Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Shradh 2023
    Shradh 2023 : श्राद्ध में तर्पण से मिलता है पूर्वजों का आशीर्वाद, जानें अनुष्ठान, विशष स्थान, रखें एहतियात Blog
  • इज्जतनगर मंडल रेल
    इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों को सम्मानित किया Railway
  • Kharmas
    Diwali 2025 : श्री गणेश महालक्ष्मी की पूजन विधि व शुभ मुहूर्त Blog
  • Hartalika Teej
    Hartalika Teej 2024 : हरतालिका तीज की व्रत विधि, मंत्र, मुहूत और पूजन सामग्री धर्म अध्यात्म
  • Dhanteras
    महालया देवपितृकार्ये सर्वपितृ कार्ये शनैश्चरी अमावस्या 14 सितंबर को Blog
  • सावधानी बरतने से डेंगू से बचा जा सकता है, घबराने की जरूरत नहीं : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    Vishwakarma Puja : विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को है, जानें पूजा का महत्‍व Blog
  • Makar Sankranti
    Raksha Bandhan Muhurta : जानें रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त व विशेष उपाय धर्म अध्यात्म
प्रेक्षा तिवारी ,सुविज्ञा कुशवाहा

District Table Tennis Championship : प्रेक्षा तिवारी ने तिहरा और सुविज्ञा, तारिणी, आशुतोष, दक्ष  ने जीता दोहरा खिताब

Posted on August 24, 2025August 26, 2025 By Manish Srivastava No Comments on District Table Tennis Championship : प्रेक्षा तिवारी ने तिहरा और सुविज्ञा, तारिणी, आशुतोष, दक्ष  ने जीता दोहरा खिताब

स्टैग ग्लोबल कानपुर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता त्का (Stag Global Kanpur District Table Tennis Championship)  सफल समापन


कानपुर : ग्रीन पार्क इंडोर हॉल, कानपुर में 22 से 24 अगस्त तक आयोजित स्टैग ग्लोबल कानपुर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रेक्षा तिवारी ने तिहरा खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं सुविज्ञा कुशवाहा, तारिणी, आशुतोष गुप्ता और दक्ष खंडेलवाल ने दोहरा खिताब जीता।  यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता जिला टेबल टेनिस संघ व क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।

Kanpur District Table Tennis Championship
Kanpur District Table Tennis Championship

मुख्य परिणाम

महिला एकल : तारिणी कुशवाहा ने सुविज्ञा कुशवाहा (जय नारायण विद्या मंदिर) को कड़े संघर्ष में 3–2 से हराकर खिताब जीता।
पुरुष एकल : श्रेयश चौकर (IIT) ने आशुतोष गुप्ता (SPSEC) को रोमांचक मुकाबले में 3–2 से पराजित किया।
पुरुष युगल : दक्ष खंडेलवाल व आशुतोष गुप्ता ने अंशुमन व उज्ज्वल को 3–0 से हराकर विजेता बने।
महिला युगल : तारिणी कुशवाहा व मुस्कान ने अंशिका व कावि शाह को 3–1 से परास्त किया।

https://thexpressnews.com/stag-global-kanpur-district-table-tennis-tournament-gorgeous-inauguration-of-man-daka-and-vedansh-watched-the-title-video/
आयु वर्ग के परिणाम
अंडर-19 बालक : चित्रांश शाक्य ने आशुतोष गुप्ता को 3–1 से हराया।
अंडर-19 बालिका : सुविज्ञा कुशवाहा (J.N.V.M.) ने मुस्कान (DPS आज़ाद नगर) को 3–1 से हराया।
अंडर-17 बालक : दक्ष खंडेलवाल (SPSEC) ने आशुतोष गुप्ता को 3–0 से पराजित किया।
अंडर-15 बालक : आशुतोष गुप्ता (SPSEC) ने विहान को 3–1 से हराकर खिताब जीता।
अंडर-15 बालिका : प्रेक्षा तिवारी (DPS आज़ाद नगर) ने देवर्षिका शुक्ला (VSEC) को 3–1 से हराकर विजय हासिल की।

नवोदित खिलाड़ी का पुरस्कार मिस्टी वर्मा ,ईशान्वी बनर्जी ,ईशान्वी सिंह ,जसमीर सियाल को दिया गया। प्रतियोगिता में सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर, चिंटल्स स्कूल ,कल्याणपुर डीपीएस आजाद नगर सेठ अनंतराम जयपुरिया स्कूल,श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर डीपीएस बर्रा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।




समापन समारोह
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरुण पाठक (एमएलसी), मधुमय नाथ जी सह मंत्री आखिल भारतीय क्रीड़ा भारती,श्री संजीव पाठक (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ) एवं श्री संजय टंडन (सचिव, कानपुर जिला टेबल टेनिस संघ) उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए, खिलाड़ियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संचालन आशुतोष सत्यम झा ने किया । इस अवसर पर अविनाश यादव, अभिसारिका यादव, रवि पोपतानी ,अनिल वर्मा ,गगन बाजपेई ,सुनील वर्मा, साहिल श्रीवास्तव ,उत्तम चतुर्वेदी ,आयुष उपस्थित रहे।
https://youtu.be/JlsMKirD45g

Sports Tags:District Table Tennis Championship

Post navigation

Previous Post: Ganesh chaturthi 2025 : इस बार चार शुभ योगों में मनाई जाएगी श्री गणेश चतुर्दशी, जानें शुभ मुहूर्त
Next Post: Ganesh Chaturdashi ke shubh yog : इस बार चार शुभ योगों में मनाई जाएगी श्री गणेश चतुर्दशी

Related Posts

  • अंश सबरवाल और आरती चौधरी ने जीता खिताब Sports
  • द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन
    द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में युवा प्रतिभाओं ने दिखाया दम Sports
  • स्वाति और कनक ने युगांडा में पांच पदक जीतकर रचा भारत का नाम रोशन किया Sports
  • सूर्य नमस्कार सप्ताह
    रथ सप्तमी के अवसर पर क्रीड़ा भारती आयोजित करेगा सूर्य नमस्कार सप्ताह Sports
  • Krida Bharti Sports Week
    Krida Bharti Sports Week : मोतीझील में देसी खेलों से जमकर हुई मस्ती, याद आया बचपन Sports
  • नवनीत कौर
    नवनीत कौर ने बुलंद हौसलों से जिंदगी और कॅरियर को संभाला Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • बैडमिंटन एशिया सर्टिफाइड अंपायर
    कानपुर के रवि कुमार दीक्षित बने बैडमिंटन एशिया सर्टिफाइड अंपायर Sports
  • Malaysian Open
    Malaysian Open : सिंधु मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में, सात्विक और चिराग हारे Sports
  • Amrit Station Yojana
    Amrit Station Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे स्टेशनों के अभूतपूर्व कायाकल्प की आज रखेंगे नीव Blog
  • Priyansh Arya : मैंने अपना स्वाभाविक खेल खेला : प्रियांश आर्य Sports
  • त्वचा के रोग होने में प्रदूषण भी एक प्रमुख कारण : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में हुए रोमांचक मुकाबले Sports
  • Amrit Station Yojana
    Amrit Station Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे स्टेशनों के अभूतपूर्व कायाकल्प की आज रखेंगे नीव Railway
  • एथलीट पुष्पांजलि देवल
    अपने प्रदर्शन में निखार ला रही हैं मेरठ की एथलीट पुष्पांजलि देवल Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme