Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • ब्रह्मचारिणी
    Narak Chaturdashi : नरक चतुर्दशी या छोटी दीपावली 11 /12 नवंबर को, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • सांसद खेल स्पर्धा
    सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने बैडमिंटन और टेबल टेनिस में दिखाया दम Sports
  • Ganesh Chaturdashi ke shubh yog
    Ganesh chaturthi 2025 : इस बार चार शुभ योगों में मनाई जाएगी श्री गणेश चतुर्दशी, जानें शुभ मुहूर्त धर्म अध्यात्म
  • ऑपरेशन “मेरी सहेली” अभियान में दो लाख से अधिक महिला यात्रियों को अटेंड किया Railway
  • फिटनेस मॉडल अहाना मिश्रा
    स्टार फिटनेस मॉडल अहाना मिश्रा को विशेष सम्मान Blog
  • ब्रह्मचारिणी
    भगवान श्रीगणेश के जितने विचित्र इनके नाम हैं उतनी विचित्र इनसे जुड़ी कथाएं भी Blog
  • Famous songs of Karva Chauth
    भगवान शिव जी को आखिर क्यों इतना प्रिय है बिल्वपत्र, क्या-क्या चढ़ाने से क्या मिलता है लाभ धर्म अध्यात्म
  • Durga Ashtami
    Phalgun Month : फाल्गुन माह का जानिए क्या है धार्मिक और पौराणिक महत्व धर्म अध्यात्म
Abhishek Sharma IPL

Abhishek Sharma IPL : युवराज और सूर्यकुमार ने लगातार प्रोत्साहित किया : अभिषेक शर्मा

Posted on April 13, 2025April 13, 2025 By Manish Srivastava No Comments on Abhishek Sharma IPL : युवराज और सूर्यकुमार ने लगातार प्रोत्साहित किया : अभिषेक शर्मा

हैदराबाद (Abhishek Sharma IPL) : अपने रिकॉर्ड शतक से फॉर्म में वापसी करने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इसका श्रेय अपने मार्गदर्शक युवराज सिंह और भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को दिया, जिन्होंने खराब दौर में उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में शनिवार को यहां 55 गेंद पर 141 रन की तूफानी पारी खेली जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने 246 रन के लक्ष्य को बौना साबित करके पिछले चार मैच से चला आ रहा हार का सिलसिला खत्म किया।

यह आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हालांकि स्वीकार किया कि उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था। सनराइजर्स की टीम को छह दिन का ब्रेक मिला था लेकिन अभिषेक इनमें से चार दिन बुखार से पीड़ित रहे। उन्होंने शतक पूरा करने के बाद एक पर्ची अपनी जेब से निकाली जिस पर लिखा था, ‘यह पारी ऑरेंज आर्मी (सनराइजर्स के समर्थक) को समर्पित है।




अभिषेक में मैच के बाद संवाददाताओं से कहा ईमानदारी से कहूं तो जब भी मैं सुबह जागता हूं तो कुछ ना कुछ लिखता हूं। आज मेरे मन में ऐसा ही विचार आया कि अगर मैं कुछ खास करता हूं तो उसे ऑरेंज आर्मी को समर्पित करूंगा। सौभाग्य से आज का दिन मेरा था। उन्होंने कहा कि जब वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे तो युवराज और सूर्यकुमार लगातार उनका हौसला बढ़ा रहे थे। अभिषेक ने कहा ईमानदारी से कहूं तो मैं चार दिन से बीमार था। मुझे बुखार था लेकिन मैं खुशनसीब हूं कि मेरे आस-पास युवराज सिंह और सूर्यकुमार जैसे लोग हैं जो लगातार फोन करके मेरा हौसला बढ़ाते रहे।

उन्होंने कहा क्योंकि वे जानते हैं कि मैं इस तरह की पारी खेल सकता हूं लेकिन जब आप रन नहीं बना पा रहे होते हो तो आप खुद पर संदेह करने लग जाते हो। लेकिन उन्हें मुझ पर पूरा भरोसा था और जब आपके आसपास आप पर भरोसा करने वाले लोग होते हैं तो आप भी खुद पर विश्वास करना शुरू कर देते हैं। इसलिए यह मेरे लिए केवल एक पारी की बात थी। अभिषेक का इस पारी के दौरान भाग्य ने भी साथ दिया और उन्होंने स्वीकार किया कि उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं नहीं कहूंगा तो यह झूठ होगा। निश्चित तौर पर तीन चार पारियों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने का दबाव था, विशेष कर तब जब कि आपकी टीम लगातार हार रही हो। लेकिन टीम का हर खिलाड़ी लगातार चार मैच में हार के बाद वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध था।

Sports Tags:Abhishek Sharma IPL

Post navigation

Previous Post: ICC Sourav Ganguly : गांगुली को फिर आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति का अध्यक्ष चुना गया
Next Post: नवीन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद का स्वागत

Related Posts

  • क्रीडा ज्ञान परीक्षा
    क्रीड़ा भारती कराएगा ऑनलाइन क्रीडा ज्ञान परीक्षा, Krida Bharti will conduct online sports knowledge test Sports
  • प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
    प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जय नारायण का रहा दबदबा Sports
  • जय नारायण विद्या मंदिर में उल्लासपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस Sports
  • Asian bodybuilding fitness : 56वीं एशियन बॉडीबिल्डिंग फिटनेस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में खुशबू यादव ने जीता गोल्ड Sports
  • बैडमिंटन प्रतियोगिता
    बैडमिंटन प्रतियोगिता में रागेन्द्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकैडमी के खिलाड़ी छाये Sports
  • बरनाली शर्मा
    सिल्वर मेडल जीतकर बरनाली शर्मा ने बिखेरी अपनी चमक Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • लिफ्ट/एस्कलेटर की सुरक्षा
    लिफ्ट/एस्कलेटर की सुरक्षा-संरक्षा सुनिश्चित करने प्रदेश में लागू होगा कानून: मुख्यमंत्री UP Government News
  • कानपुर बैडमिंटन अकादमी
    कानपुर बैडमिंटन अकादमी में खिलाड़ियों को मिली स्पॉन्सरशिप Blog
  • उत्कर्ष वर्धन सिंह ने शूटिंग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जीता रजत पदक Sports
  • Famous songs of Karva Chauth
    Magh Gupta Navratri : माघ गुप्त नवरात्रि 10 से 18 फरवरी तक, जानें पूजा विधि कथा व मुहूर्त धर्म अध्यात्म
  • स्वाति और कनक ने युगांडा में पांच पदक जीतकर रचा भारत का नाम रोशन किया Sports
  • होली
    Dhanteras-2025 : धनतेरस का शुभ मुहूर्त, खरीदारी में रखे ये ध्‍यान धर्म अध्यात्म
  • Rail Coach Restaurant
    Rail Coach Restaurant : अब ट्रेन के डिब्बे में बैठकर रेस्टोरेंट के खाने का लीजिए मजा Railway
  • कार्तिक पूर्णिमा
    द्वितीय ब्रह्मचारिणी 10 अप्रैल, जानें पूजा विधि धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme