Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • कानपुर के 3 स्पेशल खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबॉल में दिखाएंगे प्रतिभा, देखें वीडियो Sports
  • Railway update
    Railway update : बनारस-नई दिल्ली- बनारस वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के प्रारंभिक/गंतव्य स्टेशन मे परिवर्तन Railway
  • Free Homeopathy Health Camp
    Free Homeopathy Health Camp : 28 मार्च को बीएसवीएम एजुकेशन सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर Health
  • Kannauj Railway Station
    कन्नौज रेलवे स्टेशन आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त किया जायेगा Blog
  • Famous songs of Karva Chauth
    Radha Ashtami 2025 : राधा रानी का व्रत, पूजा-पाठ और पौराणिक कथा व शुभ मुहूर्त जानें पं हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
  • ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़
    पत्रकारों की बढ़ाई जाए सुविधाएं, सीएम को भेजी मांगे General
  • Chennai vs Punjab: प्रियांश के शतक से पंजाब ने सुपरकिंग्स को हराया Sports
  • लिफ्ट/एस्कलेटर की सुरक्षा
    लिफ्ट/एस्कलेटर की सुरक्षा-संरक्षा सुनिश्चित करने प्रदेश में लागू होगा कानून: मुख्यमंत्री UP Government News

आईएमए कानपुर के डॉक्टरों को चम्पतराय ने समझाया जन्मभूमि विवाद का इतिहास, देखें वीडियो

Posted on April 12, 2026April 12, 2026 By Manish Srivastava No Comments on आईएमए कानपुर के डॉक्टरों को चम्पतराय ने समझाया जन्मभूमि विवाद का इतिहास, देखें वीडियो
  • उत्सुकता से सबने सुनी सूक्ष्म कानूनी पहलुओं की गाथा

अयोध्या, 12 अप्रैल। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) कानपुर के 50 सदस्यीय डॉक्टरों के दल

ने रामजन्‍मभूमि का भ्रमण कर प्रभु राम के दर्शन किए। यहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने जन्मभूमि विवाद का इतिहास बताया। उन्‍होंने कहा कि अयोध्या अति प्राचीन नगर होने के साथ मोक्षदायिनी भी है। राम से जुड़ाव के अलावा बहुत कम लोग ही जानते हैं कि यह नगर अधिकांश हिन्दू परंपराओं के प्रणेताओं का केंद्र रहा है।

होटल क्रिनॉस्कों के सभागार में डॉक्टरों को दल को चम्पत राय ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि का वास्तविक विवाद क्या था। समाज के अप्रचारित सूक्ष्म तथ्यों को जान डॉक्टरों का दल कौतूहल भरी जिज्ञासा से शांतचित्त हो एक-एक शब्द सुनता रहा। महासचिव ने कहा कि यह सामान्य 1450 वर्ग मीटर भूमि के टुकड़े का विवाद नहीं था। यह हमारे स्वाभिमान और गौरव की लड़ाई थी। 1935 तक हुए संघर्षों के बाद 1949 से न्यायालय में कानूनी प्रक्रिया की लड़ाई छिड़ गई। हिन्दू समाज का कहना था कि एक विदेशी आक्रांता के कहने पर हमारे स्वाभिमान को चोट पहुंचाने के लिए मंदिर जन्म स्थान ध्वस्त कर तीन गुंबदों का ढांचा खड़ा किया गया।




मुस्लिम पक्ष का दावा था कि बाबर ने अपनी सेना को नमाज पढ़ने के लिए बंजर भूमि पर तीन गुंबदों वाली मस्जिद का निर्माण कराया। न्यायालय ने यही तलाशा कि 1528 में वहां कुछ था या नहीं। वहीं से हिन्दू समाज की जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ क्योंकि हम सही थे। उन्होंने बताया कि यहां अधिकांश मंदिर राम के हैं। अन्य परंपराओं में गुरुनानक देव, गौतम बुद्ध, जैन परंपरा के तीर्थंकरों की यह धरती है। लगभग सवा घंटे के व्याख्यान में डॉक्टरों का दल हतप्रभ हो नई जानकारियां मानस पटल पर संजोता रहा। बीती सायंकाल इसके पूर्व डॉक्टरों के दल ने श्रीराम जन्मभूमि सहित हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन आदि मंदिरों के दर्शन किए व मां सरयू की आरती में शामिल हुआ। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. वीसी रस्तोगी ने किया।

मुख्य रूप से डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. वीएस शर्मा, डॉ. संजीव कक्कड़, डॉ. ओपी पाठक, डॉ. श्रुति भूटानी, डॉ. आलोक गहलौत, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. सुशांत लूथरा, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. कुणाल सहाय, आदि मौजूद रहे। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने महासचिव का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आईएमए सचिव डॉ. शालिनी मोहन ने किया।

धर्म अध्यात्म Tags:अयोध्या, आईएमए कानपुर, आईएमए डॉक्‍टरों का अयोध्‍या भ्रमण, जन्मभूमि विवाद का इतिहास, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय

Post navigation

Previous Post: North Central Railway Successfully Re-girders the Bridge No. 136 on the Shikohabad-Farrukhabad Rail Section

Related Posts

  • Pancham Skandamata
    Pancham Skandamata : पंचम स्कंदमाता.19 अक्टूबर 2023 दिन गुरुवार धर्म अध्यात्म
  • Famous songs of Karva Chauth
    Raksha Bandhan 2025 : रक्षा बंधन और भाई दूज में क्‍या है अंतर, जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन जी से धर्म अध्यात्म
  • ब्रह्मचारिणी
    Mahakal Bhairav Ashtami 2023 : भगवान शंकर का पूर्ण रूप है काल भैरव, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • Kharmas
    Narad Jayanti : ब्रह्माण्ड के प्रथम संवाददाता की महर्षि नारद जयन्ती 25 मई को धर्म अध्यात्म
  • Durga Navami
    Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि 09 से 17 अप्रैल तक, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • Famous songs of Karva Chauth
    भगवान शिव जी को आखिर क्यों इतना प्रिय है बिल्वपत्र, क्या-क्या चढ़ाने से क्या मिलता है लाभ धर्म अध्यात्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • बीमारी से मुक्ति के लिए डॉक्टर पर विश्वास कर नियमित इलाज जरूरी : डॉ मेनका Health
  • द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन
    द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में युवा प्रतिभाओं ने दिखाया दम Sports
  • Rain in Kanpur
    Rain in Kanpur : बारिश ने बिगाड़ा कानपुर का मिजाज General
  • ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़
    पत्रकारों की बढ़ाई जाए सुविधाएं, सीएम को भेजी मांगे General
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    सुबह टहलना या दौड़ना सेहत के लिए फायदेमंद : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    Vishwakarma Puja : विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को है, जानें पूजा का महत्‍व Blog
  • Bumper Employment
    Bumper Employment : कानपुर और बुलंदशहर जैसे शहरों में मिलेगा बंपर रोजगार UP Government News
  • 2nd कॉस्को बैडमिंटन चैंपियनशिप 10 जनवरी से Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme