Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • BJP candidate first list : पीएम का वाराणसी से चुनाव लड़ना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात : योगी आदित्यनाथ, देखें पूरी लिस्ट Lok Sabha Election 2024
  • गुजरात टाइटन्स की लगातार चौथी जीत Sports
  • करवा चौथ
    करवा चौथ के साथ ही त्योहारों की खुशियों का आगाज धर्म अध्यात्म
  • Indian Railways
    Indian Railways : पांच साल की उम्र में महज 12 घंटे में कानपुर से दिल्ली जाकर लौटा, अनोखा रिकॉर्ड Blog
  • Ahoi Ashtami 2023 : ब्रज के राधाकुंड में डुबकी लगाने से भर जाती है निसंतानों की गोद धर्म अध्यात्म
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Lohri festival : लोहड़ी पर्व का लोक महत्व, अग्नि पूजन और गीत Blog
  • प्रीति रंजन
    प्रीति रंजन ने बिखेरा अब कानपुर में भी मेकअप का जलवा मनोरंजन
  • चंचल खटाना
    उत्तर प्रदेश की शान चंचल खटाना : संघर्ष, सफलता और प्रेरणा की गौरवशाली कहानी Motivation
Woman strangled to death and packed in bed

घर में म‍हिला का गला कसकर हत्‍या, बेड में कर दिया पैक (Woman strangled to death and packed in bed)

Posted on June 25, 2025June 25, 2025 By Manish Srivastava No Comments on घर में म‍हिला का गला कसकर हत्‍या, बेड में कर दिया पैक (Woman strangled to death and packed in bed)

-चुनरी से गला कसा, सिर पर भी भारी चीज से वार किया, रावतपुर में वारदात
-छोटे बेटे के संदेह पर बड़ा बेटा हिरासत में, लिव इन में युवक के साथ रहती थी महिला


Kanpur : शहर के रावतपुर इलाके में लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की घर में ही निर्मम हत्या कर दी गई। महिला का चुनरी से गला कसकर हत्यारोपी ने उसे बेड में पैक कर दिया। सिर पर भी भारी वार से कई चोट के निशान हैं। स्कूल से लौटे छोटे बेटे ने बेड से निकली मां की चुनरी देखी, तब घटनाा का पता चला। हत्या का आरोप बड़े बेटे पर है, लेकिन मृतका की बहन ने लिव इन में रह रहे युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने बड़े बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।




रावतपुर गुप्ता कालोनी निवासी 35 वर्षीय उर्मिला कटियार पति जगदीश की मौत के बाद 18 सालों से रंजन के साथ लिव इन में रह रही थीं। उर्मिला के दो नाबालिग बेटे हैं। 17 वर्षीय बड़ा बेटा इंटर और छोटा 15 वर्षीय नौवीं का छात्र है। दोनों अर्मापुर केंद्रीय विद्यालय-टू में पढ़ते हैं। मंगलवार सुबह छोटा बेटा स्कूल गया था जबकि बड़ा बेटा घर पर ही था। रंजन दो तीन दिन से काम के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं। मंगलवार दोपहर छोटे बेटे ने स्कूल से लौटने के बाद घर में मां को न पाकर बड़े भाई से पूछा तो उसने जानकारी न होने की बात कही। इस पर उसने मां को ढूंढना शुरू किया तो बेड से उनकी चुनरी थोड़ी बाहर लटकी दिखी। बेड खोला तो अंदर मां बेसुध पड़ी थीं। इस पर उसने पास में मसवानपुर में रहने वाली मौसी गीता को सूचना दी।

मौसी आईं और फिर रावतपुर पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को उर्मिला की सांसें चलती दिखीं तो रीजेंसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गीता ने पुलिस को बताया कि रंजन मार्केटिंग का काम करते हैं, इसलिए अक्सर घर से बाहर ही रहते हैं। मंगलवार को बड़ा बेटा घर पर ही था, स्कूल नहीं गया था। छोटा बेटा जब दोपहर करीब दो बजे स्कूल से आया तब वारदात का पता चला। पुलिस पूछताछ में छोटे बेटे ने बड़े भाई पर शक जताया, जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं गीता के अनुसार उसकी बहन की मौत में पति रंजन का हाथ है। बेटे को मोहरा बनाया जा रहा है। कहा, बहन का रंजन से आए दिन विवाद होता था। मंगलवार सुबह काम को लेकर उर्मिला ने बड़े बेटे को डांट दिया था, इसलिए छोटे बेटे ने उस पर संदेह जताया है। एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि बड़े बेटे से पूछताछ की जा रही है। रंजन के आने का इंतजार किया जा रहा है।

Crime

Post navigation

Previous Post: Basketball Competition : राजेंद्र बहादुर मिश्रा ने जीता 71वर्ष की आयु में प्रदेश बैडमिंटन का स्वर्ण
Next Post: द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 से, रजिस्ट्रेशन शुरू

Related Posts

  • दगाबाज बीवी
    दगाबाज बीवी : एक पत्नी ने फिर दिन बहुरते ही पति को दिखाया ठेंगा, सारी संपत्ति बेंच कर पत्नी को दिया पैसा, अब भटक रहा दर-दर Crime
  • पहलगाम में जिन महिलाओं ने पतियों को खोया, उनमें नहीं था वीरांगना का भाव Crime
  • शराबी वीरांगना ने पति को कुल्हाड़ी से मार डाला, The drunk woman killed her husband with an axe Crime
  • बागेश्वर का जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 50 हजार की घूस लेते धरा,सेवा विस्तार के नाम पर मांगी रिश्वत Crime
  • Raja Bhaiya’s wife Bhanavi fear : राजा भैया की पत्नी भानवी की कौन लेना चाहता है जान Crime
  • Women jumped in Wel with kids : फतेहपुर में बच्चों को कमर में बांध कर कुएं में कूद गई महिला, बच्चों की मौत Crime

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • World cup 2023
    World cup 2023 : फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत: क्रिस गेल Sports
  • शरत सुधाकर चंद्रायन
    श्री शरत सुधाकर चंद्रायन ने प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे का किया पदभार ग्रहण Railway
  • Ganga Express Way
    Ganga Express Way : उप्र को साल के अंत तक मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात UP Government News
  • कानपुर के आयुष कुमार अंडर 17 बालक के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे Sports
  • प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से पीएम का काशी में अभिनंदन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Blog
  • Veer Baal Divas
    Veer Baal Divas : वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में सीएम योगी ने किया श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत Blog
  • राधाष्टमी पर्व
    राधाष्टमी पर्व 23 सितंबर को, जानें व्रत और भागवान कृष्ण और राधा के जीवन के बारे में धर्म अध्यात्म
  • होली
    Makar Sankranti-2024 : आखिर हम क्यों मनाते हैं मकर संक्रांति, जानें पंडित हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme