Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • प्रदेश में कोहरे का कहर, ठंड से राहत के आसार नहीं Education
  • श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े
    Maha Kumbh 2025 : नागा संन्यासियों के श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े ने किया महाकुम्भ में प्रवेश Maha Kumbh-2025
  • Skandamata Fifth Day
    Makar Sankranti : 23 साल बाद एकादशी का शुभ संयोग बन रहा है मकर संक्रांति पर, जानें शुभ मुहूर्त Blog
  • सूर्य नमस्कार सप्ताह
    रथ सप्तमी के अवसर पर क्रीड़ा भारती आयोजित करेगा सूर्य नमस्कार सप्ताह Sports
  • Railway
    Railway : कानपुर लोको शाखा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की NCRES की सदस्यता Railway
  • Sports Competition of Izzatnagar Mandal
    Sports Competition of Izzatnagar Mandal : रेलवे सुरक्षा बल ने परिचालन विभाग को 25-5 एवं 25-6 से हराया Sports
  • बागेश्वर का जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 50 हजार की घूस लेते धरा,सेवा विस्तार के नाम पर मांगी रिश्वत Crime
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Shri Ganesh – Mahalakshmi worship : श्री गणेश -महालक्ष्मी पूजन का मुहूर्त, कैसे करें पूजा पाठ धर्म अध्यात्म
Heatstroke

Heatstroke : आईएमए कानपुर के विशेष डॉक्‍टरों ने हीट स्ट्रोक से सतर्क कर बचाव के तरीके बताए

Posted on April 27, 2026April 27, 2026 By Manish Srivastava No Comments on Heatstroke : आईएमए कानपुर के विशेष डॉक्‍टरों ने हीट स्ट्रोक से सतर्क कर बचाव के तरीके बताए
Kanpur : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा ने “हीट स्ट्रोक (लू) से बचाव” के विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।   पत्रकार वार्ता के दौरान शहर के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आमजन को बढ़ती गर्मी के खतरों और उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।
इन विशेषज्ञ डाॅक्‍टरों दी जानकारी 
आईएमए कानपुर अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ. शालिनी मोहन सचिव आईएमए कानपुर, डॉ. डी.पी. अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन, डॉ. ए. सी. अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन, डॉ. पुनीत दीक्षित बरिष्ठ न्यूरोलोगिस्ट, डॉ आलोक वर्मा, न्यूरोलॉजिस्ट,                 डॉ आशुतोष त्रिवेदी, फिजिशियन, डॉ राहुल कपूर, फिजिशियन, डॉ विशाल सिंह, वित्त सचिव, डॉ. दीपक श्रीवास्तव वैज्ञानिक सचिव तथा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।
भीषण गर्मी में सतर्क रहें: हीट स्ट्रोक से बचाव ही जीवन रक्षक – विशेषज्ञों की चेतावनी
क्या है हीट स्ट्रोक?
विशेषज्ञों ने बताया कि हीट स्ट्रोक एक गंभीर चिकित्सीय आपात स्थिति है, जिसमें शरीर का तापमान 40°C या उससे अधिक हो जाता है और शरीर की ताप नियंत्रित करने की क्षमता प्रभावित हो जाती है। समय पर उपचार न मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है।



हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण:
  • तेज बुखार एवं शरीर का अत्यधिक गर्म होना
  • सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी
  • उल्टी या मतली
  • पसीना कम आना या बंद हो जाना
  • त्वचा का लाल, सूखा और गर्म होना
  • भ्रम, बेहोशी या दौरे (गंभीर स्थिति में)
किसे है ज्यादा खतरा?
•बुजुर्ग एवं छोटे बच्चे
•बाहर काम करने वाले लोग (मजदूर, ट्रैफिक पुलिस आदि)
•हृदय, किडनी या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीज
•डिहाइड्रेशन से पीड़ित व्यक्ति
लापरवाही जानलेवा हो सकती है
चिकित्सकों ने चेताया कि हीट स्ट्रोक को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। समय पर पहचान और तत्काल उपचार अत्यंत आवश्यक है।
बचाव के प्रभावी उपाय:
•दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी, ORS, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें
•धूप में निकलते समय सिर को ढकें (टोपी/गमछा/छाता)
•हल्के, ढीले एवं सूती कपड़े पहनें
•दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें
•बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
•खाली पेट या डिहाइड्रेट होकर धूप में न जाएं
प्राथमिक उपचार (First Aid) :
•मरीज को तुरंत ठंडी जगह पर ले जाएं
•कपड़े ढीले करें और शरीर को ठंडा करें (पानी डालकर/गीले कपड़े से पोंछकर)
•ORS या पानी दें (यदि मरीज होश में हो)
•गंभीर स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं
हाइड्रेशन ही सबसे बड़ा बचाव
डॉक्टरों ने जोर देकर कहा कि लगातार पानी पीना, शरीर को ठंडा रखना और धूप से बचाव ही हीट स्ट्रोक से बचने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है।
अंत में आईएमए पदाधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें, अपने परिवार का ध्यान रखें तथा इस महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाए।
   ये जानकारी आईएमए सचिव डॉ शालिनी मोहन ने जारी की।
Sports Tags:Heatstroke, IMA Kanpur

Post navigation

Previous Post: जुगल देवी स्कूल में प्रथम मां जुगल देवी मेमोरियल इंट्राम्यूरल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ
Next Post: रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना–2026: यात्रियों की कहानियों को मिलेगा सम्मान

Related Posts

  • कोलकाता और चेन्नई के मैच में धोनी के रंग में रंग सकता है ईडन गार्डन्स Sports
  • द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन Sports
  • Ragendra Swaroop Sports Academy
    रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में धूमधाम से मनी दीपावली, Deepawali celebrated in Ragendra Swaroop Sports Academy Sports
  • T20 World Cup Final: भारत की हुंकार के सामने कीवी कर पाएंगे पलटवार Sports
  • वीएसएसडी कॉलेज
    वीएसएसडी कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 15 व 16 को Sports
  • नवनीत कौर
    नवनीत कौर ने बुलंद हौसलों से जिंदगी और कॅरियर को संभाला Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Navratri 2023
    Sharad Navratri 2023 : शरद नवरात्रि कब से कब तक है ,कौन-कौन से दिन किस देवीमॉ के स्वरूप की पूजा करनी होगी, पढ़ें पूरी जानकारी Blog
  • रजनी सिंह
    पत्नी, मां और वर्दी, हर रूप में रजनी सिंह अव्वल Motivation
  • उत्तर प्रदेश की शान चंचल खटाना: संघर्ष, सफलता और प्रेरणा की गौरवशाली कहानी Blog
  • जय नारायण विद्या मंदिर में उल्लासपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस Sports
  • Hartalika Teej
    Shri Krishna Janmashtami : श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत करने से मिलेंगे 5 विशेष शुभ आशीर्वाद धर्म अध्यात्म
  • वीएसएसडी कॉलेज
    वीएसएसडी कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 15 व 16 को Sports
  • Astrophysics से हर मर्ज को दूर कर रहे हैं कानपुर के कपल डॉक्टर मेनका और राहुल Health
  • World cup 2023
    World cup 2023 : फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत: क्रिस गेल Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme