Kanpur : रावतपुर गांव के राम लला मंदिर में 26 मार्च को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर भव्य मातृशक्ति वाहन यात्रा निकाली गई। शाम 5 बजे शुरू हुई यात्रा में 500 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। वे श्वेत वेश, भगवा पगड़ी और वीरांगना वेश में दोपहिया वाहनों पर भगवा ध्वज लहराते हुए चल रही थीं। साथ में भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्री राम के नारे लगाईं।

अवध बिहारी मिश्रा, ओम मिश्रा, श्री रामलला महोत्सव समिति रावतपुर गांव कानपुर तत्वाधान में मातृशक्ति वाहन यात्रा में 300 वाहन सम्मलित हुई। जिनका नेतृत्व श्री अवध बिहारी मिश्र जी ने किया साथ में समिति के गिरजा शंकर दीक्षित जी, विनय शुक्ल, ओम मिश्र, अन्नू गुप्ता, गगन बाजपेयी, सत्यनारायण तिवारी आदि उपस्थित रहे तथा महाआरती का आयोजन रामलला मन्दिर प्रांगण में हुआ । सभी को आयोजन समिति ने नववर्ष व रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
डेढ़ सौ साल पुराना है मंदिर : कानपुर के रावतपुर गांव का राम लला मंदिर 150-170 वर्ष पुराना है। यह राम जन्मभूमि आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहा। यहां रामनवमी पर भव्य शोभायात्राएं निकाली जाती हैं, जैसा कि पिछले वर्षों में देखा गया।
27 मार्च का कार्यक्रम : शाम 5 बजे राम लला मंदिर से भव्य विराट शोभायात्रा निकलेगी यह परंपरा रावतपुर मंदिर की लंबी धार्मिक विरासत का हिस्सा है।
कानपुर के इस मंदिर में बाल स्वरूप में विराजमान हैं रामलला,170 साल पुराने मंदिर से रामनवमी की शोभायात्रा का आयोजन कई वर्षों से हो रहा है।

