Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • नोएडा की अग्रिमा सिंह अंडर 15 व 17 दोनों वर्गों के फाइनल में प्रवेश किया Sports
  • Filariasis Liberation Campaign
    Filariasis Liberation Campaign : फाइलेरिया के लक्षण का न करें इंतजार, दवा का सेवन ही है बचाव: सीएम योगी UP Government News
  • डॉक्टर बदलने से नहीं उचित व नियमित इलाज से दूर होती है बीमारी : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • UTS on Mobile app
    UTS on Mobile app : यूटीएस आँन मोबाइल ऐप के प्रति किया गया जागरूक Railway
  • Durga Navami
    Makar Sankranti 2026 : मकर संक्रांति पर सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा धर्म अध्यात्म
  • शैलपुत्री
    Sakat chauth : सकट चौथ पूजन मुहूर्त, व्रत कथा और पूजा विधि Blog
  • योनेक्स सनराइज द्वितीय अंडर 19 उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क कल से Sports
  • Virat praised Shubhaman : विराट कोहली ने शुभमन गिल की उपलब्धि की तारीफ की, कहा- इस सब के हकदार हो, Sports
महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया प्रयागराज-कानपुर खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

Posted on April 5, 2024 By Manish Srivastava No Comments on महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया प्रयागराज-कानपुर खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
  • कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यो और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण
  • कानपुर में न्यू लोको पायलट रनिंग रूम, लोको पायलट मेल रनिंग रूम, ट्रेन मैनेजर रनिंग रूम, टीटीई रनिंग रूम का किया निरीक्षण

कानपुर: महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे श्री रविंद्र गोयल ने शुक्रवार को प्रयागराज मंडल के प्रयागराज-कानपुर खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। उन्होंने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों और गोविंदपुरी स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

क्या होता है विंडो-ट्रेलिंग
विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण भारतीय रेल में एक विशेष निरीक्षण है। इसमें चलती ट्रेन से निरीक्षण कार की पिछली खिड़की से ट्रैक और उसके आसपास के प्रतिष्ठानों जैसे सिग्नल, ओएचई, प्लेटफॉर्म आदि का निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान, मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई, यात्री सुविधाएं और समग्र स्थिति, विशेष रूप से प्वाइंट और क्रॉसिंग पर ट्रेन की सवारी की गुणवत्ता, ट्रैक ज्योमेट्री इंडेक्स (टीजीआई) में सुधार, ओएचई स्थिति, समपार फाटकों की स्थिति, सिग्नल दृश्यता, सिग्नल बाक्स की स्थिति, जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर आदि देखे जाते हैं।

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे
महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री रविंद्र गोयल निरीक्षण करते हुए.

गहनता से किया निरीक्षण व कर्मचारियों से की बात
महाप्रबंधक श्री रविंद्र गोयल ने कानपुर में न्यू लोको पायलट रनिंग रूम, लोको पायलट मेल रनिंग रूम, ट्रेन मैनेजर रनिंग रूम, टी टी ई रनिंग रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी रनिंग रूम में साफ-सफाई, भोजनालय की गुणवत्ता को बारीकी से चेक किया। इस दौरान रनिंग रूम में कार्य करने वाले कर्मचारियों और वहां विश्राम कर रहे स्टाफ से बातचीत भी की।

गोविंदपुरी स्टेशन की प्लानिंग को समझा
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री रविंद्र गोयल द्वारा अमृत स्टेशन के रूप में चयनित गोविंदपुरी स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया एवं गोविंदपुरी स्टेशन की प्लानिंग को समझा एवं स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने गोविंदपुरी स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया एवं स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि, चल रहे कार्यों से रेल यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, कार्य की उच्चतम गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए और निर्माण कार्य को यथासंभव समयबद्ध तरीके से किया जाए।




कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों को देखा
महाप्रबंधक महोदय द्वारा कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का भी अवलोकन किया और प्रयागराज मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कानपुर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समिक्षा की।

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री रविंद्र गोयल निरीक्षण करते हुए
महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री रविंद्र गोयल निरीक्षण करते हुए

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे
महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे के इस निरीक्षण में मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज, श्री हिमांशु बडोनी; उप मुख्य यातायात परिचालन प्रबंधक/कानपुर, श्री अशुतोष सिंह, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/ समन्वय, श्री श्री कृष्ण शुक्ला; वरिष्ठ मण्डल बिजली इंजीनियर/ कोचिंग , वरिष्ठ मण्डल बिजली इंजीनियर/ सामान्य सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री रविंद्र गोयल निरीक्षण करते हुए
महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री रविंद्र गोयल निरीक्षण करते हुए
महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री रविंद्र गोयल निरीक्षण करते हुए
महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री रविंद्र गोयल निरीक्षण करते हुए

 

Blog

Post navigation

Previous Post: प्रदेश का पहला जिला रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 26 से कानपुर में
Next Post: World Health Day : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशाल स्वास्थ शिविर आयोजित करेगा

Related Posts

  • ब्रह्मचारिणी
    भगवान श्रीगणेश के जितने विचित्र इनके नाम हैं उतनी विचित्र इनसे जुड़ी कथाएं भी Blog
  • रेल कर्मचारियों की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना Blog
  • Ayodhya
    Ayodhya : अयोध्या की सड़कों पर मोदी का हुआ अभूतपूर्व स्वागत Blog
  • खुशी पांडेय
    जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाती हैं लखनऊ की खुशी पांडेय Blog
  • कर्क राशि
    मिथुन राशि वालों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें डॉ रोशनी टाक से Blog
  • Indian Railways
    Indian Railways : पांच साल की उम्र में महज 12 घंटे में कानपुर से दिल्ली जाकर लौटा, अनोखा रिकॉर्ड Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी
    टनकपुर-खातीपुरा-टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी टनकपुर से 08 जनवरी से चलेगी Railway
  • चंचल खटाना
    International Women’s Day : उत्तर प्रदेश की शान चंचल खटाना : संघर्ष, सफलता और प्रेरणा की गौरवशाली कहानी Motivation
  • Gift of Development Works
    Gift of Development Works : भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने को नगरीय विकास महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री UP Government News
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में डॉ. ईश्वरचन्द्र स्पोर्ट्स जोन का उद्घाटन Sports
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    विज्ञापन सिर्फ संपर्क का जरिया, सुगम व उत्तम इलाज से जगता है लोगों में विश्वास : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Blog
  • शैलपुत्री
    Nautapa-2025 : भीषण गर्मी के लिए हो जाए तैयार, नौतपा 25 मई से धर्म अध्यात्म
  • Moto GP India
    Moto GP India : सीएम योगी ने भारत मोटो जीपी के विजेता मार्को बेजेची को प्रदान की ट्रॉफी Sports
  • ब्रह्मचारिणी
    Narak Chaturdashi : नरक चतुर्दशी या छोटी दीपावली 11 /12 नवंबर को, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme