Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • उत्साह के साथ मनाया विश्व बैडमिंटन दिवस Sports
  • नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण Health
  • बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट
    बैडमिंटन प्रतियोगिता में जूनियर खिलाडियों ने जमकर दिखाया उत्साह Sports
  • Stag Global table tennis tournament स्टैग ग्लोबल- टीएसएच 4th यू पी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 19 सितम्बर से Sports
  • VSSD College Sports
    VSSD College Sports : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन कीर्ति यादव का जलवा Sports
  • Moto GP India
    Moto GP India : सीएम योगी ने भारत मोटो जीपी के विजेता मार्को बेजेची को प्रदान की ट्रॉफी Sports
  • बागी विधायकों में से तीन को सपा ने किया बाहर SP expelled three of the rebel MLAs Politics
  • Famous songs of Karva Chauth
    करवाचौथ के प्रसिद्ध गीत, Famous songs of Karva Chauth धर्म अध्यात्म

इस संसार में माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं : डॉ. मधुलिका शुक्ला

Posted on September 24, 2024September 25, 2024 By Manish Srivastava No Comments on इस संसार में माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं : डॉ. मधुलिका शुक्ला

कानपुर शहर की मशहूर व प्रतिष्ठित होम्योपैथी डॉक्टर ने अपनी सफलता का श्रेय माता और पिता को दिया

  • आम लोगों की चिकित्सीय सेवा कर समाज में पेश की मिसाल, जनहित कार्यों के लिए लोग उन्हें मानते हैं बेहद दयालु व महान डॉक्टर
  • कहा, कोरोना काल में लोगों को समझ में आ गया कि परिवार की कीमत किसी भी सपने से बड़ी होती है, इसे संभाल कर रखिए

Kanpur : हर माता-पिता अपने बच्चों से बहुत ही प्यार करते हैं चाहे बच्चा काबिल हो या न हो, उनके प्यार में कोई कमी नहीं आती है। लेकिन उन माता-पिता का जीवन धन्य हो जाता है जब वो अपने बच्चों के नाम से पहचाने जाने लगते हैं। इन पंक्तियों को चरितार्थ करके दिखाया है कानपुर की मशहूर होम्योपैथिक डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने।

उन्होंने एक सफल डॉक्टर बनकर अपने माता-पिता का नाम तो रोशन किया ही है। साथ ही बेहद दयालु स्वभाव के साथ आम जनता की चिकित्सीय सेवा कर समाज में मिसाल पेश कर युवाओं खासतौर पर लड़कियों को प्रेरित भी किया है।

विशेष बातचीत में डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने कहा कि इस संसार में माता-पिता से बढ़कर कोई भी नहीं है। वह अपने बच्चों के लिए जितना त्याग और बलिदान कर सकते हैं उतना कोई भी नहीं कर सकता। मां का गुणगान करने के लिए शब्द कम पड़ सकते हैं लेकिन उसके गुणों की संख्या कम नहीं होगी। वहीं पिता का रोल भी अपने परिवार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। अपने बच्चों की हर छोटी-बड़ी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अपने सपनों को भी भुला देता है। उसकी प्राथमिकता में सबसे पहले परिवार ही होता है।




अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए डॉक्टर मधुलिका ने बताया कि उन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया। अपना कॅरियर बनाने के दौरान जब भी मैं कभी निराश हुई तो उन्होंने मुझे महत्वपूर्ण सलाह दी जिसकी बदौलत आज मैं डॉक्टर बन पाई हूं। मैं खुद को बहुत ही भाग्यशाली मानती हूं कि मेरे भाई और बहन ने भी मेरा हर कदम पर साथ दिया। सबके लिए मेरी यही सलाह है कि करियर बनाने के लिए कभी भी अपने परिवार से दूरी मत बनाइए क्योंकि परिवार के अलावा कोई भी आपके साथ हमेशा खड़ा नहीं होगा।

डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
डॉक्टर मधुलिका शुक्ला मां के साथ

इसका प्रत्यक्ष उदाहरण कोरोना काल में देखने को मिला जब बड़े-बड़े शहरों के अलावा लोग विदेशों में बड़ी-बड़ी नौकरी व व्यवसाय छोड़कर अपने घर वापस आ गए। इससे यह साबित हो गया कि आपके घर से सुरक्षित जगह कोई नहीं है। हर सफलता के पीछे परिवार का रोल ही अहम होता है।

Motivation Tags:डॉक्टर मधुलिका शुक्ला

Post navigation

Previous Post: CBSE ईस्ट ज़ोन शूटिंग प्रतियोगिता 2024-25 में DPS, Azad Nagar का शानदार प्रदर्शन
Next Post: Inspirational Story : बेहद खूबसूरत और मल्टी टैलेंटेड गर्ल हैं हरियाणा की श्वेता मेहता

Related Posts

  • परी
    सपनों की उड़ान भरने को तैयार “परी” Motivation
  • Success Girl
    Success Girl : राजस्थान में युवा पीढ़ी के लिए मिसाल हैं बिजनेस गर्ल रतन चौहान Motivation
  • सब इंस्पेक्टर आरती सिंह तंवर
    राजस्थान का गौरव हैं पुलिस सब इंस्पेक्टर आरती सिंह तंवर Motivation
  • भावना रोकड़े
    कड़े संघर्ष के बाद मैंने मुकाम हासिल किया : भावना रोकड़े Motivation
  • फेमस माडल
    फेमस माडल के साथ ब्यूटी मेकअप एक्सपर्ट भी हैं आरती पाल Motivation
  • गाय-भैंस खरीदने से पहले लोग प्रियंका की लेते हैं राय Motivation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • सावित्रीबाई फुले की जन्मतिथि पर मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय मन और शरीर कल्याण दिवस Education
  • Kharmas
    Narad Jayanti : ब्रह्माण्ड के प्रथम संवाददाता की महर्षि नारद जयन्ती 25 मई को धर्म अध्यात्म
  • स्वाति और कनक ने युगांडा में पांच पदक जीतकर रचा भारत का नाम रोशन किया Sports
  • Saree ka Fashion : भारतीय परिधान की मिसाल है साड़ी : डा. रोशनी टाक मनोरंजन
  • प्रदेश में कोहरे का कहर, ठंड से राहत के आसार नहीं Education
  • द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर में केएसएस इंटर स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ Sports
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    अच्छे इलाज की सही जानकारी देने में मीडिया का रोल अहम : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • Karva Chauth ka pauranik mahatve
    Phalgun Month : फाल्गुन माह का जानिए क्या है धार्मिक और पौराणिक महत्व धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme