Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Devendra Nath Memorial Basketball Competition
    Basketball Competition : राजेंद्र बहादुर मिश्रा ने जीता 71वर्ष की आयु में प्रदेश बैडमिंटन का स्वर्ण Sports
  • कार्तिक पूर्णिमा
    कार्तिक पूर्णिमा का जानें शुभ मुहूर्त, Know the auspicious time of Kartik Purnima धर्म अध्यात्म
  • Kharmas
    Kharmas 16 December : खरमास 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेगा, क्‍यों निषेध रहते हैं मांगलि‍क कार्य, जानें पं हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • Famous songs of Karva Chauth
    Raksha Bandhan 2025 : रक्षा बंधन और भाई दूज में क्‍या है अंतर, जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन जी से धर्म अध्यात्म
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Shri Krishna Janmastami 2024 : आखिरकार भगवान श्री कृष्ण का नाम लड्डू गोपाल कैसे पड़ा धर्म अध्यात्म
  • योगी आदित्यनाथ
    चौधरी चरण सिंह सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के साधक : योगी आदित्यनाथ Blog
  • बैडमिंटन
    इरशाद अहमद को बैडमिंटन रेफरी परीक्षा में सफलता, कानपुर को मिला गौरव Sports
  • Shri Ram Navami : श्री राम नवमी 17 अप्रैल को, ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा से जानें महत्त्व Blog
Tulsi Jayanti Festival

Tulsi Jayanti Festival : जयनारायण विद्या मंदिर में धूमधाम से मना तुलसी जयंती महोत्सव, देखें वीडियो

Posted on July 30, 2025July 31, 2025 By Manish Srivastava No Comments on Tulsi Jayanti Festival : जयनारायण विद्या मंदिर में धूमधाम से मना तुलसी जयंती महोत्सव, देखें वीडियो
  • कवियों और साहित्‍यकारों ने विद्याथियों को भगवान राम को आत्‍मसात करने के लिए प्रेरित किया 

Kanpur :  कानपुर स्थित जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से ‘तुलसी जयंती महोत्सव 2025’  (Tulsi Jayanti Festival) का आयोजन किया गया।

समारोह में अक्षरा संस्था, लखनऊ व जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कानपुर ने सहयोग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं तुलसीदास जी के चित्र पर पूजन अर्चन और माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित कवियों और साहित्यकारों का सम्मान किया गया।

Tulsi Jayanti Festival
Tulsi Jayanti Festival

इस महोत्सव के अंतर्गत विद्यालय के छात्रों के बीच में ‘रामचरितमानस में जीवनोपयोगी शिक्षायें’ विषयक निबंध प्रतियोगिता, ‘तुलसीकृत सम्मत साहित्य में मूल तत्व और वर्तमान में उनकी प्रासंगिकता’ विषयक संगोष्ठी एवं ‘तुलसी के राम’ काव्य रामर्चन (कवि गोष्ठी) के माध्यम से तुलसीदास जी के समग्र साहित्य पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किये गए। निबंध प्रतियोगिता में 70 से अधिक छात्रों ने विद्यालय में भाग लिया।

जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 1500 की धनराशि विद्यालय की छात्रा रिमशा सिंह,द्वितीय पुरस्कार आदित्य यादव को 1000 की धनराशि, तृतीय पुरस्कार ₹700 का पूर्वी अवस्थी को और पांच सांत्वना पुरस्कार ₹500 – ₹500 के पुरस्कार आराध्या शुक्ला, अंशिका द्विवेदी, रुद्रांश शुक्ला, नैनशी शर्मा और रुद्र कुमार गुप्ता को प्रमाण पत्र के साथ प्रदान किया गया शेष समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Tulsi Jayanti Festival
Tulsi Jayanti Festival

संगोष्ठी में उपस्थित डॉ० सुरेश अवस्थी ने तुलसीदास के समग्र साहित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी जी का साहित्य सिर्फ धार्मिक नहीं है बल्कि वह जीवन पथ है जिसकी आज के विषम और मूल्यविहीन समय में एक प्रकाश स्तम्भ है। इसी क्रम में डॉ राधेश्याम मिश्र ने कहा कि यह विषय जितना गहन उतना ही समय सापेक्ष भी है।

प्रो सुनील मिश्र ने आज की संगोष्ठी में प्रतिभाग करते हुए कहा कि आज हमारा समाज नैतिक गिरावट, आत्मिक अशांति,जातीय संघर्ष आदि से जूझ रहा है ऐसे में तुलसी दास का साहित्य हमें एक दिशा देता है। डॉ पवन मिश्र ने कहा कि तुलसीदास का साहित्य केवल भक्ति की अभिव्यक्ति नहीं है बल्कि वह नीति, दर्शन, समाज, मानव मन और जीवन मूल्यों की अमूल्य धरोहर है।

कार्यक्रम में आयोजित काव्य गोष्ठी में प्रयागराज से पधारे सुकवि श्री शैलेन्द्र मधुर ने पढ़ा कि अपने मन मन्दिर के स्वामी राम हैं, राम हमारी आस्था के धाम है। इटावा के रोहित चौधरी ने पढ़ा कि अखिल विश्व में जयकारा उस पुण्य धाम का ही होगा, अवधपुरी में राज तिलक तो श्री राम का ही होगा।। प्रयाग के जितेंद्र जलज ने पढ़ा कि ‘तुलसी न होते तो कैसे राम को हम गा पाते’ कानपुर के मुकेश श्रीवास्तव ने पढ़ा कि ‘तुलसी के तारण भाव लिये, तरुवर हैं तापित चन्दन के’ पढा तो सम्पूर्ण सभागार आल्हादित हो गया।कविता पाठ करते हुए अतुल बाजपेई ने बहुचर्चित कविता प्रभु राम हमारे नायक हैं पढ़ी तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

अंत में कार्यक्रम के समन्वयक/संयोजक डॉ० अतुल वाजपेई ने सभी का आभार ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य श्री अनिल कुमार त्रिपाठी, विद्यालय के शिक्षक श्री विवेकानंद श्रीवास्तव , आशुतोष सत्यम झा सहित विद्यालय स्टाफ समेत सैकड़ों छात्र छात्राएं एवं शहर के कई साहित्यानुरागी उपस्थित रहे।

https://youtu.be/QA97XNlYa48

Education Tags:Tulsi Jayanti Festival

Post navigation

Previous Post: Krida Bharti Online Exam : क्रीड़ा भारती कराएगा ऑनलाइन क्रीडा ज्ञान परीक्षा 2025, विजेता को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम
Next Post: Raksha Bandhan 2025 : रक्षा बंधन और भाई दूज में क्‍या है अंतर, जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन जी से

Related Posts

  • Holi Milan Samaroh: नेशनल इंडिपेंडेंट टीचर्स एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह Blog
  • सड़क सुरक्षा पखवाड़ा
    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 22 अप्रैल से 4 मई तक चलेगा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा Education
  • पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित (Polytechnic Entrance Exam Result Declared) Education
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कथक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न Education
  • उप्र पुस्‍कालय संघ
    UPLA elections : एचबीटीयू के डा. विपिन पांडेय उप्र पुस्‍कालय संघ के सदस्‍य चुने गए   Education
  • एसएन बीवी पीजी कॉलेज में स्वछता अभियान चलाया गया Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • तृतीय चंद्रघंटा
    Dhanteras : मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए करें ये उपाय Blog
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जय नारायण विद्या मंदिर बना चैंपियन Sports
  • ‘मिस एशिया’ में गोल्ड ने बदल दी बॉडीबिल्डर संजना डालक की जिंदगी Sports
  • Women jumped in Wel with kids : फतेहपुर में बच्चों को कमर में बांध कर कुएं में कूद गई महिला, बच्चों की मौत Crime
  • UP board result
    UP board result : हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में सीतापुर के परीक्षार्थियों का रहा दबदबा Education
  • स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम में न आएं, OTP से सत्यापन कराएं General
  • Pancham Skandamata
    Pancham Skandamata : पंचम स्कंदमाता.19 अक्टूबर 2023 दिन गुरुवार धर्म अध्यात्म
  • होली
    Basant Panchami 2024 : अगर बच्चा पढ़ाई में कमजोर है,  तो बसंत पंचमी के दिन करें यह घरेलू उपाय, जानें शुभ मुहूर्त Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme