Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • जिंदगी में इससे बड़ा झूठा आज तक नहीं देखा Politics
  • कार्तिक पूर्णिमा
    कार्तिक पूर्णिमा का जानें शुभ मुहूर्त, Know the auspicious time of Kartik Purnima धर्म अध्यात्म
  • Hariyali Teej
    Shravan month special : भगवान शिव को अर्पित की जाने वाली हर चीज़ का फल होता है अलग धर्म अध्यात्म
  • Sports Competition of Izzatnagar Mandal
    Sports Competition of Izzatnagar Mandal : रेलवे सुरक्षा बल ने परिचालन विभाग को 25-5 एवं 25-6 से हराया Sports
  • पावर लिफ्टिंग की नेशनल चैंपियनशिप
    मानसिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ियों के लिए पावर लिफ्टिंग की नेशनल चैंपियनशिप 26 फरवरी से Sports
  • फेमस माडल
    फेमस माडल के साथ ब्यूटी मेकअप एक्सपर्ट भी हैं आरती पाल Motivation
  • Kanya Sumangala Yojana
    Kanya Sumangala Yojana : अप्रैल से कन्या सुमंगला योजना में मिलेंगे 25 हजार रुपये: सीएम योगी Politics
  • ब्रह्मचारिणी
    श्रीगणेश उत्सव 19 से 28 सितंबर तक, अपनी राशि अनुसार करें आराधना, मिलेगी हर कार्य में सफलता धर्म अध्यात्म
डॉ. मधुलिका शुक्ला

कारगर इलाज के लिए चिकित्सक और मरीज के बीच भरोसा बहुत जरूरी : डॉ. मधुलिका शुक्ला

Posted on March 6, 2024 By Manish Srivastava No Comments on कारगर इलाज के लिए चिकित्सक और मरीज के बीच भरोसा बहुत जरूरी : डॉ. मधुलिका शुक्ला
  • होम्योपैथिक उपचार में कभी भी ज्यादा नहीं बल्कि वाजिब समय लगता है
  • चिकित्सक के परामर्श का हमेशा शत-प्रतिशत पालन करना चाहिए
  • नियम से रहने वाले लोग जीवन में कभी भी बीमार नहीं होते हैं

कानपुर : किसी भी रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर ही कायम होती है। भरोसा यानी विश्वास एक दो दिन में नहीं बल्कि थोड़ा वक्त लगता है। और यह प्रमुख बात समाज में हर जगह लागू होती है। इसमें चिकित्सा जगत भी आता है। क्योंकि जब तक मरीज और उसके परिवार के लोगों यानी तीमारदार को अपने डॉक्टर पर भरोसा नहीं होगा तब तक उचित दिशा में कारगर इलाज हो पाना संभव नहीं है।

इन महत्वपूर्ण बातों की चर्चा करते हुए कानपुर की प्रतिष्ठित होम्योपैथिक डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने विस्तार से बताया कि मरीज और तीमारदार में भरोसा या दृढ़ विश्वास कायम करना इलाज करने वाले चिकित्सक यानी डॉक्टर की प्राथमिकता होती है। उसका सबसे पहला कर्तव्य यही होता है कि वह मरीज को यह बताने और समझाने में पूरी तरह सफल हो कि वह सही जगह इलाज कराने आया है और यदि संबंधित बीमारी उनके अनुभव से बाहर तो वह किसी भी प्रकार से यह स्पष्ट कर दें कि उनका इलाज यहां नहीं बल्कि अन्य चिकित्सक से संपर्क कर सलाह लें।




इसमें यह भी एक महत्वपूर्ण तथ्य है कि मरीज की की भी पूरी जिम्मेदारी होती है कि वह भी अपने डॉक्टर से कुछ भी छिपाए नहीं। जैसे कितने दिनों से वह बीमार है, बीमारी के क्या लक्षण हैं, उसे क्या परेशानियां हो रही हैं, उसने अभी तक कोई दवा ली है कि नहीं और इससे पहले भी उसने किसी अन्य डॉक्टर से कोई इलाज करवाया है या नहीं। अगर करवाया है तो पिछली सभी रिपोर्ट को भी वर्तमान में डॉक्टर को दिखाने के साथ ही अपनी पूरी बात विस्तार से बतानी चाहिए। क्योंकि जब तक बीमारी के सही लक्षण, सही समय में नहीं पता चलेंगे तब तक उचित दिशा में सफल इलाज नहीं हो पाएगा।

डॉ. मधुलिका शुक्ला
डॉ. मधुलिका शुक्ला

अपनी बात को जारी रखते हुए डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने बताया कि होम्योपैथिक में सभी बीमारियों का कारगर इलाज है। मुझस अक्सर मरीज या उसके परिवार के लोग यह पूछते हैं कि क्या होम्योपैथिक में बीमारी को ठीक होने में ज्यादा वक्त लगता है। इसलिए मैं यह भ्रम दूर करना चाहती हूं कि होम्योपैथिक उपचार कराने में ज्यादा समय नहीं लगता है। ऐसा बिल्कुल नहीं है। होम्योपैथिक उपचार में ज्यादा नहीं बल्कि वाजिब समय लगता है जिससे कोई भी बीमारी हमेशा के लिए समाप्त हो सके और जीवन में कभी भी दोबारा उभर कर नहीं आए।

एलोपैथिक में बीमारी से त्वरित लाभ तो मिल जाता है पर बीमारी के दोबारा उभरने की संभावना बनी रहती है। इसलिए मेरी सबको यही सलाह है कि अपने फैमिली डॉक्टर के दिए हुए परामर्श का हमेशा पालन कीजिए ताकि आप जल्द स्वस्थ हो सके और यदि चिकित्सक के नियमों का पालन करेंगे तो स्वाभाविक है कि आप जीवन में कभी भी बीमार नहीं होंगे।


https://youtu.be/FVQynAgKZ5c

Health Tags:homeopathy chikitsa, Kanpur Health news, डॉ. मधुलिका शुक्ला

Post navigation

Previous Post: Important Health Tips : स्टार फिटनेस मॉडल व जिम एक्सपर्ट जानवी पांडव के महत्वपूर्ण हेल्थ टिप्स
Next Post: विकास के क्लिक पर जयपुर में लोगों के चेहरे पर आती है ‘गुलाबी मुस्कान’

Related Posts

  • IMA Kanpur
    जाणता राजा महानाट्य का आयोजन 1 अक्टूबर से, पुणे के 150 कलाकार करेंगे मंचन Health
  • डॉक्टर बदलने से नहीं उचित व नियमित इलाज से दूर होती है बीमारी : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • त्वचा के रोग होने में प्रदूषण भी एक प्रमुख कारण : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • डॉक्टर मधुलिका
    होम्योपैथिक दवा से साइटिका की बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • अच्छी सेहत के लिए नियमित एक्सरसाइज जरूरी : ज्योति सिंह Health
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    सुबह टहलना या दौड़ना सेहत के लिए फायदेमंद : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • तृतीय चंद्रघंटा
    नरसिंह द्वादशी, व्रत-कथा, महत्व, पूजा और व्रत की विधि धर्म अध्यात्म
  • ब्रह्मचारिणी
    बलदेव छठ गुरुवार, 21 सितंबर को धर्म अध्यात्म
  • लोहड़ी
    महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में लोहिड़ी पर गिद्दा कर छात्रों संग प्रोफेसर भी झूमे Festival
  • यूपी में अब तमंचे नहीं लहराए जाते, डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग से देश को बनाएंगे आत्मनिर्भर : योगी UP Government News
  • PM Modi in Ayodhya : मोदी जो कहता है उसे पूरा करने के लिए जीवन खपा देता है : प्रधानमंत्री Blog
  • गाय-भैंस खरीदने से पहले लोग प्रियंका की लेते हैं राय Motivation
  • Bithoor to Kanpur Central Station
    Railway update : समस्तीपुर मंडल के मेहसी स्टेशन पर Railway
  • हरतालिका तीज व्रत (गौरी तृतीया व्रत) 26 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को है, जानें चमत्कारी उपाय धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme