क्षमता व जीवन की गुड़वत्ता में भारी गिरावट करती है। यहाँ तक कि राष्ट्रीय GDP पर मोटा असर डालती है। आइए ज़रा नीचे लिखे डेटा पर नज़र डालें तो हमारी आँखें खुल जाएगीं व ऐसा महसूस होगा कि देश के नीति निर्धारकों को इस ज्वलंत मुद्दे पर शीघ्रता से पॉलिसी बनाने की आवश्यकता है।
विश्व में 60 करोड़ गठिया रोगी हैं जिसका बड़ा प्रतिशत (30%) लगभग 18 करोड़ गठिया रोगी अपने देश भारत में हैं। पूरे विश्व की 1.5% इकॉनमी इसमें खर्च हो जाती है। भारत के लिए भी यह बड़ा भार है। गठिया रोगी physically compromised हो जाने की वजह से देश की GDP में अपना समुचित योगदान नहीं दे पा रहे हैं।

देखा जाता है कि गठिया से परेशान लोग अपनी सामान्य दिनचर्या नहीं कर पाते जैसे चलना, दौड़ना, दौड़ का कोई खेल खेलना आदि। ऐसी स्थिति में कोई भी सामान्य मनुष्य अपने को लाचार, बेसहारा व दुखी महसूस करता है।
लेकिन गठिया जिदंगी में बाधक नहीं है। आधुनिक विज्ञान ने गठिया के रोग को 90 फीसदी से ज्यादा खत्म करने का विकल्प निकाल लिया है।

Arthritis
Arthritis पर जानकारी देते डॉक्टर।

कानपुर के बर्रा 6 स्थित सत्य हॉस्पिटल के डायरेक्टर और जाने माने प्रत्यारोपण व घुटने के विशेषज्ञ डॉ एके अग्रवाल जी ने अभी तक 20000 से ज्यादा सर्जरी करके एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। गठिया, नी रिप्लेशमेंट, हिप रिप्लेशमेंट, आर्थोस्कोपिक सर्जरी जैसे जटिल ऑपरेशन किए हैं जिससे मरीजों को 100% लाभ पहुंचा है।

डॉक्टर ए के अग्रवाल की टीम सत्य हॉस्पिटल में अब एक ऐसी आधुनिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण कर रहे हैं जिसे Re -Surfacing कहते हैं। इसमें न तो bone loss होता है न ही ब्लड loss. गठिया रोगी ऑपरेशन के तुरंत बाद खड़ा हो जाता है व चलने लग जाता है। इस re surfacing technique से उनको अपने व्यवसाय में जल्द वापस जाने की सुविधा मिल रही है। rehabilitation बहुत शीघ्र हो जाता है।




बूढ़े व वृद्ध लोगों के गठिया जैसी बीमारी का सफल घुटना प्रत्यारोपण या अन्य ऑपरेशन हुए है जिससे वो न केवल अपनी सामान्य जिदंगी जी पा रहे हैं बल्कि अपने आप को 30 साल का नौजवान भी महसूस कर रहे हैं। अपने इलाज से राहत पा चुके लोग आज अपनी जिदंगी में एक स्फूर्ति को महसूस कर रहे हैं और साथ ही आनंद से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वे देश की उत्पादकता को भी बढ़ा रहे हैं।

इनको मिला लाभ

1. किदवई नगर निवासी एक महिला नाम (गुप्त,) जो कि विगत १५ वर्षों से अपने घर में भी चलने को लाचार थी सत्य हॉस्पिटल में गठिया के सफल ऑपरेशन के बाद अब सफलपूर्वक तीन मंज़िला मॉल का संचालन कर रहीं है। उनका आत्मविश्वास लौट आया है व 72 वर्ष की आयु में भी वे अपनी ज़िंदगी खुल कर जी रही हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम में शिरकत की व गठिया पीड़ित लोगों को ये विश्वास दिलाया कि गठिया की लाचारी को कैसे विजय में बदला जा सकता है।

2. गोविंद नगर निवासी मिसज़ सप्रा सलून चलाने वाली सफल उद्दमी जो कि कई सामाजिक संस्थानों में सक्रिय थी विगत कई वर्षों से चल नहीं पा रही थी व व्यवसाय ठप्प था। घुटना प्रत्यारोपण के पश्चात वे पुनः सक्रिय हो गई हैं।

आज दिनांक 31/08/25 को सत्य हॉस्पिटल में डॉ ए के अग्रवाल और डॉ मनीषा अग्रवाल की देखरेख में एक सामाजिक चेतना, कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें विशेषज्ञों द्वारा गठिया पर व्याख्यान दिए गए।

कानपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए वो मरीज, जिनका सफल ऑपरेशन हो चुका है और वो मरीज, जो निकट भविष्य में गठिया जैसी बीमारी से निजात पाने के लिए ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं, उनके बीच खेल कूद व मनोरंजक कार्यक्रम कराए गए। जिससे गठिया रोगियों को ये भरोसा हो सके कि प्रत्यारोपण के बाद की ज़िंदगी कितनी खुशहाल है

गठिया पीड़ित व निजात पाए हुए लोगों ने आपस में समवाद किया, जिससे उनके मन से घुटना प्रत्यारोपण के डर से मुक्ति हुई। और ये पता चला कि प्रत्यारोपण के बाद की ज़िंदगी, कहीं बेहतर है व उत्साहवर्धक है।




गठिया पर विजय व घुटना प्रत्यारोपण पर डॉक्टर ए के अग्रवाल द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया व उसका वितरण किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम का विषयक “गठिया पर विजय” का मकदसद साफ है कि गठिया का समूचा उन्मूलन करना व लाचार, बेबस, व दुखी लोगों के जीवन में नया उत्साह, स्फूर्ति व आनंद भरना ।

कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों ने न केवल विभिन्न खेलों का आनन्द उठाया बल्कि गठिया रोग से दुख से आनन्द में बदलने की अपनी कहानियों को भी साक्षा किया कि कैसे गठिया रोग से निराश हो  लोगों को उम्मीद की किरण दिखाई दी और अपना इलाज करा कर आज वो नवयुवकों की तरह अपनी जीवन पूरे उत्साह और स्फूर्ति के साथ जी रहे हैं।

खेलकूद व अन्य प्रतिभागी प्रतियोगिताओं में शामिल लोगों को डॉ ए के अग्रवाल व डॉ मनीषा अग्रवाल जी द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य हॉस्पिटल के डॉयरेक्ट डॉ ए के अग्रवाल व डॉ मनीषा अग्रवाल जी ने की। कार्यक्रम मंडल में श्री अनुज अग्रवाल, डॉ के के पटेरिया, आदेश तिवारी, ऐड्वोकेट विप्लव अवस्थी अमन शर्मा, अमिता पॉल, विनोद यादव, कोमल यादव, मोहित विश्वकर्मा व सत्य हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव श्री सत्येंद्र ने दिया और कार्यक्रम की सफलता पर समस्त टीम को धन्यवाद दिया।

आभार डॉ के के पटेरिया 9415478979 व आशुतोष सत्यम झा 9140956040 ने व्यक्त किया।

Health Tags:Arthritis

Post navigation

Previous Post: Radha Ashtami 2025 : राधा रानी का व्रत, पूजा-पाठ और पौराणिक कथा व शुभ मुहूर्त जानें पं हृदय रंजन शर्मा से
Next Post: lunar eclipse : 07 सितंबर काे लगेगा संपूर्ण खग्रासचंद्र ग्रहण, भारत में चंद्र ग्रहण का समय

Related Posts

  • बुलंद हौसलों से इबारत लिख रहीं गोल्डन गर्ल अहाना मिश्रा Health
  • डॉक्टर मेनका और डॉक्टर राहुल ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच कर दी दवाइयां Health
  • Health Tips : स्वस्थ रहने के लिए दौड़ना या जॉगिंग बहुत जरूरी : गरिमा Health
  • इलाज का बेहतरीन तरीका है डॉक्टर मधुलिका की सफलता का आधार Health
  • Back Pain : मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भी होता है बैक पेन : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • डॉक्टर मधुलिका
    मरीजों की सेवा में समर्पित है डॉक्टर मधुलिका का जीवन Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर में केएसएस इंटर स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ Sports
  • Art of Success
    Art of Success : संवाद कौशल, शिक्षण कौशल और व्यक्तित्त्व विकास है सफलता का मूलमंत्र : दीक्षा तिवारी Education
  • प्रदेश में ई ऑटो रिक्शा की ड्राइविंग सीट संभालेंगी महिलाएं Blog
  • Tallent : फेमस एथलीट होने के साथ आदर्श मां भी हैं बिंदिया शर्मा Sports
  • समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, कारनामे काले: सीएम योगी UP Government News
  • गहन संवाद मरीजों के लिए करता है संजीवनी का काम : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट
    Yogi government’s big decision : गोण्डा में देश का सबसे बड़ा कन्या पूजन “शक्ति वंदन” होगा UP Government News
  • प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से पीएम का काशी में अभिनंदन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme