Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • ब्रह्मचारिणी
    Mahakal Bhairav Ashtami 2023 : भगवान शंकर का पूर्ण रूप है काल भैरव, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • सांसद खेल स्पर्धा
    सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने बैडमिंटन और टेबल टेनिस में दिखाया दम Sports
  • Ayodhya 30 December 2023
    Ayodhya 30 December 2023 : अयोध्या में विकास के नये युग का सूत्रपात Blog
  • कर्क राशि
    कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें डॉ रोशनी टाक से धर्म अध्यात्म
  • शहीद कैप्टन आयुष यादव डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग
    Football league : हर्ष स्पोर्टिंग और कैंटोनमेंट क्लब ने जीते अपने मुकाबले Sports
  • सावधानी बरतने से डेंगू से बचा जा सकता है, घबराने की जरूरत नहीं : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • PM welcome in Ayodhya
    PM welcome in Ayodhya : शंख व डमरू वादन से राम नगरी में पीएम का होगा अभूतपूर्व स्वागत धर्म अध्यात्म
  • स्टैग-टीएसएच 4th यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का पुरस्कार एवं सम्मान समारोह सम्पन्न Sports
स्मार्ट इंडिया हैकथान

स्मार्ट इंडिया हैकथान में युवा प्रतिभाओं ने दिखाया दम

Posted on December 22, 2023December 23, 2023 By Manish Srivastava No Comments on स्मार्ट इंडिया हैकथान में युवा प्रतिभाओं ने दिखाया दम

मेरठ (Meerut) : देश के आईटी सुपर पावर बनने के पीछे हमारे युवाओं की कड़ी मेहनत है। इसका एक उदाहरण स्मार्ट इंडिया हैकथान में देखने को मिला। देश के 36 सेंटरों पर विभिन्न संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ लगातार 36 घंटे आईटी से जुड़ी समस्याओं पर पार पाने में जुटे रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें वर्चुअल संबोधित किया। शोभित विश्वविद्यालय मेरठ में इन “बच्चों” ने पंजाब सरकार के एक डिजिटल प्लेटफार्म की तीन समस्याओं का ऐसा समाधान पेश किया, जो कई “बड़े” नहीं कर पाए थे।

शोभित विश्वविद्यालय में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल की दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकथान (Smart India Hackathon) प्रतियोगिता में 11 राज्यों से आए डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं पंजाब के रोजगार विभाग के डिजिटल प्लेटफार्म की तीन समस्याओं के समाधान में जुटे रहे। तीन वर्गों की सर्वश्रेष्ठ टीमों को अतिथियों ने पंजाब सरकार की ओर से एक-एक लाख का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने आशा व्यक्त की कि यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा आगे चलकर स्टार्टअप के क्षेत्र में भी बड़ा मुकाम प्राप्त करेंगे।

विश्वविद्यालय प्रांगण में स्‍मार्ट इंडिया हैकाथन (एसआईएच-2023) ग्रांड फिनाले सॉफ्टवेयर संस्‍करण में टीमों ने लगातार मंगलवार सुबह आठ बजे से बुधवार शाम आठ बजे तक काम किया। लगातार काम करने के बाद भी सभी 17 टीमों में शामिल युवा उत्साहित थे। परिणाम घोषित होते ही विजयी टीमें उछल पड़ीं।

स्मार्ट इंडिया हैकथान
स्मार्ट इंडिया हैकथान

यह रहे परिणाम
पहली विजेता टीम (प्रोब्लम कोड एसआइएच 1303) टीम डिवाइन डेविस ग्रामोद्योगिक शिक्षण मंडल (महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट आफ टेक्नलोजी) महाराष्ट्र रही। टीम में शुभम् व्यवहारे, परेश देशपांडे, सैयद मारूफ अली, पवन शहाणे, यश मगरे और साक्षी सेलमोकर शामिल रहे।

दूसरी विजेता टीम (प्रोब्लम कोड एसआइएच 1304) पाइपलाइन ब्रोकन टीम रही। इसके सदस्य श्वेता टी आर, शरण अलवरस्वामी, श्रीमान डी, श्रीजीत एस, सुब्रमण्यम आरएम, युकेश ए सेंट जोसेफ कालेज आफ इंजीनियरिंग चेन्नई तमिलनाडु के हैं।

तीसरे विजेता (प्रोब्लम कोड एसआइएच 1305) के तौर पर संयुक्त रूप से दो टीमें रहीं। टीम ब्लैकपर्ल सेंट जोसेफ कालेज आफ इंजीनियरिंग चेन्नई रही। इसके सदस्य श्रेया पी, सुरेखा एसए, शिशुराज बी, संतोषराज वाई, सरन कुमार आर, शिवराम कृष्णन एस रहे।

इस वर्ग की विजेता दूसरी टीम में टीम गो गेटर, गुरु घसीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ रही। एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दोनों टीमों में बराबर बांटी गई। गो-गेटर टीम में कार्तिकेय अहिरवार, मनीष विश्वकर्मा, अनुराग सिंह, अनुराग पैकरा, तंजुज कश्यप व सोम शामिल रहे।


स्मार्ट इंडिया हैकथान
स्मार्ट इंडिया हैकथान

आज के दौर में युवाओं के पास बेहतर आइडिया : उप निदेशक रविंद्र पाल सिंह

विजेताओं को मुख्य अतिथि पंजाब सरकार के रोजगार विभाग में उप निदेशक रविंद्र पाल सिंह, विशिष्ट अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आइएएस श्रुति शर्मा और कार्यक्रम अध्यक्ष शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने पुरस्कृत किया। रविंद्र पाल सिंह ने कहा कि आज के दौर में युवाओं के पास बेहतर आइडिया हैं। छात्रों ने लगातार 36 घंटे कार्य कर शानदार हल उपलब्ध कराए हैं। युवाओं का यह कार्य करना हमें विश्व गुरु बनने को अग्रसर कर रहा है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से उद्योग, शैक्षिक संस्थान और सरकार के बीच बेहतर समन्वय होगा। 2021 बैच की आइएएस टापर श्रुति शर्मा ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि इस तरह समस्या समाधान पर कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

अध्यक्षीय संबोधन में कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि प्रतिभागियों की अद्वितीय प्रतिभा और नवाचारी सोच से हम सभी को प्रेरित किया है। युवाओं ने दिखाया है कि वे न केवल समस्याओं की पहचान कर सकते हैं, बल्कि उन्हें हल करने के लिए उत्कृष्ट और रचनात्मक समाधान भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी नीलेश गुर्जर, निर्णायक एसटीपी मेरठ के प्रभारी संजय कुमार विजय कुमार शर्मा एमआइइटी मेरठ, सत्यम नीलमणि कंसलटेंट मास्टरकार्ड गुड़गांव, अदिति अग्रवाल पटवाल, अखिलेश शुक्ला, सुदीपी गोयल, मेघा जैन आदि शामिल रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डा. जयानंद, कुलसचिव प्रो. गणेश भारद्वाज आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संयोजक प्रोफेसर विनोद कुमार त्यागी एवं प्रो तरुण कुमार शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. नेहा वशिष्ठ ने किया।


https://youtu.be/JQF8GoW4n9g

Education Tags:Education news, Meerut news, Smart India Hackathon

Post navigation

Previous Post: बुंदेलखंड, पूर्वांचल, आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बनाए जाएंगे पब्लिक चार्जिंग स्टेशन
Next Post: कोलकाता-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ी

Related Posts

  • टीचर्स सेल्फ केयर
    मदद का संकल्प ले, स्वामी विवेकानंद की राह में विवेकानंद की टीएससीटी Education
  • महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में छात्रों ने ली शपथ Education
  • रथ सप्तमी
    सूर्य नमस्कार के माध्यम से भव्य रूप से रथ सप्तमी मनाएगी क्रीड़ा भारती, देखें वीडियो Education
  • पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित (Polytechnic Entrance Exam Result Declared) Education
  • textile
    टेक्सटाइल के क्षेत्र में है उज्जवल भविष्य: जेके पांडे Education
  • नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत ‘सीता तत्व परिसंवाद एवं रामायण शक्ति तत्व उत्सव’ का सफल आयोजन, देखें वीडियो Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • 20 से 30 मिनट दौड़ें या जॉगिंग करें : बिंदिया शर्मा Health
  • नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत ‘सीता तत्व परिसंवाद एवं रामायण शक्ति तत्व उत्सव’ का सफल आयोजन, देखें वीडियो Education
  • प्रीति रंजन
    प्रीति रंजन ने बिखेरा अब कानपुर में भी मेकअप का जलवा मनोरंजन
  • शैलपुत्री
    Dhanteras 2024 : सोना-चांदी के साथ में इन चीजों को खरीदना न भूलें, Do not forget to buy these things along with gold and silver Festival
  • होली
    Basant Panchami-2024 : बसंत पंचमी मनाने की जानें विधि, पौराणिक मान्यताएं, मां सरस्वती के विभिन्न स्वरूप धर्म अध्यात्म
  • वृद्धजनों के हुनर से सजा मंच, रामलीला का भावपूर्ण हुआ मंचन UP Government News
  • माघ मेला -2026 के दौरान रेलवे स्टेशनों पर दिशावार मूवमेंट हेतु कलर कोडिंग Railway
  • Kharmas
    Ram Navami 2025 : सुखद संयोग में 06 अप्रैल को मनाई जाएगी रामनवमी धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme