Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • 2nd कॉस्को बैडमिंटन चैंपियनशिप 10 जनवरी से Sports
  • Famous songs of Karva Chauth
    Magh Gupta Navratri : माघ गुप्त नवरात्रि 10 से 18 फरवरी तक, जानें पूजा विधि कथा व मुहूर्त धर्म अध्यात्म
  • स्टैग ग्लोबल कानपुर जिला टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, मनिष्का और वेदांश ने जीते खिताब, देखें वीडियो Sports
  • माघ मेला -2026 के दौरान रेलवे स्टेशनों पर दिशावार मूवमेंट हेतु कलर कोडिंग Railway
  • Devendra Nath Memorial Basketball Competition
    Basketball Competition : राजेंद्र बहादुर मिश्रा ने जीता 71वर्ष की आयु में प्रदेश बैडमिंटन का स्वर्ण Sports
  • प्रदेश में ई ऑटो रिक्शा की ड्राइविंग सीट संभालेंगी महिलाएं Blog
  • अहाना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप
    20 जनवरी को लखनऊ में ‘अहाना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप’ Sports
  • राम लला मंदिर
    राम लला मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर भव्य मातृशक्ति वाहन यात्रा निकली, देखें वीडियो    Blog
ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना

Indian Railway : भारतीय रेल कश्‍मीर घाटी को देश के शेष रेल नेटवर्क से जोड़ने के और करीब पहुँची

Posted on December 21, 2023December 23, 2023 By Manish Srivastava No Comments on Indian Railway : भारतीय रेल कश्‍मीर घाटी को देश के शेष रेल नेटवर्क से जोड़ने के और करीब पहुँची
  • ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना में महत्‍वपूर्ण उपलब्‍धि
  • 3209 मीटर लंबी टी-1 सुरंग का ब्रेक-थ्रू किया गया
  • इस परियोजना के लिए आवश्‍यक सभी सुरंगों का सफलतापूर्वक पूरा किया गया

 


रेलवे ने ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला (यूएसबीआरएल) रेल परियोजना के तहत निर्माणाधीन कटरा-बनिहाल सैक्‍शन के बीच टनल टी-1 का ब्रेक-थ्रू करके बड़ी उपलब्‍धि हासिल की है । 20 दिसंबर को 3209 मीटर लंबी सुरंग टी-1 के ब्रेक-थ्रू के दौरान लाइन और लेवल को सटीक तरीके से सफलतापूर्वक प्राप्‍त किया गया । यह शानदार उपलब्‍धि प्रगति और संपर्क विस्‍तार की दिशा में एक बड़ी छलांग साबित होगी ।

राष्‍ट्रीय रेल परियोजना के अंतर्गत उत्‍तर रेलवे के लिए कोंकण रेल निगम लिमिटेड द्वारा रियासी जिले में कटरा के निकट त्रिकुटा पहाड़ियों की तलहटी में सुरंग टी-1 का निर्माण किया जा रहा है । ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के अंतर्गत यह ब्रेक-थ्रू इस लिहाज से एक शानदार उपलब्‍धि है कि इस परियोजना के लिए सभी आवश्‍यक सुरंगों को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना
ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना

111 किलोमीटर के चुनौतीपूर्ण क्षेत्र वाला कटरा-रियासी के हिस्‍से के निर्माण के दौरान अनेक बाधाएं सामने आईं और इसके लिए वैश्‍विक विशेषज्ञों को भी साथ लेने की आवश्‍यकता पड़ी । हिमालयन मेन बाउंड्री थ्रस्‍ट से होकर गुजरने के कारण सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण के रूप में जानी जाने वाली सुरंग टी-1 के निर्माण में अनेक भौगोलिक चुनौतियों, जिनमें दुर्गम क्षेत्र और सुरंग के अंदर से भारी मात्रा में आने वाले जल प्रवाह का भी सामना करना पड़ा ।

यह सुरंग निचले हिमालय से होकर गुजरती है और यह ज्‍वाइंटिड और फ्रैक्‍चर्ड डोलोमाइट वाली भी है । साथ ही, इसका लगभग 300 से 350 मीटर का बड़ा हिस्‍सा एक बड़े जलप्रपात, जिसे कि मेन बाउंड्री थ्रस्‍ट के रूप में जाना जाता है, से होकर गुजरता है । भारी जल प्रवाह वाले इस जलप्रपात की उपस्‍थिति के कारण इस हिस्‍से में सुरंग की खुदाई का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण रहा ।

प्रारंभ में, इस सुरंग की खुदाई परंपरागत एनएटीएम टनलिंग फिलोस्‍फी पद्धति से की गई । किंतु मेन बाउंड्री थ्रस्‍ट के विस्‍को-इलास्‍टिक प्‍लास्‍टिक मीडिया को व्‍यवस्‍थित करने के लिए इसे डीप ड्रेनेज पाइपों, अम्‍ब्रेला पाइप रूफिंग, केमिकल ग्राउटिंग, फेस बोल्‍टिंग, मल्‍टीपल ड्रिफ्ट वाली सिक्‍वेंसियल एक्‍सकेवेशन, रिजिड सपोर्ट और शॉटक्रेटिंग इत्‍यादि द्वारा खोदी जाने वाली आई-सिस्‍टम प्रणाली से पूरा किया गया ।

सुरंग की आई सिस्‍टम प्रणाली को अपनाकर एमबीटी के जरिए सुरंग टी-1 की खुदाई का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया और इस प्रकार कटरा से बनिहाल तक नई रेल लाइन के निर्माण की दिशा में एक नई उपलब्‍धि हासिल की गई । इस सुरंग के ब्रेक-थ्रू को इस राष्‍ट्रीय परियोजना की एक बड़ी उपलब्‍धि के रूप में देखा जा रहा है । इस उपलब्‍धि से कश्‍मीर घाटी को शेष भारत के रेल नेटर्वक से जोड़ने का स्‍वप्‍न साकार हो जाएगा ।

इस सुरंग का निर्माण ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के व्‍यापक संदर्भों में बेहद उल्‍लेखनीय है । इसके अंतर्गत कटरा और बनिहाल के बीच 38 सुरंगों का निर्माण शामिल है । इस रेलमार्ग पर सभी सुरंगों का निर्माण पूरा कर लिया गया है । इस परियोजना में बेहतर नियोजन और विभिन्‍न इंजीनियरिंग तकनीकों का इस्‍तेमाल करके बेहद लंबी और भौगोलिक दृष्‍टि से सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण 3209 मीटर लंबी टी-1 सुरंग की खुदाई का कार्य अब सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है । यह भारतीय रेल की ढांचागत प्रगति की प्रतिबद्धता को दर्शाता है ।

ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना
ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना

आज तक, खुदाई का 318 मीटर और कंकरीट लाइनिंग का 680 मीटर कार्य को बैलेंस कर लिया गया है । शेष कार्य पूरी रफ्तार से दिन-रात चल रहा है । भारतीय रेल कश्‍मीर घाटी को देश के शेष रेल नेटवर्क से जोड़ने के और करीब पहुँच रही है ।
यह जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने दी ।


पांच साल की उम्र में महज 12 घंटे में कानपुर से दिल्ली जाकर लौटा, अनोखा रिकॉर्ड

https://thexpressnews.com/indian-railways-at-the-age-of-five-he-went-from-kanpur-to-delhi-and-returned-to-kanpur-in-12-hours-thank-you-indian-railways/

Railway Tags:Railway news, Railway update, Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link Project, ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना

Post navigation

Previous Post: Railway update : बनारस-नई दिल्ली- बनारस वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के प्रारंभिक/गंतव्य स्टेशन मे परिवर्तन
Next Post: Ayodhya Junction Station inspection : अयोध्या जंक्शन स्टेशन रामभक्तों के लिए पूरी तरह तैयार

Related Posts

  • प्रयागराज मण्डल में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारम्भ Railway
  • टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी
    कोलकाता-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ी Railway
  • Constable Recruitment Exam
    Summer Special Train : लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 25 से चलेगी, जानें समय Railway
  • लालकुआँ-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस
    Railway Update : लालकुआँ-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ, स्थानीय जनता और व्यापारियों में खासा हर्ष Railway
  • UTS on Mobile app
    UTS on Mobile app : यूटीएस आँन मोबाइल ऐप के प्रति किया गया जागरूक Railway
  • महिला यात्रियों के लिए आलमनगर स्टेशन पर 06 निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित Railway

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Durga Navami
    Shri Ram Navami : जानें श्री राम नवमी की पूजा विधि, व्रत कथा और व्रत का फल धर्म अध्यात्म
  • योगी सरकार की सुपोषण पहल: 2026-27 तक उत्तर प्रदेश में 347 नई टीएचआर इकाइयां स्थापित होंगी Blog
  • लिफ्ट/एस्कलेटर की सुरक्षा
    लिफ्ट/एस्कलेटर की सुरक्षा-संरक्षा सुनिश्चित करने प्रदेश में लागू होगा कानून: मुख्यमंत्री UP Government News
  • होली
    Makar Sankranti 2024 : स्नान और दान करने पर क्या मिलता हैं फल, जानें पंडित हृदय रंजन शर्मा धर्म अध्यात्म
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर में कबड्डी टूर्नामेंट सम्पन्न : सीनियर वर्ग में प्रताप हाउस विजेता, जूनियर में केशव हाउस ने मारी बाजी Sports
  • बेस्ट मेकअप गुरु अवार्ड
    बेस्ट मेकअप गुरु अवार्ड से सम्मानित इंटरनेशनल सेलिब्रिटी मेकअप एक्सपर्ट प्रीति रंजन Motivation
  • पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर की कई गाड़ियां निरस्त Blog
  • देवांग तोमर और दिव्यांशी गौतम ने जीते स्टेट बैडमिंटन के खिताब Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme